मर्दाना ताकत में कमी कैसे हो जाती है? इसे बढ़ाने के घरेलू व आयुर्वेदिक इलाज क्या हैं? अंदरुनी ताकत बढ़ाने के घरेलू व आयुर्वेदिक इलाज क्या हैं? कई बार कुछ अंदरूनी या बाहरी कारणों से मर्दानगी में कमी हो जाती है जो उन पुरुषों के लिए चिंता का विषय बन जाता है। कई बार पुरुषों में पाई जाने वाली शारीरिक कमजोरियां अस्वस्थ संबंधों का कारण बन जाती हैं। कुछ शरीर से जुड़ी कमजोरियां जैसे स्वप्न दोष, शीघ्रपतन आदि ऐसी समस्याएं हैं, जो मन पर नियंत्रण न रख पाने के कारण होती हैं। इस कमजोरी को दूर करने के उपाय निम्नवत हैं - ताकत बढ़ाने का घरेलू उपाय[1] : इसके लिए हमें किशमिश और शहद चाहिए होगा। फिर किसी कांच के बर्तन में 300 ग्राम किशमिश के दाने डाल दीजिए उसके बाद आपको शहद डालना है शायद आपको इतना डालना है कि किशमिश अच्छी तरह डूबे रहे उसके बाद इस सामग्री को ढक्कन बंद करके रख दीजिए रखने का समय 48 घंटे होना चाहिए 48 घंटे के बाद आपको इसका यूज चार दाने शहद के साथ खा लीजिए और इसका सेवन सुबह खाली पेट कीजिए ध्यान रखें कि जब आप इसका सेवन कर रहे हो उसके बाद कम से कम 40 मिनट तक आपको कुछ खाना और कुछ पीना नहीं है अगर आप इसका सेवन करीब 30 दिन करते हैं तो इसका असर 30 दिन में आप को अपने आप पर इसका असर दिखने लगेगा। आहार जो बढ़ाएगे ताक़त को नेचुरल तरीके से : चना - अगर वीर्य पतला है या कम बनता है तो चना आपकी मदद कर सकता है। एक चीनी के बर्तन में रात में चने भिगोकर रख दें और फिर इन चनों को सुबह उठकर अच्छी तरह से चबा चबाकर खाएं। चने आपको अपनी पाचन शक्ति के अनुसार ही खाने हैं मतलब कि जितना आप से हो सके और उसके बाद आप जिस चीनी के बर्तन में आप ने चने भिगोये थे उस पानी को भी ऊपर से पी लें। इस तरह आप अपनी मर्दाना ताक़त में इज़ाफ़ा कर सकते हैं। लहसुन - रोज रात को सोने से पहले लहसुन की दो कलियां निगल लें। फिर थोड़ा-सा पानी पिएं। आंवला - आंवले के चूर्ण में मिश्री पीसकर मिलाएं। इसके बाद आप प्रतिदिन रात को सोने से पहले एक चम्मच चूर्ण का सेवन करें। इसके बाद कम मात्रा में पानी पिएं। केला - केला पुरुष की शक्ति को बढ़ाने वाला फल है। आप यौन शक्ति बढ़ाने के लिए रोज केले खाएं और चाहें तो केला खाने के बाद दूध भी पिएं। अजवाइन - घर में उपयोग होने वाली अजवाइन की पत्तियां मनुष्य के लिए बेहतरीन दवा है। स्वप्नदोष की समस्या में अजवाइन की पत्तियों से रस निकालकर उसे शहद के साथ लें। अजवाइन का रस इस तरह से लेने से स्वप्नदोष की समस्या में बहुत जल्दी फायदा होता है। प्याज - प्याज के सफेद भाग का रस, शहद, अदरक का रस और घी का मिश्रण बना लें इस मिश्रण को लगातार एक महीने तक लेने से नपुंसकता दूर होकर पौरुष शक्ति प्राप्त होती है। कच्चे प्याज का सेवन स्वप्नदोष की समस्या में बहुत अच्छा माना गया है। यदि खाने में किसी भी रूप में प्याज का सेवन किया जाता है तो इस समस्या में लाभ प्राप्त होता है, अगर इसे कच्चा खाया जाए तो इसके और बेहतर परिणाम मिलते हैं। मेथी - मेथी को इस समस्या की बहुत कारगर दवा माना गया है। दो चम्मच मेथी के जूस को लेकर इसमें आधा चम्मच शहद मिलाकर रोजाना रात को इसका सेवन करने से इस समस्या में बहुत जल्दी आराम मिलता है। उड़द - अगर आपकी पाचन क्रिया अच्छी हैं तो उड़द आपके लिए रामबाण हैं। उड़द के लड्डू, उड़द की दाल, दूध में बनाई हुई उड़द की खीर का सेवन करने से वीर्य की बढ़ोतरी होती है और संभोग शक्ति बढ़ती है। तालमखाना - तालमखाना ज्यादातर धान के खेतों में पाया जाता है इसे लेटिन भाषा में एस्टरकैन्था-लोंगिफोलिया कहते हैं। वीर्य के पतले होने पर, शीघ्रपतन रोग में, स्वप्नदोष होने पर, शुक्राणुओं की कमी होने पर रोजाना सुबह और शाम लगभग 3-3 ग्राम तालमखाना के बीज दूध के साथ लेने से लाभ होता है। इससे वीर्य गाढ़ा हो जाता है। तिल का तेल - तिल का तेल भी इस समस्या में रामबाण की तरह काम करता है। तिल के तेल को थोड़ी मात्रा में लें, उतनी ही मात्रा में लौकी का जूस भी ले लें। रात को सोने से पहले इस तेल के मिश्रण से अपने सिर और बॉडी पर मसाज करें। यह एक बहुत प्रभावी और असरदार नुस्खा है, जो बिना किसी खास खर्च के आपको इस समस्या से पूरी तरह राहत देगा। बादाम - वैसे तो बादाम हर तरह से फायदेमंद होता है पर शायद आप नहीं जानते होंगे की बादाम मर्दानगी बढ़ाने के लिए भी कारगर नुस्खा है। आप सभी का दिन शुभ हो 🙏🏻😊 🌸〰〰🌸〰〰🌸〰〰🌸