आजकल अधिकांश लोग कब्ज एसिडिटी गैस और खराब पाचन जैसी पेट की कई समस्याओं से परेशान नजर आते हैं। Jyotish Aacharya Dr Umashankar Mishra 9415 0877 11 उनकी परेशानी का मुख्य कारण आधुनिक लाइफस्टाइल है। जिसके चलते दिनो दिन लोगों का खानपान बिगड़ता जा रहा है। यदि इस आधुनिक लाइफस्टाइल में भी आप अपने खान-पान के तरीकों में थोड़ा सा बदलाव करके पेट की समस्याओं से ना सिर्फ छुटकारा पा सकते हैं बल्कि इससे आप अपनी पाचन शक्ति को भी उत्तम बना सकते हैं। आइये बताते हैं पेट के लिए आयुर्वेदिक सलाह - वो विशेष 5 आयुर्वेटिक टिप्स जो आपके पेट की सारी समस्याआं को दूर कर सकते हैं और आपके पाचन तत्रं को मजबूत बना सकते हैं। पेट के लिए सलाह:----- 1.) आराम से बैठ कर खाना खाएं- पेट को तंदरूस्त रखने के लिए सबसे जरूरी है कि आप जो भी खा रहे हैं उसमे आनंद का अनुभाव करें और उतना ही खाएं जितना आवश्यक है। आपको मल्टीटास्किंग भोजन करने से बचना चाहिए अर्थात एक साथ कई चीजों का सेवन ना करें। आयुर्वेद के अनुसार आप जब भी खाना खाएं आराम से और सही मुद्रा में बैठकर खाएं। ऐसा करने से आपको पेट की समस्याएँ भी नहीं होगी और आपका पाचन भी सही रहेगा। 2.) पाचक अग्नि को उत्तेजित करें- अपने पाचन को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने पेट की पाचन अग्नि को उत्तेजित करने की जरूरत है। इसके लिए अदरक का एक टुकड़ा लें उसम नींबू का रस मिलाएं और थोड़ा नमक लकेर इसे पानी मे मिलाएं और पी लें। इस तरह से आप गरिष्ठ भोजन को भी आसानी से पचा सकते हैं। आयुर्वेद में इस विधि को डाइजेस्टिव फायर विधि कहते हैं जो आपके पाचन को ठीक रखने में सहायता करती है। 3.) शीतल पेय (कोल्ड ड्रिंक्स) और फास्ट फूड (जंक फूड) न खाएं - पेट की समस्याओं से बचने के लिए आपको कोल्ड ड्रिकं और फास्ट फूड का सेवन करने से बचना चाहिए। कोल्ड ड्रिंक और फास्ट फूड शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा देते है। इसके सेवन से पेट की समस्याओं के साथ ही पाचन प्रक्रिया बाधित होती है। इसलिए कोल्ड ड्रिंक के स्थान पर आप चाहें तो जूस का सेवन कर सकते हैं और फास्ट फूड के बजाय घर पर बना खाना ही खाएं। 4.) सही दिनचर्या का पालन करें- पेट को स्वस्थ और पाचन क्रिया को अच्छा बनाए रखने के लिए आपको सही और नियमित दिनचर्या का पालन करना चाहिए। आयुर्वेद भी कहता है कि सुबह का नाश्ता/भोजन तथा दोपहर और रात का खाना सही समय पर खाना चाहिए। इसके अतिरिक्त रात को खाना खाने के तुरन्त बाद नहीं सोना चाहिए। सुबह पौष्टिक आहार के साथ दिन में पेट भरकर खाना खाएं लेकिन रात के समय एकदम हल्का भोजन करें। इस तरह की दिनचर्या का पालन करके आप अपने पेट को तंदरूस्त रख सकते हैं। 5.) खाने के बाद छाछ, मट्ठा पीना न भूलें- खाने को पचाने मे छाछ मट्ठा अत्यधिक लाभकारी होता है। अगर आपने ज्यादा खाना खा लिया हो तो आप छाछ मठ्ठा पीकर उसे आसानी से पचा सकते हैं। छाछ मठ्ठा के सेवन से आपको पेट की समस्या नहीं होगी। इससे आपका पाचन तंत्र भी मजबूत रहेगा। सावधानी रखे कि छाछ पीते समय वह ज्यादा ठण्डा ना हो और इसमें बर्फ भी डालने से बचें। ॐ 🌹 ...