" संकट मोचन हनुमान जी महाराज बाबा नीमकरोरी जी महाराज की जय:तपस्या की पराकाष्ठा का प्रतिक हैं छठ व्रत: संतान सौभाग्य सफलता का का प्रतीक है छठ व्रत संतान प्राप्ति परिवार का उत्थान परिवार में राजनीतिक सामाजिक आर्थिक उत्थान सम्मान का प्रतीक है छठ व्रत इस व्रत को जो भी करता है वंश जरूर चलता है ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व हिंदू महासभा 94150 87711 नमो नारायण....सनातन धर्म की आस्था के कठोर तपस्या की पराकाष्ठा का प्रतिक हैं छठ पूजा,धर्म के प्रति प्रेम ही छठ पूजा है,इतनी कठोर तपस्या करने वाली सभी मातृ शक्ति को चरण वंदन..! -:छठ पूजा विशेष:- कार्तिक मास की अमावस्या को दीवाली मनाने के तुरंत बाद मनाए जाने वाले इस चार दिवसिए व्रत की सबसे कठिन और महत्वपूर्ण रात्रि कार्तिक शुक्ल षष्ठी की होती है। इसी कारण इस व्रत का नाम करण छठ व्रत हो गया। छठ पर्व षष्टी का अपभ्रंश है...! सूर्य षष्ठी व्रत होने के कारण इसे छठ कहा गया है। इस पर्व को कार्तिक मास शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है। पारिवारिक सुख-स्मृद्धि तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए यह पर्व मनाया जाता है...! संतान प्राप्ति संतान का विकास सूर्य की कृपा राजयोग की प्राप्ति परिवार की कुशलता के लिए यह पर्व मनाया जाता है -:छठ पर्व परंपरा:- यह पर्व चार दिनों तक चलता है,भैया दूज के तीसरे दिन से यह आरंभ होता है। पहले दिन सैंधा नमक, घी से बना हुआ अरवा चावल और कद्दू की सब्जी प्रसाद के रूप में ली जाती है। अगले दिन से उपवास आरंभ होता है। इस दिन रात में खीर बनती है। व्रतधारी रात में यह प्रसाद लेते हैं। तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य यानी दूध अर्पण करते हैं। अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य चढ़ाते हैं। इस पूजा में पवित्रता का ध्यान रखा जाता है; लहसून, प्याज वर्जित है। जिन घरों में यह पूजा होती है, वहां भक्तिगीत गाए जाते हैं परंतु साथ ही साथ दूध, फल, उदबत्ती भी बांटी जाती है। पूजा की तैयारी के लिए लोग मिलकर पूरे रास्ते की सफाई करते हैं...! -:छठ पूजा अर्घ्य समय:- 1.पहला दिन 31 अक्टूबर - नहाय-खाय👉 दिन गुरुवार को छठ पूजा का प्रथम दिन रहा है इस दिन सूर्योदय: 06:36 एवं सूर्यास्त: शाम 5:33 हुआ था इस दिन से छठ पूजा का पर्व प्रारंभ हो चुका है..! 02.दूसरा दिन 1 नवंबर - खरना👉 शुक्रवार को छठ पूजा का दूसरा दिन रहा है इसदिन सूर्योदय से सूर्यास्त लेकर सूर्यास्त तक अन्न और जल दोनों का त्याग करके उपवास किया जाता है। इस दिन सूर्योदय: 06:47 औऱ सूर्यास्त: शाम 5:32 पर होगा । दूसरे दिन के अंत में खीर और रोटी का प्रसाद बनाया जाता है। इसे व्रत करने वाले से लेकर परिवार के सभी लोगों में बांटा जाता है। रात में चांद को जल भी दिया जाता है। 03.तीसरा दिन आज शनिवार को तीसरे दिन 2 नवंबर को संध्या समय में सूर्य देवता को पहला अर्घ्य दिया जाता है। इसदिन भी पूरे दिन का उपवास किया जाता है। इस दिन सूर्योदय: 06:37 सूर्यास्त: शाम 05:32 पर होगा। तीसरे दिन शाम को सूर्यास्त से पहले सूर्य देवता को छठ पूजा का पहला अर्घ्य दिया जाता है। 04.चौथा दिन यह छठ पूजा का अंतिम दिना होता है। 3 नवंबर, रविवार की सुबह सूर्य देवता को अर्घ्य दिया जाएगा। यह छठ पूजा का दूसरा अर्घ्य होता है जिसके बाद 36 घंटे के लंबे उपवास का समापन हो जाता है। इस दिन सूर्योदय: 06:36 तथा सूर्यास्त: 5:31 पर हो -: छठ व्रत :- छठ उत्सव के केंद्र में छठ व्रत है जो एक कठिन तपस्या की तरह है। यह प्रायः महिलाओं द्वारा किया जाता है किंतु कुछ पुरुष भी यह व्रत रखते हैं। व्रत रखने वाली महिला को परवैतिन भी कहा जाता है। चार दिनों के इस व्रत में व्रती को लगातार उपवास करना होता है। भोजन के साथ ही सुखद शैय्या का भी त्याग किया जाता है। पर्व के लिए बनाए गए कमरे में व्रती फर्श पर एक कंबल या चादर के सहारे ही रात बिताई जाती है। इस उत्सव में शामिल होने वाले लोग नए कपड़े पहनते हैं। पर व्रती ऐसे कपड़े पहनते हैं, जिनमें किसी प्रकार की सिलाई नहीं की होती है। महिलाएं साड़ी और पुरुष धोती पहनकर छठ करते हैं। ‘शुरू करने के बाद छठ पर्व को सालोंसाल तब तक करना होता है, जब तक कि अगली पीढ़ी की किसी विवाहित महिला को इसके लिए तैयार न कर लिया जाए। घर में किसी की मृत्यु हो जाने पर यह पर्व नहीं मनाया जाता है...! ऐसी मान्यता है कि छठ पर्व पर व्रत करने वाली महिलाओं को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। पुत्र की चाहत रखने वाली और पुत्र की कुशलता के लिए सामान्य तौर पर महिलाएं यह व्रत रखती हैं। किंतु पुरुष भी यह व्रत पूरी निष्ठा से रखते हैं..! -:पुराणों की मान्यता:- एक कथा के अनुसार राजा प्रियवद को कोई संतान नहीं थी, तब महर्षि कश्यप ने पुत्रेष्टि यज्ञ कराकर उनकी पत्नी मालिनी को यज्ञाहुति के लिए बनाई गई खीर दी। इसके प्रभाव से उन्हें पुत्र हुआ परंतु वह मृत पैदा हुआ। प्रियवद पुत्र को लेकर श्मशान गए और पुत्र वियोग में प्राण त्यागने लगे। उसी वक्त भगवान की मानस कन्या देवसेना प्रकट हुई और कहा कि सृष्टि की मूल प्रवृत्ति के छठे अंश से उत्पन्न होने के कारण मैं षष्ठी कहलाती हूं। राजन तुम मेरा पूजन करो तथा और लोगों को भी प्रेरित करो। राजा ने पुत्र इच्छा से देवी षष्ठी का व्रत किया और उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। यह पूजा कार्तिक शुक्ल षष्ठी को हुई थी...! - ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र सिद्धिविनायक ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र विभव खंड 2 गोमती नगर एवं वेद राज कांप्लेक्स पुराना आरटीओ चौराहा लाटूश रोड लखनऊ 9415 087 711 9235 7 22996