!!!!*संकट मोचन हनुमान जी महाराज बाबा नीम करोली जी महाराज की जय हो*!!!! 🚩 आज का हिंदू वैदिक पंचांग 🚩 ((ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा- 9415087711)) 🌤️ दिनांक - 16 नवम्बर 2026 🌤️ दिन - सोमवार 🌤️ विक्रम संवत 2083 🌤️ शक संवत -1948 🌤️ अयन - दक्षिणायन 🌤️ ऋतु - हेमंत ॠतु 🌤️ मास - कार्तिक 🌤️ पक्ष - शुक्ल 🌤️ तिथि - सप्तमी रात्रि 12:03 तक तत्पश्चात अष्टमी 🌤️ नक्षत्र - श्रवण रात्रि 11:21 तक तत्पश्चात धनिष्ठा 🌤️ योग - वृद्धि कल सुबह 5:56 तक 🌤️*राहुकाल - सुबह 7:30 से सुबह 9:00 तक* 🌤️ *सूर्योदय - 06: 36 🌤️ *सूर्यास्त - 05: 24 👉 दिशाशूल - पूर्व दिशा मे 🚩*व्रत पर्व विवरण - ,विष्णुपदी-वृश्चिक संक्रांति *विशेष- सप्तमी 🌷 गौ-पूजन से सौभाग्यवृद्धि 🌷 ➡️ * कल 17 नवम्बर 2026 मंगलवार को गोपाष्टमी पर्व है ।* 🐄 कार्तिक शुक्ल अष्टमी को ‘गोपाष्टमी’ कहते हैं | यह गौ-पूजन का विशेष पर्व है | कल के दिन प्रात:काल गायों को स्नान कराके गंध-पुष्पादि से उनका पूजन किया जाता है | कल के दिन गायों को गोग्रास देकर उनकी परिक्रमा करें और थोड़ी दूर तक उनके साथ जायें तो सब प्रकार की अभीष्ट सिद्धि होती है | सायंकाल जब गायें चरकर वापस आयें, उस समय भी उनका आतिथ्य, अभिवादन और पंचोपचार-पूजन करके उन्हें हरी घास, भोजन आदि खिलाएं और उनकी चरणरज ललाट पर लगायें | इससे सौभाग्य की वृद्धी होती है | 🌞 🌷मुसाफिरी में विघ्न-बाधाओं व दुर्घटना से रक्षा हेतु🌷 💁🏼‍♂️*आप मुसाफिरी में जाते हो तब कभी कुछ दुर्घटना हुई या कभी कुछ परेशानी हुई तो घबराओ मत । मुसाफिरी से पहले मंत्र का थोड़ा जप करके फिर मुसाफिरी करो, विघ्न-बाधाओं की ऐसी-तैसी हो जायेगी। मंत्र है :* 🌷 ॐ सर्वेश्वरेश्वराय सर्वविघ्नविनाशिने मधुसूदनाय स्वाहा । (ब्रह्मवैवर्त पुराण) 👉🏻स्वाहा का मतलब है - मैं नमन करता हूँ। प्रभु! मधु नाम के दैत्य को मार के भक्तों की रक्षा कर दी तो आपका नाम मधुसूदन पड़ा, अकाल मृत्यु और दुर्घटना रूपी दैत्य से मेरी रक्षा करनेवाले मधुसूदन ! आपको मेरा नमस्कार है। 👉🏻पति मंत्र नहीं करेगा और पत्नी चाहती है कि पति की रक्षा हो अथवा माँ चाहती है कि बेटे की रक्षा हो तो माँ या पत्नी भी उनके लिए मंत्र जप कर ले तब भी उनको मदद मिलती है। यह मंत्र मुसाफिरी के विघ्न-बाधाओं को दूर करता है।