खरमास 2020 : एक महीने तक इन मंत्रों का जाप करने से होंगी मनोकामनाएं पूर्ण ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र ज्योतिष आचार्य आकांक्षा श्रीवास्तव 9415 0877 11 923 5 7 2 2996 हिन्दू धर्म के अनुसार खरमास के दिनों में सुबह सूर्योदय से पहले उठकर अपने नित्य कर्मों से निवृत्त हो जाना चाहिए और दिनभर भगवान विष्णु के नाम का जाप करना चाहिए। इन दिनों के बीच कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है।   astroexpertsolutions.com इन दिनों इन मंत्रों का जाप करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानें मंत्र .-    1. भगवान विष्णु का स्मरण कर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' इस द्वादश मंत्र का जाप करें।  astroexpertsolutions.com 2. कौण्डिन्येन पुरा प्रोक्तमिमं मंत्र पुन: पुन:। जपन्मासं नयेद् भक्त्या पुरुषोत्तममाप्नुयात्।।   ध्यायेन्नवघनश्यामं द्विभुजं मुरलीधरम्। लसत्पीतपटं रम्यं सराधं पुरुषोत्तम्।।   इस मंत्र का मतलब है कि मंत्र जपते समय नवीन मेघश्याम दोभुजधारी बांसुरी बजाते हुए पीले वस्त्र पहने हुए श्रीराधिकाजी के सहित श्रीपुरुषोत्तम भगवान का ध्यान करना चाहिए।  astroexpertsolutions.com 3. गोवर्धनधरं वन्दे गोपालं गोपरूपिणम्। गोकुलोत्सवमीशानं गोविन्दं गोपिकाप्रियम्।।   4. ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।    5. श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।