जय श्री काशी विश्वनाथ👏👏👏 Jyotish Acharya Dr Umashankar Mishra 9415 087 711 923 5722 996 👏2021मै धनु राशि का वैदिक राशिफल,,,, धनु SAGITTARIUS (ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, भे) शुभरंग👉 पीला, शुभ👉 अंक 9, शुभ घातु👉 सोना, शुभरत्न👉 पुखराज, शुभदिन👉 गुरुवार, ईष्ट👉 सत्यनारायण का व्रत व पूजन से लाभ होगा, शुभमास👉 चैत्र, मार्गशीर्ष, माघ, फाल्गुन, मध्यममास👉 वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, अशुभमास👉 श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक व पौष । इस वर्ष में अनुकूल प्रभाव रहेगा। बेहतर आशातीत परिणाम आएंगे। राहु के कारण तनाव, और परेशानी भी रहेगी। वर्ष कुल मिलाकर हितकर ही रहेगा। सभी मामलों में सफलता मिलेगी। उत्साह, आत्मविश्वास, प्रसन्नता, प्रभाव बना रहेगा। स्वभाव, विचार, मानसिकता में श्रेष्ठता रहेगी फिर भी बारहवें राहु बीच-बीच में अथवा सफलता के अंतिम स्थिति में अवरोध बढ़ाएंगे व्यवहार कुशलता, प्रेम, मिठास से सफलता मिलेगी। अपना दबाव, प्रभाव, घमंड से बचें। अपनी गलतियां, कमजोरी नुकसानप्रद रहेगी। कानूनी, प्रशासनिक अथवा गैर कानूनी कार्य विवादों में उलझना पड़ेगा। प्रतिष्ठा, सम्मान में कमी आएगी। सुख-सुविधा की कमी सहन करें। संघर्ष, परिश्रम, मेहनत करें, लेकिन येन-केन-प्रकारेण अपने को अथवा प्रतिष्ठा को न बढ़ाएं। आर्थिक योग सब कुछ रहते हुए भी खर्च। व्यसनाधीनता, दिखावा, साधनों पर खर्च होगा जरूरी महत्व के लेन-देन, कर्ज को प्राथमिकता से सुधारें जमानत, जवाबदारी, कोर्ट-कचहरी के विवाद, पारिवारिक संपत्ति के विवाद अथवा उसकी प्राप्ति के भरोसे में न रहें। आर्थिक योग अनुकूल रहेंगे फिर भी विलंब होगा। व्यावसायिक मामले काफी हावी होंगे। अवसरों, अनुभवों का लाभ होगा। परिश्रम, मेहनत के अलावा शांति, धीरज से लाभ, प्रगति होने दें। जल्दबाजी में न तो मिलेगा उसके विपरीत जो हाथ में है वह भी जाएगा सावधानी रखें। प्रतिस्पर्धा, अनसोचा निवेश नुकसानप्रद। हर स्थिति में विचार, अनुभव, मार्गदर्शन से कार्य करें। सिर्फ लाभ-लोभ, प्रलोभन से बचें। नौकरी में एक न एक कष्ट रहेगा। अधिकारी दबाव डालेंगे। कार्यकुशलता, परिश्रम, समर्पण का लाभ, संतोष सिर्फ मानसिक रहेगा। वास्तविकता, सत्यता को महत्व दें अवसरों का उपयोग करें। स्वयं को बेहतर स्थापित कर पाएंगे। पद-प्रतिष्ठा, पदोन्नति होगी कार्यकुशलता की तारीफ होगी। स्थान, स्थिति, कार्य-निर्णय पक्षधर होंगे। आगे की सोच उत्साहित रखेगी परिवर्तन भी संभव रहेगा। अपनी निजी इच्छा, आकांक्षा की पूर्ति होगी विद्यार्थियों के लिए अनुकूल। भय, तनाव रहेगा फिर भी हिम्मत, साहस, परिश्रम, इच्छाशक्ति का लाभ मिलेगा। यश का मापदंड जरूर सुधरेगा। इस वर्ष सफलता से आगे का कॅरियर, प्रतिस्पर्धी बनाने की हिम्मत, उत्साह बढ़ा पाएंगे। योग्यता बढ़ेगी। महिलाओं के लिए वर्ष अनुकूल । मनमाफिक सफलता, स्थायित्व कार्य होंगे प्रगति, संतोष रहेगा। पारिवारिक बेहतर स्थिति अनुभव करेंगे कार्यक्षेत्र का विस्तार, सहयोग सफलता की चर्चा होगी जातिगत, सामाजिक संलग्नता, आमोद-प्रमोद रहेगा स्वास्थ्य का बराबर ध्यान, कमजोरी अथवा गायनोलॉजी की परेशानी में सावधानी रखें सामान्य शादी क्रिया योग बनता है। नियमितता, खान-पान, योग संयम रखना होगा पुरानी इच्छा, आर्थिक मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय जिनमें स्वतंत्रता, मकान, प्रॉपर्टी, भौतिक सुखों की पूर्तता संभव रहेगी शिवजी की आराधना विशेष फलदायी। गुरु संत, अध्यात्म सत्संग से लाभ होगा। विशिष्ट प्रकार के अनुष्ठान से राहत रहेगी। जप-जाप स्वयं के बजाए किसी अन्य से करवायें। माता पिता के आदर, आशीर्वाद को साथ रखें। इस वर्ष में दूसरों की दुआओं, विचार अछे मन का लाभ अधिक रहेगा। इसके विपरीत इनके महत्व को कम रखना नुकसान, प्रगति में बाधक रहेगा। जनवरी👉 माह विशेष अनुकूल। अधिकतर कामकाज पक्षधर होंगे। संभावना बढ़ेगी। जिनके लिए चिंतित रहे होंगे उसमें भी यश मिलेगा। पारिवारिक उत्साह प्रसन्नता रहे, पाएंगी। पत्नी, संतान संबंधी सुखद प्रगति के समाचार आएंगे। मानसिक संतोष रहेगा व्यावसायिक मामले भी सुधार पर रहेंगे। व्यवसाय का विस्तार संभव है आर्थिक पक्ष भी काफी मजबूत रहेगा। बचत बढ़ेगी। माह की 3, 4 5, 9, 12, 18 21, 23, 27 व 30 तारीख शुभ है। फरवरी माह👉 अपने कामकाज ठीक से कर पाएंगे। वैचारिक श्रेष्ठता रहेगी व्यात्रहारिक मामलों की अनुकूलता रहेगी। जिस कारण मानसिक संतोष रहेगा। निजी जवाबदारी निभा पाएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेना होंगे। किन्हों मामलों में निर्णय तत्काल लेने होंगे। आर्थिक योग उत्तम। आमदनी बढ़ेगी। व्यावसायिक गतिविधियों अनुकूल बनेंगी। नौकरी में आशातीत सफलता मिलेगी। माह की 3, 9, 12, 18, 21, 27 व 30 तारीख शुभ है। मार्च👉 माह में मानसिक थकान रहेंगी। कामकाज का बोझ बढ़ेगा। जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। आपसी सद्भाव, सहयोग से आगे बढ़ें। अपनी ही बात, निर्णयों की जिद नहीं रखें। व्यर्थ के तनाव, परेशानी में समय व्यतीत होगा नौकरी, रोजगार में जवाबदारी बढ़ेगी। कार्यकुशलता बढ़ाना होगी। छोटी बात, कार्य में भी प्रयास करने होंगे। रोजगार में अधिक सावधानी रखें। माह की 3, 4, 9, 12, 15, 18, 21, 27 व 30 तारीख शुभ है। अप्रैल माह👉 जवाबदारी इस माह काफी रहेगी। बेहद परेशानी अथवा अनिश्चितता में रहना होगा। सोच-विचार धारणा के विपरीत कार्य होंगे। किसी भी मामले को सहजता से नहीं | लें। विश्वास, सहयोग, भरोसे में नहीं रहें। वातावरण, स्थिति अनुरूप कार्य करें जल्दबाजी में नुकसान होगा। पारिवारिक विवाद, मतभेद रह पाएंगे। वास्तविकता, सत्यता को महत्व दें। किसी को कमजोर न समझें। माह की 1, 3 4, 8, 9, 15, 18, 22, 28व 30 तारीख शुभ है। मई माह👉 सामान्य सुधार होगा जिससे मानसिक संतोष रहेगा कामकाज को समझ पाएंगे। स्वभाववश होने वाली गलतियों का ध्यान रखें। पारिवारिक, जातिगत मामले सामने आएंगे। प्रतिष्ठा, मान-सम्मान की स्थिति रह पाएंगी। व्यापार में परिवर्तन, नई बात, मार्गदर्शन मिलेगा। निवेश अथवा खरीदी-बिक्री धारणा से लाभ होगा हर स्थिति में अपना ध्यान रखना होगा। माह की 3, 8, 9, 10, 11, 12, 16, 17, 18, 21, 22, 27 व 29 तारीख शुभ है। जून👉 माह में अब काफी राहत मिलेगी। अनायास होने वाले कार्य, परिवर्तन से आश्चर्य होगा। व्यक्तिगत मामले सुलझा पाएंगे। विशेष तनाव, परेशानी नहीं रहेगी। अपने काम से काम रखें। क्रिया प्रतिक्रिया से बचे परिश्रम, मेहनत की सार्थकता रहेगी। विश्रास बढेगा। दूसरों के व्यवहार धारणा में भी फर्क सुखद होगा। आमदनी से राहत होगी आर्थिक योग उत्तम। माह की 1, 2, 3, 4, 8, 9, 11, 12, 22, 25, 26, 28 व 30 तारीख शुभ है। जुलाई👉 माह में प्रतिष्, संतोष का वातावरण रहेगा। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता रहेगी। कामकाज भी अच चलेगा मनमाफिकता रहेगी। व्यक्तिगत महत्व के कामकाज ठीक से होंगे। समय अनुरूप कार्यों की प्राथमिकता रखें। फिलहाल आलस्यता टालना होगा। मेहनत परिश्रम का लाभ मिलेगा। व्यावहारिक पूछपरख बढ़ेगी। उचित निर्णय, मार्गदर्शन सुखद रहेगा। माह की 3,7, 8, 11, 12, 13, 21, 22 व 26 तारीख शुभ है। अगस्त माह👉 अनायास अनसोची स्थितियां निर्मित होगी । व्यावहारिक सहयोग मिलेगा परिश्रम, मेहनत की सार्थकता रहेगी। कामकाज में मन लगेगा। जवाबदारी निभा पाएंगे समझौतावादी दृष्टिकोण रखें। मानसिक, वैचारिक तनाव कम रहेगा आमदनी बढ़ेगी पारिवारिक सुखद समाचार आएंगे। संतान पक्ष के लिए अनुकूल। नौकरी, राज्यपक्ष में अपने काम से काम रखें। माह की 1, 4, 7, 8, 9., 10, 11, 13, 16, 19, 21, 22, 25.26, 29 व 31 तारीख शुभ है। सितंबर माह👉 निश्चित तौर पर लाभप्रद रहेगा मानसिक स्थिति से संतोष रहेगा। स्वास्थ्य भी कुछ ठीक रह पाएगा। अपनी कार्यशैली, परिश्रम, वैचारिक सोच जारी रखें। अपना ही अनुभव, मानसिकता सोच उपयोगी रहेगी। किसी का अनुसरण अथवा देखा-देखी से बचना होगा। व्यवसायिक अवसर, सौंदे, करारों में विशेष ध्यान रखें। नौकरी में भी उत्साह, आत्मविश्वास से आगे बढ़े। माह की 1, 2, 3, 4. 7, 8, 9, 10, 11. 12, 13, 16, 19, 20, 21, 22, 25, 28 व 30 तारीख शुभ है। अक्टूबर माह👉 इस माह में भी स्वयं का विश्वास, लगन कार्य करेगी आपसी सोच विचार उपयोगी होगा। नियमित चर्चा में नई बात कार्य होंगे प्रयास में कमी नहीं रखें। अधिकारियों की मर्जी को समझें। कायदे कानून से चलें। पद प्रतिष्ठा संभालना होगी। गुप्त शतरु बने रहेंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य से मजबूत रहेगा लेन-देन भी ठीक से होगा महत्व को योजनाएं बना पाएंगे। माह की 1, 2, 3, 4, 7 8, 9, 10 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 20. 21, 22, 28, 29 व 30 तारीख शुभ है। नवंबर माह👉 सामान्य तौर पर सुधार दिखेगा। उत्साह, की कमी रहेगी। व्यापार- व्यवसाय काफी संतोषप्रद रहेगा। नए अवसर स्थितियां बनेंगी। योजनाओं पर पुनर्विचार में नई स्थिति बनेगी। जी लाभप्रद रहेगी सोच विचार अधिक पक्षधर रहेंगे। नौकरी राज्यपक्ष में प्रगति संभव है। व्यावसायिक आर्थिक योग ठीक। प्रतिस्पर्धा, लेनदेन की सहजता रह पाएगी विशेष महत्व के निर्णयों से आत्मविश्वास बढ़ेगा। माह की 1 3, 4, 8, 9, 16, 18, 20, 21, 22, 25, 26, 28 व 30 तारीख शुभ है। दिसंबर माह👉 इस माह में व्यर्थ की स्थितियां बनेंगी। समय कामकाज अवसरों के बजाए दूसरों में उलझेंगे। फिर भी अपने काम से काम रखना होगा किसी भी मदद, सहयोग से परिणामों का ध्यान रखना होगा। नुकसान उठाना पड़ेगा। व्यावसायिक मामले पेचिदा रहेंगे समस्याएं बढ़ेंगी। निजी तौर पर समाधान नहीं दिखेगा। आर्थिक योग सामान्य, खर्च, लेनदेन विवाद मतभेद कानूनी उलझनों से परेशानी । माह की 3,4, 8, 9, तगादे से चिंतित रहेंगे वाद- 17, 19, 21, 22, 27, 29 व 31 तारीख शुभ है।