*।।ॐ नमः शिवाय।।* *राशिफल मंगलवार 31मार्च,2020* Jyotish Acharya Dr Umashankar Mishra Jyotish Acharya Akanksha Srivastava 9415 087 711 मेष: आज आपका दिन सुख देने वाला प्रतीत हो रहा है।घर से बाहर निकलने का भाव प्रबल होगा। व्यायाम का अवसर मिलेगा। कुछ मामूली रूप से सरदर्द या चक्कर की समस्या हो सकती है। इस वक्‍त आपको घर में रहकर स्‍वास्‍थ्‍य पर विशेष रूप से ध्‍यान देने की जरूरत है। वृषभ: बृहस्पति के राशि परिवर्तन का शुभ फल धीरे-धीरे आपको दिखने लगेगा। गुरु की इस राशि पर दृष्टि शुभ फलों में वृद्धि करेगी। आध्यात्मिक गुणों का विकास होगा। कोई उम्मीद मन के फलक पर तरंगें बिखेरेगी। स्त्रियों को स्वास्थ्य की समस्या घेर सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेते हुए परिवार के साथ घर के अंदर रहना है। सेहत में सुधार आएगा। मिथुन: आज आप मानसिक रूप से बेचैनी हो सकते हैं। सकारात्मक दृष्टिकोण जीवन में उम्‍मीद की नई किरण जगा देगा। आपको गले की ख़राश इस वक्‍त डरा सकती है। लेकिन परेशान होने की बजाए आप सेहत पर ध्‍यान दें और ठंडी चीजों से दूर रहें। अध्ययन में अरुचि हो सकती है। कर्क: आज मन में उथल-पुथल रहेगा। खाली दिमाग़ में शैतान घर कर सकता है। उलझनें बढ़ सकती हैं। इस वक्‍त आप धैर्य से काम लेंगे तो आगे चलकर सब कुछ सही रहेगा और स्थिति में भगवान चाहेंगे तो जल्‍द ही सुधार होगा। चिंता न करें क्योंकि यह वक्त भी कल की तरह गुजर जाएगा। सिंह: आज बौद्धिक लाभ को सरगोशी कर रही है। मामूली शारीरिक कष्ट का संकेत मिल रहा है। आप घर से ही ऑफ़िस का काम निपटा रहे हैं, लेकिन ऐसे में आपको घर वालों का भी ध्‍यान रखना जरूरी है। पहले तो आप परिवार के साथ घर में रहने का प्रण लें और फिर भी कोई जरूरी काम हो तो ही निकलें। कन्या: आज के दिन आपको लाभ का संकेत मिल रहा है। वहीं अनावश्यक उलटे चिंतन से उदास कर रही है। सनद रहे कि प्रसन्न रहने का प्रयास ही आनन्द देगा। किसी अपने से फ़ोन पर बात का सुख मिलेगा। परिवार के साथ अभी आप खेलने-कूदने का समय निकाल सकते हैं। इस वक्‍त आपकी दिनचर्या आपको परिवार के साथ रहने का मौका दे रही है। घर में रहकर अच्‍छा खाएं और मस्‍त रहें। तुला: आज कमर में दर्द हो सकता है। ग़ैरज़रूरी विचारों से मन में नकारात्‍मकता को न आनें दें। वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इस वक्‍त आपको दिल में ठंडक रखकर आगे बढ़ना है और समझ से काम लेना है। वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए अच्‍छा साबित हो सकता है। दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों के साथ काफी लंबे समय के बाद बात करने से आपका मन कुछ हल्‍का होगा और सुकून मिलेगा। आज का दिन आनन्द व लाभ प्रदान करेगा। किसी सहयोगी की बदौलत दूरगामी लाभ का योग निर्मित होगा। धनु: आज का दिन आपको सुख का अहसास करा रही है।किसी उलझन की वजह से आपका सिर घूम सकता है। किसी पुराने मित्र से अरसे बाद संपर्क करके अंतर्मन में खुशी के दीप जलेंगे और आपका मन प्रसन्‍न होगा। जीवनसाथी और बच्‍चों के साथ अच्‍छा वक्‍त बीतेगा। मकर: आज आध्यात्मिक बल मिलेगा। कोई उम्मीद की किरण खुशियों का आसमान भर देगी। किसी के मार्गदर्शन से लाभ होगा। मांसपेशियों का दर्द बेचैन करेगा। खानपान में इस वक्‍त आप सबको विशेष ध्‍यान देने की जरूरत है। कोई भी लापरवाही आपको बहुत ही भारी पड़ सकती है। कुंभ: आज जहां मानसिक बल में वृद्धि होगी वहीं स्वास्थ्य की नरमी बेचैन करेगी। बॉस की फालते की बातों से खुद को परेशान न होने दें और धैर्य से काम लें। वर्तमान हालातों में कोई भी व्‍यक्ति अपना धैर्य खो सकता है, इसलिए आपको इन बातों से व्‍यथित होने की जरूरत नहीं है। कुछ नया पढ़ने का प्रयास आपको ख़ास होने का आभास कराएगा। मीन: आज परेशानी के साथ ही उलझान भी हो सकता है। आपका अनावश्यक प्रवचन किसी समस्या को तिल का ताड़ बनाएगा। शाम तक कोई सूचना आनंद देगी। उम्मीद की किरण जगेगी। दोस्‍तों के साथ इस वक्‍त फुर्सत की बातचीत दिमाग को हल्‍का रखेगी।