!! #रुद्राभिषेकसेहोनेवालेलाभ ! Jyotish Aacharya Dr Umashankar Mishra! 9415 087 711 923 5722 996 आप जिस उद्देश्य की पूर्ति हेतु रुद्राभिषेक करा रहे हैं उसके लिए किस द्रव्य का इस्तेमाल करना चाहिए इसका उल्लेख शिव पुराण में किया गया है। वहीं से उद्धृत कर हम आपको यहां जानकारी दे रहे हैं -..... 1 - यदि वर्षा चाहते हैं तो जल से रुद्राभिषेक करें। 2 - रोग और दुःख से छुटकारा चाहते हैं तो कुशा जल से अभिषेक करना चाहिए। 3 - मकान, वाहन या पशु आदि की इच्छा है तो दही से अभिषेक करें। 4 - लक्ष्मी प्राप्ति और कर्ज से छुटकारा पाने के लिए गन्ने के रस से अभिषेक करें। 5 - धन में वृद्धि के लिए जल में शहद डालकर अभिषेक करें। 6 - मोक्ष की प्राप्ति के लिए तीर्थ से लाये गये जल से अभिषेक करें। 7 - बीमारी को नष्ट करने के लिए जल में इत्र मिला कर अभिषेक करें। 8 - पुत्र प्राप्ति, रोग शांति तथा मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए गाय के दुग्ध से अभिषेक करें। 9 - ज्वर ठीक करने के लिए गंगाजल से अभिषेक करें। 10 - सद्बुद्धि और ज्ञानवर्धन के लिए दुग्ध में चीनी मिलाकर अभिषेक करें। 11 - वंश वृद्धि के लिए घी से अभिषेक करना चाहिए। 12 - शत्रु नाश के लिए सरसों के तेल से अभिषेक करें। 13 - पापों से मुक्ति चाहते हैं तो शुद्ध शहद से रुद्राभिषेक करें।