भक्ति का महीना:जानिए माघ माह में राशि अनुसार कौन-कौन से शुभ काम कर सकते हैं Jyotish Acharya Dr Umashankar Mishra 94150 877 11 9235 7229 96 माघ महीना शुरू हो गया है। इस महीने में स्नान-दान करने अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य फल मिलता है। सभी पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए देशभर से भक्त पहुंचते हैं। तीर्थ स्थान और तीर्थ दर्शन जरूर करना चाहिए। अगर किसी नदी में स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। स्नान करते समय तीर्थों का और नदियों का ध्यान करना चाहिए। स्नान के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं। इसके लिए तांबे के लोटे का उपयोग करें। राशि अनुसार माघ मास में शुभ काम करना चाहिए। माघ मास में किए गए शुभ कामों से जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। राशि अनुसार किए गए शुभ कामों से कुंडली से संबंधित ग्रह दोष शांत हो सकते हैं। मेष : इन लोगों को पानी में लाल फूल डालकर स्नान करना चाहिए। लाल मसूर दान करें। वृषभ : इस राशि के लोग पानी में दूध डालकर स्नान करें। शिव जी को खीर का भोग लगाएं। मिथुन : मिथुन राशि के लोगों को पानी में थोड़ा सा गन्ने का रस मिलाकर स्नान करना चाहिए। जरूरतमंद लोगों को हरे मूंग का दान करना चाहिए। कर्क : कर्क राशि के लोगों को जल में थोड़ा सा गाय का दूध मिलाकर स्नान करना चाहिए। जरूरतमंद लोगों को आटे का दान करें। सिंह : ये लोग पानी में थोड़ा सा केसर मिलाएं और स्नान करें। तांबे के लोटे का और अनाज का दान करें। कन्या : कन्या राशि के लोगों को पानी में शहद मिलाकर स्नान करना चाहिए। किसी मंदिर में हरे मूंग का दान करें। तुला : ये लोग पानी में दूध मिलाकर स्नान करें। खीर का दान करें। वृश्चिक : इन लोगों को पानी में थोड़ा सा लाल चंदन मिलाकर स्नान करना चाहिए। जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं। धनु : इस राशि के लोग पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर स्नान करें। चने की दाल का दान जरूरतमंद लोगों को करें। मकर और कुंभ : ये लोग पानी में काले तिल मिलाकर स्नान करें। स्नान के बाद गरीबों को पूड़ी-सब्जी खिलाएं। मीन : ये लोग पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें। किसी गरीब व्यक्ति को हल्दी और पीले वस्त्र का दान करें।