भाद्रपद मास के तीज, त्योहार, व्रत, शुभ संयोग और विशेष दिवस *ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा 9415087711 923 5722 996 astroexpertsolution.com हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार भाद्रपद का महीना Aaj 23 अगस्त से Shuru Hua Hai और यह 20 सितंबर को समाप्त होगा। इस माह कई खास तीज-त्योहार, व्रत, शुभ संयोग लेकर आ रहा है। यह हिन्दू पंचांग का छठा मास है और चातुर्मास का दूसरा महीना है। इसी महीने में अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने रोहिणी नक्षत्र और वृष लग्न में जन्म लिया था। अत: इस माह का महत्व और अधिक बढ़ गया है। इसी के साथ इस माह हरतालिका तीज, जैन पयुर्षण पर्व, अजा एकादशी, श्री गणेश चतुर्थी आदि भी रहेंगे। 1. 25 अगस्त, कजरी तीज- भाद्रपद कृष्ण तृतीया, बुधवार, 25 अगस्त को कजरी तीज का पर्व पड़ रहा है। इसे भादौ तीज भी कहा जाता है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना से व्रत रखती हैं। 2. 30 अगस्त, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी- 30 अगस्त जन्माष्टमी पर्व को है। इस दिन भगवान कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। यह पर्व भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। 3. 2 सितंबर, अजा एकादशी- grihastha ke liye Sanyasi ke liye एकादशी व्रत 3 सितंबर 2021 को रखा जाएगा। यह व्रत भाद्रपद कृष्ण एकादशी को रखा जाता है। 4. 6 सितंबर, पिठौरी अमावस्या- हिंदू पंचांग के अनुसार पिठौरी अमावस्या 6 सितंबर को मनाई जाएगी। इस भाद्रपद अमावस्या को पिठौरी व कुशग्रहणी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। 5. 9 सितंबर, हरतालिका तीज- इस बार हरतालिका तीज 9 सितंबर को पड़ रही है। प्रतिवर्ष भाद्रपद शुक्ल तृतीया को यह पर्व आता है। इस दिन निर्जल रहकर व्रत किया जाता है। 6. 10 सितंबर,गणेश चतुर्थी- 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर्व मनाया जाएगा। मान्यतानुसार भगवान श्री गणेश जी का जन्म भादप्रद शुक्ल चतुर्थी को हुआ था। 7. 11 सितंबर, ऋषि पंचमी और पयुर्षण पर्व- इस बार 11 सितंबर को ऋषि पंचमी मनाई जाएगी और जैन धर्म के 10 दिवसीय पयुर्षण पर्व की शुरुआत होगी। 8. 17 सितंबर, विश्वकर्मा पूजा- 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है। इस दिन विधि हिंदू धर्म में ब्रह्मांड के दिव्य वास्तुकार एवं शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। 9. 17 सितंबर, परिवर्तनी एकादशी- 17 सितंबर को परिवर्तनी Padma एकादशी मनाई जाएगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तनी एकादशी कहते हैं। इस दिन श्री विष्णु की उपासना की जाती है। 10. 20 सितंबर, भाद्रपद पूर्णिमा- 20 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा है। इस तिथि का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व कहा गया है। यह भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। 11. 19 सितंबर, अनंत चतुर्दशी- इस बार 19 सितंबर 2021 को 10 दिवसीय गणेशोत्सव पर्व की समाप्ति होगी एवं अनंत चतुर्दशी पर्व और गणेश विसर्जन किया जाएगा। आगामी व्रत- त्योहार: 23 अगस्त सोमवार को अशून्यशयन व्रत एवं चन्द्रोदय रात्रि 07:20 में अर्घ्य। 24 अगस्त मंगलवार को भीमचंडी विंध्याचली देवी की जयंती एवं कजरी का रतजग्गा। 25 अगस्त बुधवार को कजरी, संकष्ठी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत/बहुला चतुर्थी के साथ रात्रि 08:27 पर चंद्रार्घ। इस दिन गाय के दूध एवं इससे निर्मित पाक का सेवन वर्जित होता है। 28 अगस्त शनिवार को पुत्र के दीर्घायु कामना हेतु हलषष्ठी व्रत/ललही छठ का व्रत। 29 अगस्त रविवार को भानु सप्तमी। 30 अगस्त सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी। 02 सितम्बर गुरुवार को स्मार्त गृहस्थों के लिए जया एकादशी व्रत। 03 सितम्बर शुक्रवार को वैष्णवजनों के लिए जया एकादशी व्रत। 04 सितम्बर शनिवार को शनिप्रदोष का व्रत। 05 सितम्बर रविवार को मास शिवरात्रि व्रत एवं अघोराचार्य संत कीनाराम का अवतरण उत्सव। 06 सितम्बर सोमवार को कुशोत्पाटिनी अमावस्या। 07 सितम्बर मंगलवार को स्नान दान की भौमवती अमावस्या। *ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा Siddhivinayak Jyotish AVN Vastu Anusandhan Kendra Vibhav khand 2 Gomti Nagar AVN vedraj complex purana RTO Chauraha latouche Road Lucknow 923 5722 996 9415087711 astroexpertsolution.com