नोबेल पुरस्कार विजेता स्पेनिश कवि पाब्लो नेरुदा की कविता "You Start Dying Slowly" का हिन्दी अनुवाद.. Jyotish evam Vastu expert Dr Umashankar Mishra 9415 087 711 1) आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं, अगर आप: - करते नहीं कोई यात्रा, - पढ़ते नहीं कोई किताब, - सुनते नहीं जीवन की ध्वनियाँ, - करते नहीं किसी की तारीफ़। 2) आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं, जब आप: - मार डालते हैं अपना स्वाभिमान, - नहीं करने देते मदद अपनी और न ही करते हैं मदद दूसरों की। 3) आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं, अगर आप: - बन जाते हैं गुलाम अपनी आदतों के, - चलते हैं रोज़ उन्हीं रोज़ वाले रास्तों पे, - नहीं बदलते हैं अपना दैनिक नियम व्यवहार, - नहीं पहनते हैं अलग-अलग रंग, या - आप नहीं बात करते उनसे जो हैं अजनबी अनजान। 4) आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं, अगर आप: - नहीं महसूस करना चाहते आवेगों को, और उनसे जुड़ी अशांत भावनाओं को, वे जिनसे नम होती हों आपकी आँखें, और करती हों तेज़ आपकी धड़कनों को। 5) आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं, अगर आप: - नहीं बदल सकते हों अपनी ज़िन्दगी को, जब हों आप असंतुष्ट अपने काम और परिणाम से, - अग़र आप अनिश्चित के लिए नहीं छोड़ सकते हों निश्चित को, - अगर आप नहीं करते हों पीछा किसी स्वप्न का, - अगर आप नहीं देते हों इजाज़त खुद को, अपने जीवन में कम से कम एक बार, किसी समझदार सलाह से दूर भाग जाने की..। तब आप धीरे-धीरे मरने लगते हैं..!! इसी कविता के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ