देवशयनी एकादशी : दक्षिणायण होंगे सूर्यनारायण - Jyotish Acharya Dr Umashankar Mishra 9415 087 711 923 5722 996 1- Aaj 20 जुलाई '21 को देवशयनी एकादशी है। 2-सूर्यनारायण की गति दक्षिण दिशा की ओर होगी। 16 जुलाई '21 को शाम 4:41 पर कर्क राशि में हुए सूर्यनारायण। 3-दक्षिणायण के चलते दिन होगा लहुरा (छोटा) और रात होगी घनेरी (लंबी)। 4- दिन छोटा तो प्रकाश होगा कम और रात लंबी तो अंधकार होगा ज्यादा। 5- अंधकार गहरा हो तो दीप-ज्योति की होगी जरुरत। 6- नकरात्मकता का मतलब अंधकार और सकारात्मकता का मतलब प्रकाश। 7- नकारात्मकता का अंधेरा जीवन में बढ़ने लगे तो विवेक के प्रकाश को बढ़ाने की जरूरत। 8- रात बड़ी तो जागते रहने की जरूरत। 9-सो जाने से चोरी हो सकती है। 10- चोरी का आशय तन-मन में नकारात्मकता के चोर घुस आएंगे। 11-विष्णु जी के शयन का मतलब भौतिक संसार से आंख बंद कर आत्मिक संसार की ओर दृष्टि करना। 12-योग-निद्रा का मतलब योग को दक्षिण (दाहिने) हाथ यानी मजबूती से पकड़ने की जरूरत। 13-दाहिना हाथ मजबूत और कर्मवाद का प्रतीक। 14-चातुर्मास में योग के अभ्यास में खगोलीय प्रभावों का विशेष लाभ। 15-प्रबोधिनी एकादशी तक बौद्धिक-क्षमता में वृद्धि होगी। 16-दक्षिणायण सूर्य दक्षता-वृद्धि का अवसर। 17- दक्षिणायण में कर्क राशि से धनु राशि तक सूर्य का चक्रमण। 18- केकड़े (जीव भी और प्रवृत्ति भी) से सजग रहकर विवेक के धनुष संधान तक की उपलब्धि हासिल करने का अवसर।