किस महीने में जन्मे लोग कैसे होते हैं.. * Jyotish Acharya Dr Umashankar Mishra Siddhivinayak Jyotish avam Vastu Anusandhan Kendra Vibhav khand 2 Gomti Nagar AVN vedraj complex purana RTO Chauraha latouche Road Lucknow 9415 087 711 923 5722 996 1. #जनवरी- आपका जन्म किसी भी साल के जनवरी माह में हुआ है तो ज्योतिष शास्त्र कहता है कि आप बेहद आकर्षक, खुशमिजाज और प्रफेशनल इंसान हैं। भाग्य का चमकीला सितारा हमेशा आपके साथ चलता है। आप 'कड़ी' मेहनत में विश्वास रखते हैं। आपमें इंसान को पहचानने की विलक्षण शक्ति है। बावजूद इसके आप अपने आसपास के लोगों से ही धोखा खा जाते हैं। आपकी कमी यह है कि पूरी बात सुनने से पहले ही आप रिएक्ट कर देते हैं और कान के कच्चे भी होते हैं। लकी नंबर: 5, 3, 1 लकी कलर: डार्क ब्लू, रेड और लाइट येलो 2. #फरवरी- अगर आपका बर्थडे फरवरी में है तो ऐस्ट्रॉलजी कहती है कि आपमें गजब की आकर्षण शक्ति और विचित्रता पाई जाती है। जब आप खुश होते हैं तो इतने कि खुशी आपसे संभाले नहीं संभलती और जब दुखी होते हैं तो उसकी भी चरम सीमा तक....आपको समझ पाना बहुत मुश्किल तो नहीं लेकिन इतना आसान भी नहीं। आप अक्सर बैठे-बिठाए धोखा खा जाते हैं क्योंकि हर किसी पर विश्वास कर लेना आपकी कमजोरी है। आप छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं। भाग्य के मामले में आप थोड़े पिछड़े ही कहे जाएंगे। लकी नंबर: 4, 7, 9 लकी कलर: सफेद, बेबी पिंक, मरून 3. #मार्च- अगर आपका बर्थडे मार्च में है तो आप आकर्षक और मिलनसार होंगे। यात्रा के शौकीन और बड़े फ्रेंड सर्कल वाले होते हैं। जिम्मेदार पदों पर अपनी योग्यता दिखाकर सफल होते हैं। इस माह में जन्मे लोग बेहद बातूनी और हंसोड़ होते हैं और इन्हें नशे से दूर रहना चाहिए। आध्यात्म की तरफ भी आपका झुकाव होता है और प्रै‍‍क्टिकल अप्रोच रखने से पैसा खूब कमाते हैं। लकी नंबर: 3, 7, 9 लकी कलर: हरा, पीला, गुलाबी 4. #अप्रैल- अप्रैल में जन्मे लोग बेहद खूबसूरत, हंसमुख लेकिन जिद्दी स्वभाव के होते हैं। कलात्मक चीजों का शौक रखने वाले और एडवेंचर पसंद करने वाले होंगे। आपमें एक विशेष प्रकार का जुनून पाया जाता है। आपकी खास क्वॉलिटी यह है कि आप अव्वल दर्जे के रोमांटिक होते हैं। इनका खुद पर नियंत्रण थोड़ा कम ही होता है। इनमें विलक्षण प्रतिभा पाई जाती है। जिस भी क्षेत्र में कदम रखते हैं सफलता के चरम पर पहुंचते हैं। लकी नंबर: 3, 7, 9 लकी कलर: ग्रीन, येलो और पिंक 5. #मई- क्या आपका बर्थ डे मई में है। यदि हां तो आप बेहद आकर्षक और लोकप्रिय होंगे। लेकिन थोड़े से लापरवाह और सनकी भी। एक बार अगर कुछ ठान लें तो उसे पाकर ही रहते हैं। इनकी खासियत यह होती है कि भीड़ में इन्हें पहचानना आसान होता है, क्योंकि इनका आकर्षक व्यक्तित्व सबका ध्यान खींच लेता है। रोमांस के मामले में सिद्धांतवादी होते हैं। किसी के प्रति एक बार इनका विश्वास टूट जाए तो फिर दोबारा नहीं जुड़ सकता। ये लोग दिल के साफ होते हैं। लकी नंबर: 2, 3, 7, 8 लकी कलर: व्हाइट, मरीन ब्लू, मेहंदिया 6. #जून- अगर जून में हुआ है जन्म तो आप बेहद जिद्दी और जुनूनी हैं। अपनी बात पर अड़े रहने की वजह से कई बार अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। इनमें शासन करने की प्रवृत्ति प्रबल होती है और ये किसी के अ‍धीन तो नहीं रह सकते। अपने गुस्से पर इनका कंट्रोल नहीं रहता और बिना सोचे समझे किसी को भी अनाप-शनाप बोल देते हैं। चोरी-छिपे रोमांस करना इन्हें अच्छा लगता है। अगर इनके सितारे थोड़े भी सहयोग करें तो सब पर छा जाने की ताकत रखते हैं। लकी नंबर: 4, 6, 9 लकी कलर: ऑरेंज, मेजेंटा और येलो 7. #जुलाई- जुलाई में जन्मे जातक अद्भुत और असाधारण होते हैं और इन्हें समझना टेढ़ी खीर है। हालांकि इनका दिल बेहद कोमल होता है। इनकी प्रबंधन क्षमता भी कमाल की होती है।आलस इनकी राह का सबसे बड़ा रोड़ा है। घर और बाहर हर जगह लोग आपको पसंद करते हैं। साथ ही ये लोग पैसे की कभी परवाह नहीं करते। प्यार के मामले में इन-सा गहरा और समर्पित इंसान मिलना मुश्किल है। लकी नंबर : 4, 2, 9 लकी कलर: ऑरेंज, येलो और ब्लू 8. #अगस्त- अगर आपका बर्थ मंथ अगस्त है तो आप एक नंबर के कंजूस और मनी माइंडेड हैं। आप टैलेंटेड तो हैं लेकिन जितने सज्जन दिखाई पड़ते हैं उतने हैं नहीं। आप ज्यादा दोस्त बनाने में विश्वास नहीं रखते और अपनी ओर से कभी दोस्ती नहीं निभा पाते हैं। बेकार की जिद आपको आगे बढ़ने से रोकती है। पैसों के सामने रिश्ते-नाते-दोस्ती-प्यार सब आपके लिए बकवास है। लकी नंबर: 2 , 5, 9 लकी कलर: स्लेटी, गोल्डन और रेड। 9. #सितंबर- अगर आपका बर्थ डे सितंबर में है तो आप तानाशाह प्रवृत्ति के हैं। आप दिल के उदार हैं लेकिन एक अजीब तरह की सनक आपमें पाई जाती है। आपमें सीखने और समझने की क्षमता अन्य की तुलना से अधिक होती है। खुद को कैसे निरंतर आगे बढ़ाया जाए यह कोई आपसे सीखे। अपने नजदीकी लोगों से आपकी अपेक्षाएं अधिक होती है। यहां तक कि प्यार के इजहार में भी आपका अहंकार हावी रहता है। आपको जीवन में संघर्ष भी खूब करना पड़ता है। लकी नंबर: 7, 9, 3 लकी कलर: ब्लैक, सी ग्रीन, गोल्डन 10. #अक्टूबर- अक्टूबर में जन्मे युवा शांत और स्मार्ट होते हैं। आप अपने आसपास एक रहस्यमयी घेरा बनाकर रखते हैं। हर किसी से आपकी दोस्ती नहीं होती। आप खुद को अनूठे अंदाज में पेश कर सबका दिल जीत लेते हैं। मुसीबतों से उबरने की ताकत आपमें है और घोर निराशा के दौर से भी आप निकल आते हैं। रिश्तों की राजनीति में भी आप माहिर होते हैं। निरंतर श्रेष्ठता के सपने देखते हैं और उसे पूरा भी करते हैं। लकी नंबर: 2, 6, 7, 8 लकी कलर: मरून, पिकॉक ग्रीन, ब्लैक 11. #नवंबर- अगर आपका बर्थ मंथ नवंबर है तो आप इस दुनिया में सबकी भलाई करने के लिए जन्मे हैं। आप अत्यंत दयालु और परोपकारी हैं। आपकी सहनशक्ति भी गजब की है। आप सबके बीच सामंजस्य बैठाने का काम बखूबी निभाते हैं। दुनिया आपको बड़े ही शांत और सौम्य रूप में जानती है लेकिन आपके अंदर गुस्से का तूफान भरा रहता है। मन इनका बच्चों की तरह होता है इसीलिए बच्चों से इन्हें बेहद प्यार होता है। लकी नंबर: 3, 1, 7 लकी कलर: पिंक, सफेद और चॉकलेटी 12. #दिसंबर- क्या आपका बर्थ डे दिसंबर में है? अगर हां तो आप अव्वल दर्जे के आलसी हैं। आप में खुद को लेकर अजीब किस्म का अभिमान होता है। दूसरों पर निर्भर रहने की प्रवृत्ति के कारण हमेशा घर के लोगों से उलझते रहते हैं। आपको लगता है पूरी दुनिया आपको नहीं समझ सकती मगर सच तो यह है कि दुनिया के साथ तालमेल बैठाकर चलना आपको नहीं आता। स्वयं को श्रेष्ठ मान बैठते हैं इसलिए चाहते हैं कि चारों तरफ से लोग बस इनकी तारीफ करें। लकी नंबर: 1, 3, 8 लकी कलर: येलो, ब्राउन, रेड