नौकरी पाने का अचूक उपाय - Jyotish Aacharya Dr Umashankar Mishra 94150 877 11 923 57 22996 शनिवार की सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठें और स्नान आदि नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पवित्र हो जाएं। इसके बाद घर में किसी पवित्र स्थान पर पूजन का प्रबंध करें या किसी मंदिर में जाएं। शनिवार शनि की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनि हमारे कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। अत: इसी दिन शनि देव का भी विधिवत पूजन करना है। पूजन करने के बाद यहां दिए गए मंत्र का जप 1008 बार करना है। जप के लिए रुद्राक्ष की माला उपयोग किया जा सकता है। मंत्र: "ऊँ नम: भगवती पद्मावती ऋद्धि-सिद्धि दायिनी दुख-दारिद्रय हारिणी श्रीं श्रीं ऊँ नम: कामाक्षाय ह्रीं ह्रीं फट् स्वाहा।" इस मंत्र का जप शांति पूर्वक करें। पूजन में थोड़ा समय लगता है अत: किसी शांत एवं पवित्र स्थान का चयन करें। शनिवार के दिन यहां दिए मंत्र का जप 1008 बार हो जाए इसके बाद जब आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाएं तो इस मंत्र का जप 11 बार करके जाएं। 1008 बार इस मंत्र के जप से यह मंत्र सिद्ध हो जाएगा और जब भी आप इसका जप 11 बार करेंगे तो यह और अधिक चमत्कारी फल प्रदान करेगा। इसी प्रकार जब भी प्रमोशन या इंक्रिमेंट का समय आए तब इस मंत्र का जप 11 बार अवश्य करें। लाभ होगा।