सावन के हर मंगलवार का एक छोटा उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत अपनी सारी मनोकामनाओँ को पूर्ण करने के लिए इन 3 में से किसी एक उपाय को करना है। ज्योतिषाचार्य डॉ उमा शंकर मिश्रा ज्योतिषाचार्य आकांक्षा श्रीवास्तव ने बताया कि हनुमान जी की पूजा के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। अब सावन का महीना है तो हनुमान जी की पूजा करने वालों को एकसाथ भगवान शिव औऱ हनुमान जी का साथ मिल सकता है। जी हां- क्योंकि हनुमान जी को भगवान शिव का रुद्र अवतार माना जाता है। इसलिए यदि श्रावण मास के सोमवार के अलावा आप मंगलवार के दिन कुछ विशेष तरीके से हनुमान जी की पूजा करते हैं तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। इसके लिए आपको करना सिर्फ इतना है कि मंगलवार सावन के हर मंगलवार के दिन इन 3 उपायों को कर लेना है। आइए जाने क्या हैं वो उपाय ज्योतिषाचार्य डॉ उमा शंकर मिश्रा ज्योतिषाचार्य आकांक्षा श्रीवास्तव के द्वारा इस श्रावण मास में प्रत्येक मंगलवार को संध्या के 5 बजे के बाद हनुमानजी की तस्वीर के सामने आसन बिछाएं और चमेली के तेल का एक दीपक हनुमान जी के समक्ष जला दें। इसके बाद हनुमान जी से जुड़े किसी एक मंत्र का जाप करें। इसके अलावा हनुमान जी को भोग लगाने के लिए एक साबुत पान का पत्ता लेकर उस पर थोड़ा सा गुड़ और चना रख दें। इसके अलावा एक और अन्य उपाय कर सकते हैं। किसी भी हनुमान मंदिर में जाकर हनुमानजी को गुलाब के फूलों की माला। इसके बाद एक माला लेकर निम्न मंत्र का जाप करें - “राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।“ इसके बाद चढ़ाई गई माला में से एक गुलाब का फूल तोड़कर वहां से अपने घर की ओर निकल जाएं, और ध्यान रहे कि पीछे मुड़कर न देखें। घर आने इस फूल को कपड़े में बांधकर रख दें। ज्योतिषाचार्य डॉ उमा शंकर मिश्रा ज्योतिषाचार्य आकांक्षा श्रीवास्तव [email protected]