ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा सिद्धिविनायक ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र विभव खंड गोमती नगर लखनऊ 94150 87711 🏵🏵🏵🕉🏵🏵 आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐💐💐💐💐 दीपावली का आज का खास मुहूर्त 🕉🕉🕉🕉🕉🕉 आज अर्थात 27 अक्टूबर 2019 रविवार कार्तिक कृष्ण पक्ष दीपावली अमावस्या तिथि* दीपावली लक्ष्मी पूजन दीपावली शुभ मुहूर्त 💥💥💥💥💥💥 प्रदोष काल मुहूर्त- शाम 05:41 से 06:57 शाम तक. स्थिर वृषभ लग्न मुहूर्त शाम 06:50 से 08:48 रात तक. रात्रि कालीन स्थिर लग्न मुहूर्त 01:17 से 03:29 तक. शुभ एवं अमृत चौघड़िया मुहूर्त 05:41 से 10:52 तक सामान्य चर चौकड़िया मुहूर्त 08:52 से 10:27 तक सूर्योदय नक्षत्र- चित्र नक्षत्र कल की प्रातः 03:17am तक उसके उपरांत स्वाति नक्षत्र। सूर्योदय राशि- कन्या राशि शाम के 04:32 तक उसके उपरांत तुला राशि। शुभ मुहूर्त - सुबह 09:13 से 12:03 दोपहर तक इसमें शुभ कार्य कर सकते है। अभिजीत मुहूर्त दिन के 11:40 से 12:25 दोपहर तक । राहुकाल- शाम 04:16 से 17:41 शाम तक इसमें शुभ कार्य करना निषेध है। 🔥🌟🔥🌟🌟🔥 आज क्या करें .🌹🌹🌹🧡🧡🌹 1. दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के बाद घर के सभी कमरों में शंख और घंटी बजाना चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता बाहर चली जाती है। मां लक्ष्मी घर में आती हैं। 2. दीपावली पर तेल का दीपक जलाएं और दीपक में एक लौंग डालकर हनुमानजी की आरती करें। किसी मंदिर हनुमान मंदिर जाकर ऐसा दीपक भी लगा सकते हैं। 3. किसी शिव मंदिर जाएं और वहां शिवलिंग पर अक्षत यानी चावल चढ़ाएं। ध्यान रहें सभी चावल पूर्ण होने चाहिए। खंडित चावल शिवलिंग पर चढ़ाना नहीं चाहिए। 4. दीपावली पर महालक्ष्मी के पूजन में पीली कौड़ियां भी रखनी चाहिए। ये कौडिय़ा पूजन में रखने से महालक्ष्मी बहुत ही जल्द प्रसन्न होती हैं। आपकी धन संबंधी सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। 5. लक्ष्मी पूजन के समय हल्दी की गांठ भी साथ रखें। पूजन पूर्ण होने पर हल्दी की गांठ को घर में उस स्थान पर रखें, जहां धन रखा जाता है। 6. दीपावली के दिन झाड़ू अवश्य खरीदना चाहिए। पूरे घर की सफाई नई झाड़ू से करें। जब झाड़ू का काम न हो तो उसे छिपाकर रखना चाहिए। 7. दीवाली के दिन किसी मंदिर में झाड़ू का दान करें। यदि आपके घर के आसपास कहीं महालक्ष्मी का मंदिर हो तो वहां गुलाब की सुगंध वाली शिव मंदिर में चंदन की सुगंध वाली धूपबत्ती दान करें। 8. इस दिन अमावस्या रहती है और इस तिथि पर पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने पर शनि के दोष और कालसर्प दोष समाप्त हो जाते हैं। 9. दीपावली पर लक्ष्मी का पूजन करने के लिए स्थिर लग्न श्रेष्ठ माना जाता है। इस लग्न में पूजा करने पर महालक्ष्मी स्थाई रूप से घर में निवास करती हैं।-पूजा में लक्ष्मी यंत्र, कुबेर यंत्र और श्रीयंत्र रखना चाहिए। यदि स्फटिक का श्रीयंत्र हो तो सर्वश्रेष्ठ रहता है। 10. अपने घर के आसपास किसी पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाएं। यह उपाय दीपावली की रात में किया जाना चाहिए। ध्यान रखें दीपक लगाकर चुपचाप अपने घर लौट आए, वापिस पलटकर न देखें। 11. दीपावली की रात लक्ष्मी पूजा करते समय एक थोड़ा बड़ा घी का दीपक जलाएं, जिसमें नौ बत्तियां लगाई जा सके। सभी 9 बत्तियां जलाएं और लक्ष्मी पूजा करें। 12. दीपावली की रात में लक्ष्मी पूजन के साथ ही अपनी दुकान, कम्प्यूटर आदि ऐसी चीजों की भी पूजा करें, जो आपकी कमाई का साधन हैं। 13. लक्ष्मी पूजन के समय एक नारियल लें और उस पर अक्षत, कुमकुम, पुष्प आदि अर्पित करें और उसे भी पूजा में रखें। 14. दीपावली के दिन यदि संभव हो सके तो किसी किन्नर से उसकी खुशी से एक रुपया लें और इस सिक्के को अपने पर्स में रखें। बरकत बनी रहेगी। 15. प्रथम पूज्य श्रीगणेश को दूर्वा अर्पित करें। दूर्वा की 21 गांठ गणेशजी को चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। दीपावली के शुभ दिन यह उपाय करने से गणेशजी के साथ महालक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। 16. दीवाली की रात सोने से पहले किसी चौराहे पर तेल का दीपक जलाएं और घर लौटकर आ जाएं। ध्यान रखें पीछे पलटकर न देखें। 17. महालक्ष्मी के चित्र का पूजन करें, जिसमें लक्ष्मी अपने स्वामी भगवान विष्णु के पैरों के पास बैठी हैं। ऐसे चित्र का पूजन करने पर देवी बहुत जल्द प्रसन्न होती हैं। 18. दीपावाली पर श्रीसूक्त एवं कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। रामरक्षा स्तोत्र या हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ भी किया जा सकता है। 19. यदि संभव हो सके तो दीवाली वाले दिन किसी तालाब या नदी में मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं। इस पुण्य कर्म से बड़े से बड़े संकट भी दूर हो जाते हैं। 20. एक बात का विशेष ध्यान रखें कि माह की हर अमावस्या पर पूरे घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई की जानी चाहिए। साफ-सफाई के बाद घर में धूप-दीप-ध्यान करें। इससे घर का वातावरण पवित्र और बरकत देने वाला बना रहेगा। 21. लक्ष्मी पूजन में सुपारी रखें। सुपारी पर लाल धागा लपेटकर अक्षत, कुमकुम, पुष्प आदि पूजन सामग्री से पूजा करें और पूजन के बाद इस सुपारी को तिजोरी में रखें। 22. घर में स्थित तुलसी के पौधे के पास दीपावली की रात में दीपक जलाएं। तुलसी को वस्त्र अर्पित करें। 23. जो लोग धन का संचय बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें तिजोरी में लाल कपड़ा बिछाना चाहिए। इसके प्रभाव से धन का संचय बढ़ता है। महालक्ष्मी का ऐसा फोटो रखें, जिसमें लक्ष्मी बैठी हुईं दिखाई दे रही हैं। 24. दीपावली पर सुबह-सुबह शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। जल में यदि केसर भी डालेंगे तो श्रेष्ठ रहेगा। 25. महालक्ष्मी के महामंत्र ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद् श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम दीपावली में कहाँ कहाँ जलाये दीपक!!!! 👍सबसे पहले घर के मंदिर में जहां लक्ष्मी का मुख्य पूजन करें वहां अखंड दीपक जरूर लगाएं। ध्यान रखें कि यह दीपक रातभर बुझना नहीं चाहिए। 👍दिवाली की रात घर के किचन में भी दीपक जरूर जलाना चाहिए। किचन को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। 👍दिवाली की रात पूजा घर में चारों कोनों में चतुर्मुखी दीपक जलाना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि दिवाली की पूरी रात दीपक यहां जलता रहे। 👍धन की कामना पूरी हो, इसके लिए मुख्य दरवाजे के बाहर दोनों तरफ दीपक अवश्य लगाएं। 👍बेलपत्र के पेड़ के नीचे दिया लगाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से आर्थिक के अलावा व्यक्ति के जीवन में आने वाली अन्य तरह की परेशानियां दूर होती हैं। 👍एक दीपक वहां लगाएं जहां पीने के पानी रखा जाता है। 👍घर के तुलसी चौरे में दीपक लगाएं। यहां दीपावली के अलावा भी हर दिन दीपक लगाना चाहिए। 👍 पीपल के पेड़ के नीचे दीपक लगाएं। मगर, ध्यान रखें कि दिया लगाने के बाद उसे पीछे मुड़कर देखना नहीं है। यह उपाय दिवाली वाली रात में करना है। 👍 घर के आस-पास किसी चौराहे पर दिवाली की रात में दिया जरूर जलाएं। इससे भी पैसों से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। 👍घर के आस-पास स्थित मंदिर में भी एक दिया लगाएं। इससे सभी देवी-देवताओं की कृपा मिलती है और क्लेशों से मुक्ति व मानसिक शांति मिलती है। ♣♠♣♠♣♠ *ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ उमाशंकर मिश्र 9415 087 711 🏵🏵🏵🕉🏵🏵 ईन जगह दीपक जरूर जलावें 🌟🌟🌟🌟🌟🌟 🔥घर के आंगन में तुलसी के पास और लक्ष्मीजी के स्वागत के भाव से दरवाजे की दोनों ओर दीपक जलाएं। 🔥लक्ष्मी पूजन से पहले मुख्य द्वार पर दोनों ओर सरसों के तेल के दीपक जलाएं। अगर घर में आंगन है तो घी का एक दीपक आंगन में जलाएं। आंगन नहीं तो है घर के मुख्य कमरे में घी का दीपक जलाएं। 🔥लक्ष्मी पूजन के बाद तुलसी के पौधे के नीचे भी एक दीपक जलाएं। घर के आसपास स्थित मंदिर में दीप जलाएं। पांच घी के दीपक ले जाएं और अपने इष्टदेव के अलावा शिव मंदिर और अन्य देवी-देवताओं के सामने भी दीपक जलाएं। समृद्धि की कामना करें। 🔥घर के पास मुख्य चौराहे पर दीपक जलाकर घर लौट आएं। लक्ष्मी पूजन के बाद किसी पीपल के नीचे भी दीपक जलाएं। घर के आसपास कहीं भी अंधेरा दिखे तो वहां दीपक जलाकर रोशनी करें। 🔥दो दीपक किचन में भी जरूर जलाएं. इससे मां अन्मपूर्णा प्रसन्न होती हैं और अन्न भंडार में वृद्धि होती है। 🔥भगवान कुबेर की प्रार्थना करते हुए तिल के तेल का दीपक तिजोरी के पास जलाएं। 🔥घर के पास नदी या नहर बहती हो तो किनारे पर दीपक जलाएं। अगर ऐसा संभव न हो तो घर में नल जल के किसी भी स्त्रोत के नजदीक एक दीपक जरूर जलाएं। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी जल के रूप में भी घर घर में मौजूद रहती हैं। घर के चारों कौनों में चार मुखी दीपक जलाएं और भगवान गणेश से सुख समृद्धि की कामना जरूर करें। ध्यान रखें घर में दीपक जलाते समय सावधानी रखें। दीपक के आसपास कपड़े या अन्य कोई ज्वलनशील वस्तु न रखें। 💥💥💥💥💥💥 आज क्या ना करें .🌹🌹🌹🧡🧡🌹 🌹दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए बिना स्नान किए फूल न तोड़ें, ऐसा करने से माता लक्ष्मी आपसे रूष्ट हो सकती हैं अत: स्नान करने के पश्चात स्वच्छ धुले वस्त्र पहनकर ही फूल-पत्ती तोड़ें। 🌹 दीपावली पर लक्ष्मी पूजन में ताजे फूलों का प्रयोग करें, मां लक्ष्मी को बासी फूल या घर के फ्रिज में रखें एक दिन पूर्व के फूल न चढ़ाएं। 🌹 दीपावली के 5 दिवसीय त्योहार में हर किसी का बजट गड़बड़ा सकता है, ऐसे समय में अपने मन को शांत रखकर त्योहार की खुशी का इजहार करें। इस दिन किसी से भी झगड़ा न करें। 🌹 दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना अतिआवश्यक है अत: इस दिन जाने-अनजाने में भी किसी बुजुर्ग का अपमान न करें। 🌹 माना जाता है कि दीपावली की रात घर में मां लक्ष्मीजी का आगमन होता है, ऐसे में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए हमें दीपावली की रात सोना नहीं चाहिए बल्कि रात्रि जागरण करके मां लक्ष्मी की स्तुति करनी चाहिए व लक्ष्मी चालीसा, मंत्र, लक्ष्मी सूक्त आदि का पाठ एवं जप करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। 🌹 दीपावली के दिन भूलकर भी अपनी भार्या (पत्नी) या किसी अन्य स्त्री के साथ सहवास न करें और न ही मन में किसी प्रकार की कोई काम-भावना ही आने दें। 🌹 दीपावली पर उपहार देने-लेने का चलन है अत: इस दिन किसी को भी भेंट देते समय भेदभाव न रखें। अगर आप भेंट देते समय मन में अच्छे भाव नहीं रखेंगे तो मां लक्ष्मी आपसे रूष्ट हो जाएंगी और फिर आप मां लक्ष्मी के कोपभाजन से बच नहीं पाएंगे। 🌹मां लक्ष्मी को नशा करने वालों से सख्त परहेज है अत: दीपावली के दिन किसी भी प्रकार का नशा न करें। नशा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती है। 🌹 कई स्थानों पर दीपावली की रात्रि जुआ खेलने की प्रथा है। इस बारे में कोई भी तर्क हो, लेकिन अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा अपने घर में बनाए रखना चाहते हैं तो दीपावली के दिन कभी भी जुआ न खेलें। 🌹 दीपावली पर अपने द्वार पर आए व्यक्ति को खाली हाथ न जाने दें, फिर चाहे वह भिखारी हो या अन्य कोई मांगने वाला। उसको अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ न कुछ अवश्य दें। *आप सभी को पुनः दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🏵🏵🏵🕉🏵🏵