आज यहाँ मैं कुछ ऐसी बाते और लक्षणों के विषय मे लिख रहा हूँ।जिसे पढ़ कर आप बिना जन्म पत्रिका के ये जान सकते है कि इस व्यक्ति पर शनि का अशुभ प्रभाव चल रहा है।ऐसा होने लगे तो समझ लीजिए आपका शनि अशुभ प्रभाव में है। Jyotishacharya Dr Umashankar Mishra 9415 087 711 923 57 22996 *शनि प्रभावित व्यक्ति के घर की बाहरी दीवारों पर पीपल के पेड़ लगाना शुरू हो जाते हैं। इन्हे उखाड़ने के पश्चात भी पीपल के पेड़ पुनः उग आते हैं। * शनि प्रभावित व्यक्ति के घर की दीवारों में अकस्मात दरारें आना शुरू हो जाती हैं। नियमित सफाई के बावजूद घर की दीवारों पर मकड़ियां अपना जाला बनाना शुरू कर देती हैं। * शनि प्रभावित व्यक्ति के घर पर बने नमकीन प्रदार्थों में भी चींटियां आ जाती हैं। तथा पूरी सफाई के बावजूद भी चींटियां घर से खत्म नहीं होती । * शनि प्रभावित व्यक्ति के घर पर काली बिल्लियां डेरा डाल लेती हैं तथा वहीं बिल्ली अपने बच्चों को जन्म भी देती हैं तथा अक्सर दो बिल्लियां मिलकर एक दूसरे से लड़ती हुई भी पाई जाती हैं। * शनि प्रभावित व्यक्ति के स्वभाव और विचारों में भी बदलाव आता है।भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रहता।शनि के साथ खराब शुक्र का प्रभाव भी हो तो व्यक्ति के अनैतिक संबंध भी बन जाते हैं। * शनि प्रभावित व्यक्ति की सूझबूझ खो जाती है। व्यक्ति अर्जित किया हुआ धन व कीमती समय लंबी दूरी की यात्राओं में लगा देता है। व्यक्ति को अकारण ही लंबी दूरी की असफल यात्राएं करनी पड़ती हैं। * शनि प्रभावित व्यक्ति का झूठ बोलना बढ़ जाना। व्यक्ति आकारण झूठ बोलना शुरू करा देता है। उसके आचरण और विचारों में झूठ का वास हो जाता है। व्यक्ति को लगता ही नहीं है की वो झूठ बोल रहा है। * शनि प्रभावित व्यक्ति अत्यधिक सुस्त हो जाता है।खुद को साफ़-सुथरा नहीं रख पता। नित्य स्नान का त्याग करता है। व्यक्ति बाल और नाखून काटने से परहेज करता है। * शनि प्रभावित व्यक्ति को प्रॉपर्टी के विवादों का सामना करना पड़ता है। सगे-संबंधियों से पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ता है। घर की कोई दीवार गिर सकती है। गृह निर्माण में धन खर्च करना पड़ता है। * शनि व्यक्ति की टांगों पर का बुरा प्रभाव शुरु करता तो। इस समय व्यक्ति की टांगो में जकड़न और दर्द रहना शुरू हो जाता है तथा व्यक्ति के चमड़े से बने हुए जूते या चप्पल खोने लगते हैं या जल्दी-जल्दी टूटने लगते हैं। * व्यक्ति को पदोन्नति नहीं मिल पाती है। अधिकारियों से संबंध बिगड़ने लगते हैं व नौकरी छूट जाती है। व्यक्ति का अनचाही जगह पर तबादला होता है। व्यवसाय में कानूनी दावपेच आ जाते हैं। जिसके कारण व्यक्ति को न्यायालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। शनि प्रभावित व्यक्ति के यहां इन्कम टेक्स औरे सेल टेक्स आदि के छापे भी पड़ते हैं। शनि प्रभावित व्यक्ति के दोस्त और रिश्तेदार भी व्यक्ति का जीवन खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। उपाय : अशुभ शनि के प्रभाव को कम करने के लिए मंदिर में जूतों चपलो की सेवा करनी चाहिए।या मंदिर में आये लोगो के जूतो पे पोलिश की सेवा करे।2.शनिवार के दिन एक काले रंग की चपल पैरों में डाल के घर से निकल जाए और किसी भी गरीब को वो चपल दान दे के घर नंगे पांव वापिस आ जाये।3.शनिवार को सरसों के तेल में ब्रेड पकोड़े निकाल के किसी गरीब बच्चो में बांट सकते है।4.शनिवार 300 ग्राम काले सबूत उड़द,100 ग्राम सरसो का तेल,5 लोहे की कील,थोड़े से काले तिल,ये सारा समान सवामीटर काले कपड़े में बांध कर सुबह नहा दो कर बिना कुछ खाये पिये सुचे मुह बहते जल में प्रवाहित कर आये।इस उपाय में परहेज 2 ही है।खा के कुछ नही जाना और पानी चलता हो। ये उपाय अपने ज्योतीष काल के अनुभव से लिखे है।इन्हें करने से आप खुद पायंगे के आपके शनि का अशुभ प्रभाव कम हुआ है।बाकी जो मेरा ज्ञान है।मैंने आपसे साझा किया है।कोई गलती हुई हो तो माफी चाहता हूँ।