सिद्धिविनायक ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र विभव खंड 2 गोमती नगर की प्रस्तुति 🌟🌟🌟🌟🌟🌟🌟 ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र 94150 877 11 ❄️astroexpertsolutions.com❄️❄️❄️❄️❄️ आज की जिज्ञासा ◻️◻️◻️◻️◻️◻️◻️ गुरु पुष्य योग के क्या महत्व है। क्या इस योग में हम क्या खरीदे। इतना महत्वपूर्ण योग क्यों है। कृपया विस्तार से समझाइए। समाधान हाजिर है ✋🏼✋🏼✋🏼✋🏼✋🏼✋🏼✋🏼 आज याने दिनांक 30 अप्रैल 2020 को दिन भर गुरु पुष्य योग रहेगा। शास्त्रों में 'गुरु' को पद-प्रतिष्ठा, सफलता और ऐश्वर्य का कारक माना गया है और 'शनि' को वर्चस्व, न्याय और श्रम का कारक माना गया है, इसीलिए पुष्य नक्षत्र की उपस्थिति में महत्वपूर्ण कार्य करने को शुभ माना जाता है। आज का दिन गुरुवार होने एवम चन्द्रमा के पुष्य योग में आने से यह योग बन रहा है। आज का महत्व 🌟🌟🌟🌟🌟🌟 पुष्‍य नक्षत्र के दिन किए गए कार्यों का उत्तम फल प्राप्त होता है। यदि आप कोई वस्तु खरीदना चाहते हैं और फलदायी बनाना चाहते हैं तो उसे गुरुवार को खरीद लीजिए। गुरुवार को पुष्य नक्षत्र का योग हो तो गुरु-पुष्य नक्षत्र कहा जाता है। हिन्दू धर्म में व्रत, पर्व और त्योहार हैं और सबका अपना महत्व है। इन सभी पर्वों में मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। किन कार्यों हेतु शुभ 🌟✋🏼✋🏼✋🏼✋🏼🌟 इन चीजों के लिए होता है शुभ  इस नक्षत्र में मंत्र दीक्षा, उच्च शिक्षा ग्रहण, भूमि, क्रय-विक्रय आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करना, यज्ञ अनुष्ठान और वेद पाठ आरंभ करना, गुरु धारण करना, पुस्तक दान करना और विद्या दान करना और विदेश यात्रा आरंभ करने के लिए श्रेष्ठ होता है। आज के विशेष उपाय 🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑 गुरु पुष्य योग पर मंदिर जाकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करें और महिलाएं और पुरुष दोनो सोने की कुछ चीज पहनें। साथ ही पीले कपड़े में लाल चंदन बांधकर अपने पास रखें। ऐसा करने से आपकी जेब में हमेशा धन रहेगा और खर्च में भी कटौती आएगी। 🌟🌹🌹🌹🌟🌹🌹 किसी कार्य की पूर्ति के लिए भगवान के सामने देसी घी का दीप जलाकर प्रार्थना करें। साथ ही गरीबों को जरूरत की चीज दान करने से आपकी मनोकामना पूरी होती है, ऐसी मान्यताएं कहती हैं। 🛑🛑🛑🌟🛑🛑🛑 इस दिन घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक व रंगोली बनाने से लक्ष्मी आकर्षित होती हैं। साथ ही दक्षिणावर्ती शंख पर लक्ष्मी मंत्र लिखने से धन प्राप्ति का योग बनता है। इस शुभ योग में घर में दक्षिणवर्ती शंख की स्थापना को भी धन वृद्धिकारक माना गया है। 👏🏻👏🏻👏🏻🛑👏🏻👏🏻👏🏻 इस शुभ दिन पर मां लक्ष्मी को कमल पुष्प और सफेद मिठाई अर्पित कर धन प्राप्ति के लिए ‘ओम श्रीं ह्रीं दारिद्रय विनाशिन्ये धनधान्य समृद्धि देहि देहि नम:’ कमलगट्टे की माला के साथ 108 बार जप करें। आपके लिए धन के मार्ग खुल जाएंगे। 🎾🎾🎾🎾🎾🎾🎾 गुरु पुष्य योग जैसे दुर्लभ संयोग में भगवान शिव और गणेशजी की पूजा कर आराधना करें और पीली वस्तु दान करें। ऐसा करने से सभी अशांत ग्रह शांत होंगे और मानसिक शांति भी प्राप्त होगी। 💐💐💐💐💐💐 गुरु पुष्‍य संयोग जैसे दुर्लभ संयोग वाले दिन लाल गाय को गुड़ और मीठी रोटी खिलाने से आर्थिक परेशानी दूर होती है। साथ ही शाम में मंदिर में दान करके पीपल को जल दें और बच्चों को कुछ धन भी दें। ऐसा करने से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 🌟👌🏼🌟👌🏼🌟👌🏼🌟 धन धान्य की वृद्धि के लिए गुरु पुष्य योग में घर में श्रीयंत्र लाकर स्थापित करना शुभ फलदायी होगा। मान्यता है कि इस शुभ योग में श्रीयंत्र की स्थापना अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक फलदायी होता है। विशेष 🌟💐🌟💐🌟 वर्तमान में लाक डाउन होने के कारण इन प्रयोगों को घर में ही करें। 🌟💐🌟💐🌟💐🌟 astroexpertsolutions.com 💐💐🌟💐🌟💐🌟