!!!!संकट मोचन हनुमान जी महाराज बाबा नीम करोली जी महाराज की जय हो जय हो**!!!! [[आज का पंचांग एवं राशिफल 13-03-2025 गुरुवार]] ((ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा-- 9415087711)) **शुभ् विक्रम् संवत् - 2081 क्रोधी, शालिवाहन् शक् संवत् - 1946 कालयुक्त, **कलि सम्वत- 5125, **मास- फाल्गुन माह, **पक्ष- शुक्ल पक्ष, फाल्गुन माह, **तिथि- चतुर्दशी प्रातः 10:02 तक, पश्चात-पूर्णिमा, **दिन- गुरुवार, **नक्षत्र- पूर्वा-फाल्गुनी कल सुबह 5:30 तक , **योग- धृति दोपहर 12:50 तक पश्चात-शूल, **ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण, **सूर्योदय- 06: 06 **सूर्यास्त- 17: 54 **राहू काल- सायं 1:30 से सायं 3:00 तक अशुभ, अभिजित- 12:07-12:55 शुभ, **प्रदोष- संध्या 6:00 से रात्रि 8:30 तक **दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ, दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा। विशेष :~ चतुर्दशी एवं पूर्णिमा तिथि !!🍒!! राशिफल !!🍒!! ☀️ मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक अपने अधूरे कामों को पूरा करने के प्रयासों में तेजी लाएंगे। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है। आपको कामों को सावधानी से निपटाने की आवश्यकता है। किसी नए काम को करने की आप योजना बना सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - पीला है। ☀️ वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक किसी नए प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं और कोई कानूनी मामला भी आपका सुलझेगा। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी और आपको रोग व चिंताओं से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। आपका लेन-देन से संबंधित मामला सुलझेगा। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - ग्रे है। ☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों का मन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने कामों को किसी दूसरे पर टालने से बचना होगा। आपको बिजनेस को लेकर जीवनसाथी कोई अच्छी सलाह दे सकते हैं। आप कोई इन्वेस्टमेंट सोच समझ कर करें। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - बैंगनी है। ☀️ कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से पूरा होने में समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको कुछ नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - सफेद है। ☀️ सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों कि संतान नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकती है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीति में हाथ बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं भी दूर होंगी और आपको अच्छी सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - लाल है। ☀️ कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कोई बडी उपलब्धि हासिल होगी। आपको धैर्य व साहस दिखाते हुए कामों को करना होगा। विद्यार्थी किसी विषय पर अच्छा अध्ययन करेंगे, जिसमें उन्हें आगे तक जाने का मौका मिलेगा। आप यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमे भी आपको जीत मिलेगी। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - गुलाबी है। ☀️ तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपनी आय और व्यय भी संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि आप किसी वाहन की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई करेंगे, तो वह आपको मिल सकता है। आपके कुछ नए विरोधी खड़े हो सकते हैं। आप अपने पारिवारिक दायित्वों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - लेमन है। ☀️ वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। आपको कार्यक्षेत्र में किसी सम्मान के मिलने से आपका मन खुश रहेगा। जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपको अपने किसी मित्र से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आपने यदि धन को लेकर कोई इंवेस्टमेंट किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - सफेद है। ☀️ धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी। आपको छुट-पुट लाभ के अवसरों पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने भाई व बहनों से कोई वादा थोड़ा सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। आप अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - नारंगी है। ☀️ मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। जीवनसाथी आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकती हैं। आपको किसी नये काम की शुरुआत थोड़ा सोच समझकर करनी होगी। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - हरा है। ☀️ कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपका व्यवसाय पहले से बेहतर रहेगा। आपको आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में तेजी लानी होगी। दोस्तों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम को करने की योजना बना सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आपके बॉस आपके कामों की खूब तारीफ करेंगे। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - गेरुआ है। ☀️ मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक किसी नए काम को करने पर सोच विचार कर सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचा सकता है। घर परिवार में सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने कामों को भी प्राथमिकता देनी होगी। जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान हैं, उन्हे अपने गुरुजनों से बातचीत करने की आवश्यकता है। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - नीला है।