क्या हम अपना पैसा स्वर्ग में ले जा सकते है, Jyotish Aacharya Dr Umashankar Mishra 9415 0877 1192 3572 2996 जब आप अमेरिका जाते है तब अपना रुपया डॉलर में बदलते है,जब इंग्लैंड जाते है तो पौंड में, दुबई जाते है तो दीनार में आप का पैसा बदलता है, फिर आप उसे उपयोग में ला सकते है।। अब अगर हमे अपना पैसा ईश्वर के दरबार में , स्वर्ग में लेकर जाना है तो आप को पहले अपना रुपया बदलना पड़ेगा, स्वर्ग में रूपया नही चलता वहा चलता है, आप का पुण्य, आपका सद्कर्म, ।। तो स्वर्ग में पैसा लेकर जाना है तो धरती पर अपने पैसे का सद्पयोग करो, अच्छे लोगो को मदद करो, जिनको जरूर है उनकी सहायता करो, आप जितना रूपया सद्कर्म में डालेंगे, उतना आप को स्वर्ग में मिल जाएगा।। सद गति हो, लोग आप का अनुसरण करे, आप के मन में लालच, दुर्भावना , बुराई , अपशब्द ना हो, तो निश्चित ही आप अपना पैसा कर्म स्वर्ग जरूर ले जायेगे।। ईश्वर ये नहीं देखते कि आप ने कितना कमाया,कितना उड़ाया, ईश्वर देखते है कि कितना पैसा सद्कर्म में व्यय किया, कितने अच्छे शब्दो का इस्तेमाल किया,कितने बुजुर्गो का जीवों का सम्मान प्यार किया।। खूब पैसा कमाओ,जरूरत के तरीके से मदद करो, पैसा अधिक ना हो तब भी व्यवहार मधुर रखो, सब का सम्मान करो, प्यार करो, निश्चित ही सद्गति मिलेगी,प्रभु कृपा मिलेगी।। 🙏🙏🙏