संकट मोचन हनुमान जी बाबा नीमकरोरी जी महाराज की जय हो ➿➿➿➿➿➿➿ ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्रा 94150 87711 ➿➿➿➿➿➿➿ इन तरीकों को आजमाने से होने लगता है घटनाओं का पूर्वानुमान आपका शरीर आपका शरीर चाहे कितना ही कमजोर या ताकतवर क्यों ना जो, आपकी आत्मा पूर्णत: सशक्त और ताकतवर ही होती है। आप या हम अपने बारे में जितना जानते हैं, उससे कहीं ज्यादा ताकत हमारे भीतर छिपी होती है। अगर जरूरत है तो सिर्फ उसे समझने और पहचानने की। पूर्वाभास अपके साथ कुछ अच्छा होने वाला हो या बुरा.... कहीं ना कहीं इस बात की भनक आपको पहले ही लग जाती है.... कभी सोचा है ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि आपके अंदर बैठी शक्ति आपको पूर्वाभास करने की क्षमता देती है। इंट्यूशन या आभास आप जिसे इंट्यूशन या आभास कहते हैं वह कुछ और नहीं बुद्धिमत्ता का अगला पड़ाव है। यह हम नहीं बल्कि स्वयं वैज्ञानिकों का ऐसा दावा है। अगर आप अभी तक अपने भीतर छिपी शक्तियों से अंजान हैं, अभी तक आप अपनी आत्मा की क्षमता को पहचान नहीं पाए हैं तो सर्वप्रथम आपको उसे जागृत करने की आवश्यकता है। आत्मा की शक्ति हम आपको बताते हैं कि किस तरह आप अपनी आत्मा की शक्ति को पहचानकर उसे जागृत कर सकते हैं। इसके कुछ कुछ तरीके आपके बहुत काम आ सकते हैं। ध्यान जो लोग ध्यान या मेडिटेशन को अपने जीवन में शामिल कर चुके हैं, वे इसके महत्व को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। ध्यान के जरिए आप मानसिक और आत्मिक रूप से शांत रहकर आप अपनी भीतरी शक्तियों से संबंध कायम कर सकते हैं। अपनी श्वास, आसपास होती घटनाओं और साथ ही साथ अपनी थर्ड आई यानि तीसरी आंख पर ध्यान दें, वर्तमान में जिएं कई बार हम उन चीजों में उलझ जाते हैं जो हमारे लिए बिल्कुल मायने नहीं रखती। वो घटनाएं या बातें हमारे भविष्य या अतीत से संबंधित हो सकती हैं, जिनका हमारे वर्तमान से कुछ लेना-देना नहीं है। ये सभी बातें हमारी आध्यात्मिक ऊर्जा और शक्तियों को बाधित करती हैं। सबसे पहले इनसे बचते हुए हमें हमेशा वर्तमान की ही सोचनी चाहिए। अपने मन विश्वास रखें अगर आप अपनी वर्तमान स्थिति से प्रसन्न नहीं हैं या उसमें उलझकर रह गए हैं तो आपको अपने आप पर अपने मन पर विश्वास करना चाहिए। इन परिस्थितियों से निकलने के लिए आपको अपने मन की सुननी चाहिए, वहां से जो आवाज आएं, उसी राह पर चल पड़ें। ऊर्जाओं की समझ हमारे वातावरण में अच्छी-बुरी सभी तरीके की ऊर्जाएं होती हैं, उनमें से अगर कोई भी आपको कोई संदेश देना चाहती हैं तो आपको अजीब सी वाइब्रेशन महसूस होगी। अगर ऐसा होता है तो उसे गंभीरता से लें और समझें कि वो आपसे कहना क्या चाहती है। वास्तविकता का ज्ञान जब आप अपनी इंट्यूशन पर भरोसा करने लगेंगे तो आप वातावरण में मौजूद ऊर्जाओं को और बेहतर तरीके से जज कर पाएंगे। कुछ ऐसे अहसास आपको हो सकते हैं जिनके जरिए आपको वास्तविकता का ज्ञान होगा और आप सही-गलत के बीच निर्णय ले पाएंगे। ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र सिद्धिविनायक ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र विभव खंड 2 गोमती नगर एवं वेद राज कांप्लेक्स पुराना आरटीओ चौराहा लाटूश रोड लखनऊ 94150 87711 92357 22996 🌹➿🌹➿🌹➿🌹