Sankat Mochan Hanuman Ji Maharaj Baba Neem Karoli Ji Maharaj ki Jay Ho*आज का पंचांग एवं राशिफल* 19 अक्टूबर 2021 Jyotish Aacharya Dr Umashankar Mishra 9415 087 711 सम्वत् -2078 । सम्वत्सर - राक्षस। मास - आश्विन। पक्ष - शुक्ल । दिन - मंगलवार। ऋतु - शरद। तिथि - चतुर्दशी सायं - 06:41 मि. तक उपरांत पूर्णिमा। नक्षत्र - उत्तराभाद्रपद दिन - 01:09 मि. तक उपरांत रेवती। योग - व्याघात रात्रि-10:18 मि. तक उपरांत हर्षण। पंचक - पंचक है। भद्रा - मृत्युलोक की रात्रि - 06:61मि. से प्रारंभ। चंद्र राशि - मीन। सूर्य राशि - तुला। सूर्य नक्षत्र - चित्रा। दिशाशूल - उत्तर में, पश्चिम में काल। अभिजित मुहूर्त- दिन - 11:37 मि. से 12:23 मि. तक। राहुकाल - दिन - 02:55 से 04:20 मि. तक। सूर्योदय - 06:19 मि.। सूर्यास्त - 05:41 मि.। व्रत - नहीं है। पर्व - कोजागरी पूर्णिमा। आज विषेश - रात्रि व्यापिनी शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा, सर्वार्थ सिद्धि योग एवं रवि योग दिन - 01:09 मि. तक धन , एश्वर्य प्राप्ति के लिए पूरे दिन रात घी का दीपक जलाएं, रात्रि में लक्ष्मी , इन्द्र, कुबेर आदि की पूजा कल- शरद पूर्णिमा, व्रत-स्नान-दान की पूर्णिमा,रास पूर्णिमा, कौमुदी महोत्सव, बाल्मीकि जयंती,ओली समाप्त, लक्ष्मी,इन्द्र,कुबेर आदि की पूजा, कार्तिक मास यम नियम स्नान दीपदान प्रारंभ। मेष राशि - अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्यों की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है। वृष राशि - सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूसरे के मामलों में ना पड़ें, नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। मिथुन राशि - धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। कर्क राशि - मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर पूजा-पाठ में शामिल होंगे। भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं। सिंह राशि - पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें, रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव है। कन्या राशि - कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहने का समय नहीं है। तुला राशि - वित्तीय मामलों में दूसरे पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनिति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार है। वृश्चिक राशि - व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें। आप मन के साफ हैं पर किसी को समझाने के लिए नरमी से पेश आएं। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें। धनु राशि - वही होता है जो भगवान को मंजूर होता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे। मकर राशि - लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव है। विदेश जाने के योग है। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखा-देखी में अपना नुकसान हो सकता है। कुंभ राशि - अपने व्यवहार और आचरण बदलें। सब आपके हो जाएंगे। अपने माता-पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। जैसा व्यवहार आप करेंगे, वैसा आपके साथ भी हो सकता है, अपनी भूल सुधारें, लाभ होगा। मीन राशि - परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेन पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कतापूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। पैर में चोट लग सकती है।