बुध को प्रसन्न करने के 6 सरलतम उपाय, अवश्य अपनाएं... ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र 94150 877 11 धन-वैभव और सुख देंगे बुध, आजमाएं यह उपाय...     बुध ग्रह को धन, वैभव और सुख का कारक माना जाता है। बुध चंद्रमा के पुत्र हैं। उनकी माता का नाम रोहिणी हैं। देवों की सभा में बुध को राजकुमार कहा गया है। उन्हें विद्वान और अथर्ववेद के ज्ञाता माना जाता है। उनका विवाह वैवस्वत मनु की पुत्री इला से हुआ। बुध की दिशा उत्तर है और उत्तर दिशा को कुबेर का स्थान भी माना जाता है। अत: बुध को प्रसन्न करने के लिए यह सरलतम उपाय अपनाएं जा सकते हैं।    ये हैं सरल उपाय :-    - मां दुर्गा की भक्ति करें।    - बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।    - साबूत हरे मूंग का दान करें।    - झूठ न बोलें।    - नाक छिदवाएं।    - बेटी, बहन, बुआ और साली से अच्छे संबंध रखें।  ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र 94150 87711