जिस घर में होती हैं ये चीजें वहां नहीं आता धन और शांति – ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र 94150 87711 92357 22996 कबूतरों का घोंसला बनना घर में कबूतरों का घोंसला बनना या होना एक अशुभ संकेत होता है। इस वजह से घर में बड़ा संकट आता है। इसलिए इसे अपने घर से तुरंत बाहर कर दें। ततैया का छत्ता वास्तु के अनुसार घर में ततैया का छत्ता भी अमंगलता का सूचक होता है। इनके घर पर होने से दुर्घटनाएं तक हो जाती हैं। इसलिए इसे भी तुरंत घर से हटा दें। मकड़ी के जाले घर के कोनो में अक्सर मकड़ी जाले लग जाते हैं। इसलिए आप समय समय पर इनको साफ करें। इससे घर में धन का रास्ता रूक जाता है। टूटा हुआ गिलास घर पर टूटा हुआ या चटका हुआ गिलास भी नहीं होना चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान होता है। और नकारात्मक उर्जा आती है। चमगादड़ का आना कई बार घरों के अंदर चमगादड़ आ जाते हैं। एैसे में उन्हें तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए। नहीं तो ये चीजें घर में लड़ाई झगड़े और आर्थक नुकसान का कारण बन जाती हैं। दीवारों पर दरारें यदि आपके घर पर किसी भी तरह की दरारें आ गई हों तो इसे तुरंत ठीक करवा लें। इस चीज से धन की हानी होती है। नल से पानी का टपकाना घर पर नल से यदि पानी टपकता हो तो यह भी आर्थिक नुकसान का कारण बनता है। मंदिर में बासी फूल घर के मंदिर में बचे हुए बासी फूलों को भी हटा देना चाहिए। यह भी आर्थिक नुकसान का कारण बनते हैं। घर की छत पर पड़ा कबाड़ अपने घर की छत पर पड़ा हुआ कबाड़ और सामान उसे हटा दें। इन चीजों से कभी घर में पैसा नहीं आता है। घर में सभी लोग परेशान रहते हैं। यदि आप इन चीजों को घर से तुरंत बाहर कर देते हैं तो इससे आपके घर की समस्याएं खत्म हो जाएंगी। ******* ***** **** ॐगजवक्त्राय नमो नमः 🌹🙏🌻💐🌲👏⛳🙏🌹