मकर संक्रांति का 12 राशियों पर असर, जानिए एक नजर ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र ज्योतिषाचार्य आकांक्षा श्रीवास्तव से मेष : धन लाभ होगा। मेहनत का फायदा मिलेगा। भाइयों और दोस्तों से भी मदद मिल सकती है। वृष : धन हानि के योग बन रहे हैं। कोई गुप्त बात उजागर हो सकती है। मिथुन : जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। सेहत संबंधी परेशानी होगी। कर्क : सेहत में फायदा होगा। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। यात्राएं हो सकती हैं। सिंह : आर्थिक परेशानी हो सकती है। योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। पुत्र की चिंता बढ़ सकती है। कन्या : सुख में कमी आ सकती है, लेकिन नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। तुला : प्यार में सफलता मिल सकती है। धार्मिक यात्रा होने के योग हैं। उत्तर दिशा की तीर्थ यात्रा हो सकती है। वृश्चिक : तरक्की के योग बन रहे हैं। कामकाज पूरे होंगे। धन लाभ होगा । धनु : सुखद सूचना मिलेगी। रोजमर्रा के कामों से फायदा हो सकता है। मकर : सफलता के साथ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सेहत संबंधी परेशानी रहेगी। यात्रा के योग भी हैं। कुंभ : पेट व गले में बीमारी हो सकती है। यश-सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। मीन : किस्मत का साथ मिलेगा। सम्मान भी बढ़ेगा। संपत्ति लाभ के योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र ज्योतिषाचार्य आकांक्षा श्रीवास्तव 9415087711 8840727096 Astroexpertsolution.com Astrovinayakam.com