दहन पर सरल उपायों द्वारा दूर करे कुंडली के अशुभ प्रभाव एवं वास्तु दोष आज दिन सोमवार 9 मार्च 2020 ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा 94150 87711 astroexpertsolutions.com शास्त्रों के अनुसार चार सिद्ध रात्रियों में से एक होलिका दहन वाली रात भी होती है और ऐसे में नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव से बचने के लिए होलिका दहन को सबसे शुभ माना जाता है जन्म कुंडली के ग्रहो के दोषो और वास्तु दोषो के निवारण के लिए होली की रात्रि को अति महत्त्वपूर्ण बताया गया है जिसमें संकल्प लेकर किए जाने वाले ज्योतिषीय उपायों का लाभ अवश्य प्राप्त होता है। शास्‍त्रों के अनुसार, इस रात का महत्‍व भी दीपावली और शिवरात्रि जैसा ही होता है। जिस तरह दीपावली और शिवरात्रि के दिन रातों को दैवी शक्तियां जागृत रहती हैं, उसी प्रकार होलिका दहन की रात को भी ऐसा ही होता है। मान्‍यताओं के अनुसार, होलिका की सात परिक्रमा करनी चाहिए। इससे रोग और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव दूर होता है। होलिका प्रदक्षिणा के दौरान 140 डिग्री फारनहाईट तक का ताप शरीर में लगने से मानव के शरीरस्थ समस्त रोगात्मक जीवाणुवों को नष्ट कर देता है वास्तु दोषो के निवारण के लिए अति उत्तम होली की राख - चमत्‍कारी लाभ तंत्र शास्त्र के अनुसार होलिका की राख से कई तरह की नकारात्मक शक्तियों का असर व्यक्ति के ऊपर से हट जाता है। वास्तु दोषो के निवारण के लिए अति उत्तम होली दहन की राख होली दहन के दूसरे दिन होली की राख को घर लाकर उसमें थोडी सी राई और खड़ा नमक मिलाकर किसी बर्तन में रख लें. ये बर्तन घर में किसी सुरक्षित जगह रखें. | इस उपाय से नजर दोष और बुरे समय से मुक्ति मिल सकती है. पैसों की तंगी दूर होती है. | इससे गृह कलह और आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं। आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए होलिका की राख को लाकर पूरे घर में छिड़क दें। इससे घर से नकारकत्मक शक्तियों का प्रभाव दूर होता है होलिका की राख को एक पोटली बनाकर तिजोरी में रखें इससे संचित धन बढ़ता है। टोने टोटके का भय होने पर इस राख से तिलक भी कर सकते हैं। इससे आत्मबल मिलता है। होलिका की राख शरीर में लगाकर गर्म जल से स्नान कराने से नकारात्मक प्रभाव निर्मूल हो जाता है। होली की भस्म (राख) को मस्तक पर गले में लगाएं इससे स्वास्थ्य सुख बना रहेगा। होलिका की राख अपने घर के आग्नेय कोण (पूर्व दक्षिण) में उस अग्नि को तांबे या मिट्टी के पात्र में रखें और निकट सरसों के तेल का दीपक जला दें। इस उपाय से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा जलकर समाप्त हो जाएगी। - आप होली के दिन एक काले रंग का कपड़ा लें और उसमें काली हल्दी को बांध दें। घर का परिवेश सकारात्मक हो जाएगा और सभी परेशानियों से मुक्ति मिल जायेगी। - शीघ्र विवाह के योग के लिए - होली के दिन सुबह एक साबुत पान पर साबुत सुपारी एवं हल्दी की गांठ शिवलिंग पर चढ़ाएं - वैवाहिक सुख प्राप्ति के उपाय - घर के बीच में एक चैकोर टुकड़ा साफ कर के उसमें आसन लगा कर कामदेव का पूजन करें। इससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। - - होली के दिन चांदी के पात्र में कच्चा दूध डालकर चन्द्रमा को अघ्र्य दें, पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता आयेगी। - - जिस दिन होलिका का दहन किया जाता है उस दिन आप होलिका दहन में आटा और जौ चढ़ाएं। इस उपाय से घर के क्लेश मिट जाते हैं। ग्रहो के दोष दूर करने के लिए होलिका दहन में विशिष्ट वस्तु की आहुति - प्रत्येक ग्रह के अनुसार अलग-अलग समिधा (लकड़ी / टहनी ) का उपयोग किया जाता है। - सूर्य के लिए मदार, मदार की समिधा से रोगों का नाश होता है। समाज में मान-सम्मान और बड़ा पद प्राप्त होता है | - चंद्र के लिए पलाश, पलाश की समिधा सभी कार्यों में उन्नति, लाभ देने वाली है। मानसिक शांति बढ़ाता है। - मंगल के लिए खेर, जमीन से जुड़े व्यापार में सफलता मिलती है , रक्त से संबंधित रोगो को नाश करता है - बुध के लिए चिड़चिड़ा, नौकरी और बिजनेस के लिए शुभ | - गुरु के लिए पीपल, पीपल की समिधा संतान, वंश वृद्धि, के लिए उत्तम है ,सुखमय वैवाहिक जीवन - शुक्र के लिए गूलर, गूलर की स्वर्ण , धनवान , समस्त प्रकार के सुख व समृद्धियों का भोग प्रदान करने वाली - शनि के लिए शमी, शमी की पाप और रोगो का नाश करने वाली - राहु के लिए दूर्वा - दीर्घायु प्रदान करती है , शत्रुओ एवं गलत आदतों से बचने के लिए और केतु के लिए कुशा - कुशा की समिधा सभी मनोरथ , , प्रसिद्धि और उच्च पद के लिए - उपर्युक्त एवं मनोरथ प्राप्ति के लिए आम, पलाश, अशोक, चंदन आदि वृक्ष की समिधाओं का ज्योतिषीय सलाह से कुंडली के अवलोकन द्वारा चयन करके होलिका दहन में आहुति देनी चाहिए | ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र सिद्धिविनायक ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र विभव खंड 2 गोमती नगर एवं वेदराज कांप्लेक्स पुराना आरटीओ चौराहा लाटूश रोड लखनऊ 94150 87711 923 57 22996