सिद्धिविनायक ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र विभव खंड 2 गोमती नगर की प्रस्तुति ❓❓❓❓❓❓❓ ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र 94150 87711 💠💠💠💠💠💠💠 astroexpertsolutions.com आप किस देवी देवता को दीपक तेल या घी का जलाते है❓ 🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸 हम अक्सर सुबह या शाम हर घर में पूजा पाठ के दौरान दीपक जलाते है। लेकिन क्या हम जानते है कि किस देव या देवी को जो हम दीपक अर्पित करते वो फल देता या नहीं। साथ ही हम जो तेल या घी वापरते है क्या जानते हैं कि वो तेल सरसो, तिल या खाने का है। सभी देव देवी को अलग अलग तेल का दीपक लगता है। वैसे ही जिन देवी देवता को घी का दीपक जलाकर पूजा करते क्या आप जानते उसमे घी गाय का ही पवित्र माना गया है। शास्त्रों के अनुसार सृष्टि को संचालित करने वाली देवी देवताओं की शक्ति को तीन भागों में बांटा गया है। सात्विक, राजसिक और तामसिक। ये तीनों तरह की शक्तियां सृष्टि पर रहने वाले जीवों का पालन पोषण अपने गुण के अनुसार करती हैं। हिन्दू धर्म के अनुसार पूजा के समय दीपक जलाना आवश्यक माना जाता है। लेकिन कहा जाता है कि कुछ देवताओं की कृपा तेल का दीपक लगाने पर और कुछ की कृपा घी का दीपक लगाने पर शीघ्र प्राप्त होती है। लेकिन ऐसा क्यों है? ये बहुत कम लोग जानते हैं। दरअसल, इसका कारण भी यही तीन गुण है। कुछ देवताओं का प्रभाव तामसिक गुणों पर होता है, उन्हें तेल का दीपक लगाया जाता है, क्योंकि तेल तामसिक गुण का कारक है। इसके विपरित जिन देवी देवताओं का प्रभाव सात्विक व राजसिक गुणों पर होता है, उन्हें घी का दीपक जलाया जाता है, क्योंकि घी में सात्विक और राजसिक गुण होते हैं। इसीलिए शनि, भैरव आदि को तेल का एवं लक्ष्मी, नारायण, कृष्ण आदि को घी का दीपक जलाते हैं। घर की तुलसी जी के पोधे में भी सायं गाय का घी लगाकर पूजा करे। घर में रसोई घर के पास पितृ को प्रसन्न करने हेतु आप तिल्ली तेल का दीपक भी लगा सकते हो। शनि भगवान की पूजा करते समय सरसो तेल का दीपक अर्पित कर पूजा कर सकते हो। लेकिन हम शनिदेव को जो तेल पूजा करते समय अर्पित करते उसे स्टील की कटोरी से अर्पित करना चाहिए प्लास्टिक की बोतल से नहीं। श्री काल भैरव जी के मन्दिर में भी चार बत्ती का सरसो तेल का दीपक अर्पित करे।