मासिक राशिफल: अक्टूबर में किसका होगा भाग्योदय, जानें करियर, सेहत और सबकुछ _*ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र 9415087711 astroexpertsolution.com अक्टूबर के महीने में किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपना राशिफल मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी संस्था से कार्य की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आपको पुराने विचारों को लेकर परिवार चलाना कठिन होगा। दिनांक 5, 23 शुभ हैं, 12 अशुभ है। रामरक्षा स्तोत्र लाभप्रद रहेगा। वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से अच्छा रहेगा। व्यापार धीरे-धीरे बढ़ेगा, परंतु नौकरी में तकलीफ आएगी। कृषि क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु ससुराल पक्ष से मानसिक तनाव रहेगा। किसी धार्मिक संस्था से सम्मान प्राप्त होने के योग हैं, साथ ही धार्मिक यात्रा होगी। दिनांक 11, 20 शुभ हैं, 9 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक सुख-सुविधा वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता मिलेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी को बाहर से नौकरी का अवसर मिलेगा। किसी दोस्त से साझा व्यापार करने का हो सकता अभी आपके लिए लाभप्रद नहीं रहेगा। दिनांक 6, 24 शुभ हैं, 13 अशुभ है। गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में सफलता मिलने में तकलीफ आएगी। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रभाव कम होगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी भी समय अनुकूल वातावरण महसूस नहीं होगा। किसी रिश्तेदार से सहयोग प्राप्त होगा। पुराने मित्र से मिलना फायदेमंद होगा। दिनांक 15, 29 शुभ हैं, 3 अशुभ है। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा। सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक क्षेत्र में सफलता हासिल करने वाला रहेगा। पार्टी से पद-प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। किसी रिश्तेदार से कुछ उलझनें आएंगी। पत्नी की उन्नति में रुकावट आ सकती है। भाई द्वारा हल हो जाएगी। दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 12 अशुभ है। शिव आराधना लाभप्रद रहेगी। कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तीर्थयात्रा होने के योग हैं। संतान से परेशानी आएगी। आसपास के माहौल में अजीब-सा महसूस होगा। किसी अनजान से धोखा हो सकता है। दोस्त से रास्ते खुलेंगे। दिनांक 4, 22 शुभ हैं, 19 अशुभ है। राहु के जाप लाभप्रद रहेंगे। तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में अच्छा रहेगा। संतान के मांगलिक कार्य होने के योग बनेंगे। परिवार में मनमुटाव की स्थिति निर्मित हो सकती है, विशेषकर भाई से ध्यान देना होगा। स्वयं के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए लोगों से प्रस्ताव मिलेगा। दिनांक 14, 23 शुभ हैं, 10 अशुभ है। कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि संबंधी लाभ वाला रहेगा। किसी के सहयोग से कृषि क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। व्यापार मध्यम लाभ वाला रहेगा। नौकरी में साथियों का साथ मिलेगा। पिता से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। पत्नी से मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। दिनांक 8, 26 शुभ हैं, 5 अशुभ है। शनि के जाप लाभप्रद रहेगा। धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह पद-प्रतिष्ठा वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। किसी रिश्तेदार से व्यापार में साझेदारी का योग आएगा। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। किसी संस्था से सम्मान प्राप्त होगा। घर पर अशांति का वातावरण हो सकता है, ध्यान दें। दिनांक 7, 25 शुभ हैं, 11 अशुभ है। शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी। मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक कष्ट वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ मिलेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मामा पक्ष से सहयोग तो रहेगा, परंतु मानसिक तनाव भी होगा। जीवनसाथी की उन्नति के रास्ते खुलेंगे। भाई के घर आर्थिक तंगी रहेगी। दिनांक 13, 22 शुभ हैं, 17 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामाजिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। समाज में जिम्मेदारी बढ़ेगी। व्यापार में शनै:-शनै: लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मिलन कुछ नए रास्ते खुलने वाला होगा। संतान को रोजगार मिलेगा लेकिन किसी रिश्तेदार से तकलीफ आएगी। दिनांक 10, 28 शुभ हैं, 16 अशुभ है। कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह धार्मिक यात्रा वाला रहेगा। किसी बड़ी राजनीतिक पार्टी या सरकार से सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में परेशानी आएगी। नौकरी में उन्नति होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, परंतु पिता को लेकर चिंता रहेगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। दिनांक 3, 21 शुभ हैं, 8 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी। _*ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र 9415087711 astroexpertsolution.com