: नवरात्रि की नवमी पर करें राशि अनुसार मंत्रों का जप, मिलेगा धन और यश का आशीष जीवन में सुख-समृद्धि, यश-वैभव, आर्थिक-मानसिक एवं शारीरिक सुख की चाहत रहती है। उपरोक्त सुख पाने के लिए नवरात्रि में नवमी पर अपनी राशि के अनुसार  करें मंत्रों का जप... मेष - मेष राशि के जात‍क नवरात्रि में शक्ति के साथ शिव आराधना करें। निम्न मंत्र की 11 माला रोज करें।  मंत्र : ॐ नम: शिवाय या ॐ शिवाय नम:।     वृषभ - वृषभ राशि के जातक देवी की निम्न मंत्र से आराधना करें।  मंत्र : ॐ मातंगी नम: या सर्वमंगलमांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यंबके गौरि नारायणि नमोऽस्तुते।    मिथुन : मिथुन राशि के जातक नवरात्रि में निम्न मंत्र का जप करें।  मंत्र : ॐ शिव शक्त्यै नम: मंत्र जाप करें।   कर्क : कर्क राशि वाले लोग देवी की निम्न मंत्र से आराधना करें।  मंत्र : ॐ आनंदांनायकायै नम: मंत्र जाप करें।   सिंह - सिंह राशि के जा‍तक निम्न मंत्र जपें।  मंत्र : ॐ दीप लक्ष्म्यै नम: मंत्र जाप करें।    कन्या : कन्या राशि के जातक देवी की निम्न मंत्र से आराधना करें।  मंत्र : ॐ सर्वमंत्रमयी नम: मंत्र जाप करें।    तुला : तुला राशि के जातक देवी को प्रसन्न करने के लिए निम्नलिखित मंत्र का जप करें।  मंत्र : ॐ अंबे नम: मंत्र जाप करें।    वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले लोग नवरात्रि के नौ दिनों में निम्न मंत्र जपें।  मंत्र : ॐ ब्रह्मांड नायिकायै नम: मंत्र जाप करें।    धनु : धनु राशि के जातक निम्न मंत्र जाप करें।  मंत्र : ॐ विद्या लक्ष्म्यै नम: मंत्र जाप करें।    मकर : मकर राशि के जातक देवी की निम्न मंत्र से आराधना करें।  मंत्र : ॐ आद्य नायकायै नम: मंत्र जाप करें।    कुंभ : कुंभ राशि के लोग नवरात्रि में निम्न मंत्र जाप कर लाभ उठाएं।  मंत्र : ॐ शांभवी नम:    मीन : मीन राशि के लोग नौ दिन निम्न मंत्र का जप करके अपना कल्याण करें।  मंत्र : ॐ कात्यायनी नम: मंत्र जाप करें।