होली का रंग आपको आपके परिवार को खुशहाली दे सफलता दे प्रेम स्नेह देवे: अंकों से जुड़े हैं जीवन के रंग, आप भी जानें अपना लकी कलर आनंद और उल्लास से सराबोर करने वाली होली एक ऐसा महापर्व जिस दिन सभी लोग गिले शिकवे मिटा कर एक रंग में रंग जाते हैं। हरे, पीले, लाल, गुलाबी आदि रंग आपस की दूरियों को मिटा देते हैं। जीवन से जुड़े इन रंगों का काफी महत्व है और यह व्यक्ति विशेष पर अपना सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव डालते हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र 94150 87711 होली पर रंगों का इस्तेमाल सिर्फ होली खेलने के लिये नहीं किया जाता बल्कि इसका अपना धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी है। ऐसे में हर कोई अपने लिए होली का लकी कलर जानना चाहता है, ताकि उसके जीवन में खुशियों के रंग से भर जाए। आइए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं कि कौन सा रंग होली में आपके जीवन में आशा और खुशियां लाएगा।  मूलांक के हिसाब से अपना लकी कलर जानने जन्मतिथि - 1, 10, 19, 28 आपके तिथि का कारक ग्रह सूर्य है, जो आत्मा का कारक है और जीवन में ऊर्जा प्रदान करता है। एक अंक वालों के लिए होली खेलने का शुभ रंग है लाल। यह रंग ऊर्जा स्वास्थ्य, उत्साह और महत्वकांक्षा को दर्शाता है। यह रक्तचाप संबंधी रोगों के लिये फायदेमंद होता है। इस वर्ष आप लाल गुलाल से होली खेलेंगें तो जीवन में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। सेहत और ऊर्जा का विकास होगा। इस रंग का प्रयोग करने वाले का पिता से प्रेम बढ़ता है। दूरियां कम होती हैं। आलस्य और सुस्ती कम होकर सक्रियता आती है।जन्मतिथि - 2, 11, 20, 29 2 तिथि का कारक ग्रह चन्द्रमा है, जो मन का प्रतीक है। ऐसे लोगों में भावना पक्ष प्रबल होता है। आपके लिए भाग्यशाली रंग सफेद है। सफेद रंग शीतलता, प्रसन्नता और सकारात्मकता का प्रतीक है। यह मानसिक तनाव को कम कर जीवन में खुशियां लाता है। इस वर्ष हरे रंग से होली खलेंगे तो आप जीवन में समृद्धि, प्रेम, ममता की वृद्धि होगी। सकारात्मक सोच उन्नति के रास्ते खुलेंगें। क्रोध में कमी आएगी।जन्मतिथि - 3, 12, 21, 30 पीला रंग गुरू या बृहस्पति ग्रह से जुड़ा है। यह रंग धन वृद्धि, अध्यात्म, बुद्धि, विद्या और सात्विकता से जुड़ा है। गुरू ग्रह सन्तान, पुत्र, धन वृद्धि का कारक ग्रह माना गया है। होली के दिन पीले रंग के उपयोग से जीवन में संतुलन आता है। धन की वृद्धि होती है, सम़ृद्धि आती है। बच्चों के लिये यह रंग बहुत शुभ है। अगर इस रंग से तिलक करते हैं, तो मणिपुर चक्र संतुलित होता है।जन्मतिथि - 4, 13, 22, 31 चार अंक वाले जातक चंचल प्रकृति के होते हैं। उनके जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इन्हें जीवन में मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है। जिसके कारण यह अक्सर उत्तेजित या नकारात्मक रहते हैं। इस मूलांक वालों के लिए शुभ रंग नीला है। यह विस्तार, धैर्य का रंग है। इस रंग से होली खेलने से इन्द्रियां अधीन रहेंगी। जीवन में शांति आएगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। अगर आप इस रंग को माथे पर लगाते हैं, तो आज्ञा चक्र संतुलित होता है और बुद्धि का विकास होता है। जन्मतिथि - 5, 14, 23  अंक पांच का ग्रह बुध है। अंक 5 वाले जातक समझदार, रसिक मिजाज और कुशल वक्ता होते हैं। आपके लिए लकी कलर हरा है। यह रंग संतुलन आशा और आपसी सामंजस्य का प्रतीक है। गर्भवती महिला और विद्यार्थियों के लिए भी यह रंग अच्छा माना जाता है। होली में इस रंग का प्रयोग रिश्तों की खटास को दूर कर आपसी तालमेल पैदा करेगा। परिवार में शांति लाएगा। जन्मतिथि - 6, 15, 24,  शुक्र चमक—दमक प्रेम का ग्रह माना जाता है। आपके लिए सफेद और गुलाबी शुभ रंग है। सफेद रंग जीवन में सादगी लाता है और गुलाबी प्रेम को बढ़ाता है। इन रंगों से होली पर परिवार में प्रेम और शांति रहेगी। उलझनें कम होंगी। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य रहता है और प्रेम की वृद्धि होती है। युवक-युवतियों को गुलाबी रंग से होली खेलनी चाहिए। जिससे उनके रिश्तों में कोमलता एवं स्नेह हमेशा बना रहे।जन्मतिथि — 7, 16, 25  आपके जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन आप जिस कार्य में हाथ डालते हैं, उसे पूरा करते हैं। आपको होली खेलने के लिए नारंगी रंग सबसे उत्तम है। यह रंग बौद्धिक विकास को दर्शाता है। यह रंग पीले और लाल रंग को मिला कर बनता है। इसमें दोनों के गुण समा जाते हैं। नारंगी रंग के प्रयोग से लोगों की मदद मिल सकती है। इस रंग के प्रयोग से दोस्तों के साथ चल रही समस्या का हल होगा। जीवन में सरसता आयेगी। आप ऊर्जावान महसूस करेंगें। जन्मतिथि — 8, 17, 26 शनि ग्रह आठ अंक का अधिपति ग्रह है। शनि ग्रह पवित्रता न्याय एवं वफादारी का प्रतीक है। अंक 8 वालों के लिये नीला रंग सबसे शुभ है। यह शांति, विस्तार और विशालता का प्रतीक है। यह शक्ति को जागरूक बनाता है। होली में नीले रंग के प्रयोग घर में समृद्धि आती है। जीवन में विकास होता है। सांस संबंधी रोगों और दंत विकार के लिये यह रंग फायदेमंद होता है। अंक — 9, 18, 27 अंक नौ का अधिपति ग्रह है मंगल। यह ग्रह उत्तेजना, ऊर्जा और पराक्रम का प्रतीक है। लाल रंग अपका शुभ रंग है। इस रंग का अपना ही महत्व है। यह देवी का रंग भी माना जाता है। यह मानवीय चेतना का जोश और उल्लास का रंग है। होली में लाल रंग का प्रयोग आपको जोशीला बना देगा। हृदय की क्षीणता को कम करेगा। भाई-बहनों में प्यार का संचार करेगा।