सितम्बर 2021 : कौन-से शुभ त्योहार आएंगे इस माह, जानिए विशेष दिवस और पर्व _*ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा _ 94150 87711 Astroexpertsolution.com सितंबर माह 2021 के प्रमुख त्योहार और विशेष दिवस। 1. विश्व नारियल दिवस : प्रतिवर्ष सम्पूर्ण विश्व में 02 सितंबर को विश्व नारियल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 2. एकादशी : भाद्रपद में कृष्णपक्ष की एकादशी को अजा एकादशी कहते हैं। यह व्रत 2 सितंबर 2021 को रखा जाएगा। इसके बाद इस माह की दूसरी एकादशी भाद्रपद में शुक्ल पक्ष को आएगी जिसे परिवर्तनी एकादशी कहते हैं। इसके अलावा इसे जलझूलनी यानी डोल ग्यारस भी कहते हैं। 3. हरतालिका तीज : प्रतिवर्ष भाद्रपद शुक्ल तृतीया को तरतालिका तीज मनाई जाती है। इस बार हरतालिका तीज 9 सितंबर को पड़ रही है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं। 4. : प्रतिवर्ष भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाती है। इस बार 10 सितंबर शुक्रवार से 10 दिवसीय गणेश उत्सव शुरू हो रहा है और 19 सितंबर 2021 रविवार को अनंत चतुर्दशी के दिन प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। मान्यतानुसार भगवान श्री गणेश जी का जन्म भादप्रद शुक्ल चतुर्थी को हुआ था। 8. भरतेंदु और विनोबा भावे जयंती : 11 सितंबर को साहित्यकार भरतेंदु और समाज सेवक विनोबा भावे की जयंती रहेगी। 9. पयुर्षण पर्व : 11 सितंबर से जैन धर्म के 10 दिवसीय पयुर्षण पर्व की शुरुआत होगी। 10 दिन तक उपवास के साथ ही मंदिर में पूजा आराधना होगी। 10. सूर्य संक्रांति : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की एकादशी अर्थात 17 सितंबर शुक्रवार को ही सूर्य ग्रह कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस दिन सूर्य कन्या संक्रांति मनाई जाएगी। 11. श्राद्ध पक्ष प्रारंभ : भाद्रपद की पूर्णिमा से ही श्राद्ध पक्ष प्रारंभ हो जाते हैं। 20 सितंबर को पूर्णिमा है और 21 सितंबर को प्रतिपदा का श्राद्ध रहेगा। 12. विश्व शांति दिवस : प्रत्येक वर्ष 21 सितम्बर को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस अथवा विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। 13. पंडित दिनदयाल जयंती : 25 सितंबर को महान समाज सेवक और राजनीतिज्ञ पंडित दिनदयाल का जन्म दिवस रहेगा। इसी दिन सामाजिक न्‍याय दिवस, अंत्‍योदय दिवस और आचार्य श्रीराम शर्मा जयंती भी मनाई जाएगी। 14. विश्व पर्यटन दिवस : प्रत्येक वर्ष विश्व के विभिन्न देशों में 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। 27 सितंबर को जैन धर्म का रोहिणी व्रत रहेगा। _*ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा _ 94150 87711 Astroexpertsolution.com