राहु के अशुभ प्रभाव से हैं परेशान, आजमाएं 8 आसान उपाय राहु एक छाया ग्रह है। कुंडली में राहु की स्थिति हमारे जीवन को बहुत प्रभावित करती हैं। राहु अगर शुभ स्थिति में हो तो आपको सभी कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही धन,दौलत और सुख-समृद्धि भी जीवन में बनी रहती है लेकिन यही राहु अगर कुंडली में विपरीत स्थिति में हो तो इसका जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। राहु के ही प्रभाव के चलते एक अच्छे भले मनुष्य की बुद्धि पर ताले पड़ जाते हैं और व्यक्ति ऐसे निर्णय ले लेता है जिसके दुष्परिणाम उसे भुगतने पड़ जाते हैं। ऐसे में ज्योतिषविद्या में राहु की बुरी दृष्टि से बचने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाकर हम जीवन में सुख-शांति ला सकते हैं। आइए हम बताते हैं क्या हैं यह 8 उपाय। *ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, राहु ग्रह भगवान भोले के भक्त हैं। इसलिए जीवन में राहु से होने वाले दुष्प्रभावों से बचना हो तो भगवान शिव की पूजा अवश्य करनी चाहिए। शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से भी राहु प्रसन्न होते हैं। *ज्योतिषशास्त्र कहता है कि राहु की विशेष कृपा पाने के लिए राहुमंत्र का हरदिन एक माला जप करें।  ‘ऊँ कयानश्चित्र आभुवदूतीसदा वृध: सखा कयाशश्चिष्ठया वृता’ यह राहु का वैदिक मंत्र है। इस मंत्र का जप रात के समय करना चाहिए और शनिवार से मंत्र जप आरंभ करने चाहिए। इससे राहु की कृपा प्राप्त होती है। *चूंकि राहु खुद भोलेनाथ के भक्त हैं इसलिए शिव के दिन सोमवार को व्रत करने से शिवजी की आसीम कृपा मिलती है। राहु के अशुभ फल से बचने के लिए सोमवार का व्रत और पूजा अवश्य करनी चाहिए। *राहु के बुरे परिणाम से बचने के लिए चि़ड़ियों को नित्य बाजरे के दाने डालने चाहिए। ऐसा करने राहु प्रसन्न होकर विशेष कृपा प्रदान करते हैं। सभी कष्टों का समाधान करते हैं। 7 प्रकार के अलग-अलग अनाज का दान भी समय-समय पर करते रहना चाहिए। शनिवार की शाम को काले, नीले फूल, नारियल, मूली, सरसों, नीलम, कोयले, सिक्के और नीले वस्त्र किसी कोढ़ी व्यक्ति को दान करके राहु के बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है। शनिवार की शाम को काले कपड़े में एक नारियल और 11 साबुत बादाम बांधकर बहते जल में प्रवाहित करके राहु ग्रह को प्रसन्न रख सकते हैं। *सोने के स्थान पर अपने सिरहाने के समीप जौ रखकर सोएं और सुबह इसका दान करने से राहु के बुरे प्रभाव कम हो जाते हैं। इसके साथ ही अपने पास सफेद चंदन अवश्य रखें, सफेद चंदन राहु की बुरी नजर से बचाता है। *यदि आप चाहते हैं कि जीवन में राहु की कृपा बनी रहे तो इसके लिए मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से राहु नाराज हो सकते हैं और उनकी बुरी दृष्टि से हमें कई तरह के नुकसान पहुंच सकते हैं। इसलिए मांस-मदिरा का उपयोग नहीं करना चाहिए।