सुख समृद्धि के लिए घर में लगाएं वास्तु के अनुसार 7 लकी पौधे jyotishacharya Dr Umashankar Mishra 9415 087 711 83 18 25 54 87 आमतौर पर पौधे और वृक्ष आदि वायु को शुद्ध करने के साथ पूजा अर्चना में भी उपयोगी होते हैं, औषधि भी प्रदान करते हैं। क्या आप जानते हैं पौधे वास्तुशास्त्र के अनुसार वास्तुदोष दूर करने के काम भी आते हैं। तो आइए आज हम आपको उन पौधों के बारे में बताएंगे जो घर की सुख-समृद्धि और सुख शांति बनाए रखने में कारगर हैं। माना जाता है कि इनको लगाने से घर पर सकारात्मक उर्जा का आगमन होता है। वास्तुदोष भी दूर हो जाते हैं। 1 अशोक वास्तु के अनुसार, अशोक वृक्ष को घर के पास लगाने से घर या उसके आस-पास लगे हुए अन्य अशुभ वृक्षों का दोष भी समाप्त होता है। धन समृद्धि के लिए पूजे जाते हैं ये 6 वृक्ष, जानें इनका धार्मिक महत्व 2 अश्वगंधा अश्वगंधा का पौधा स्वत: भी उग आता है, यह एक तरह से औषधि के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। अश्वगंधा का पेड़ आयुर्वेदिक औषधि है, जिसके बहुत से लाभ हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर की सीमा में अश्वगंधा उगने वाला अवश्वगंधा का पौधा शुभ एवं वास्तु दोष निवारक होता है। अश्वगंधा का पेड़ घर में लगाने से घर में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती हैं। 3 नारियल वास्तु के जिस घर की सीमा में नारियल का वृक्ष लगा होता है उसके लिए यह पेड़ काफी शुभ फलदायी होता है। इस वृक्ष के रहने से घर-परिवार के सदस्यों के मान-सम्मान एवं उन्नति में वृद्धि होती है। 4 अनार अनार का वृक्ष घर के अहाते में लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन ध्यान रखें घर के आग्नेय अथवा र्नैत्य कोण में इसे नहीं लगाना चाहिए। कुछ स्थानों पर अनार के वृक्ष का घर में होना अशुभ कहा गया है, किंतु यह नियम केवल बंजर जाति के अनार पर लागू है। यह वृक्ष आपके घर में करा सकता है धनवर्षा, जानिए महत्‍व और प्रभाव 5 बरगद (वट) वास्तु की दृष्टि से बरगद एक महत्वपूर्ण वृक्ष है। किसी भी भवन,घर और प्रतिष्ठान के पूर्व की दिशा में यदि वट वृक्ष का है तो यह अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है। इसके साथ ही वट वृक्ष का भवन के परिश्चम की ओर होना अशुभ होता है। 6 जामुन वास्तु के अनुसार जामुन का पेड़ वृक्ष घर के दक्षिण में लगाना शुभ फलदायी होता है। माना जाता है कि अन्य दिशाओं में लगा हुआ जामुन वृक्ष समफलदायी होता है। हालांकि घर के उत्तर की दिशा में जामुन का वृक्ष लगाना अच्छा नहीं माना जाता है। यदि घर के उत्तर में जामुन वृक्ष हो भी तो उसे समाप्त करने की जगह उसके पास अनार या आंवले का वृक्ष लगा दें, लाभ मिलेगा। 7 बेल बिल्व वृक्ष को घर के आसपास लगाना काफी शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस वृक्ष का संबंध शंकर जी से होता है। शंकर जी को भी यह वृक्ष अत्यधिक प्रिय होता है। इस बारे में वृक्षायुर्वेद में भी कहा गया है कि यस्तु संरोपयेद्विल्वं, शंकरं प्रीतिकारकम्। तत्कुलेपि सदा लक्ष्मीः संतिष्टेत पुत्रपौत्रिकी।। अर्थात भगवान शिव जी को परम प्रिय बिल्ववृक्ष जिस किसी के घर में होता है वहां धन संपदा की देवी लक्ष्मी पीढ़ियों तक निवास करती हैं। कहीं घर का वास्तु तो खराब नहीं कर रहे हैं, गलत दिशा में लगे पेड़-पौधे