इन द्रव्यों से करें शिव जी का रूद्राभिषेक, दूर होंगे ग्रहों के दोष और बने रहेंगे स्वस्थ ज्योतिषाचार्य- ===Jyotish Acharya Dr Umashankar Mishra फ़्लैट सo A 3/ 7 0 2 पारिजात अपार्टमेंट , विक्रांत खण्ड शहीदपथ , अवधबस स्टेशन के समीप Mob - 9415 087 711 Mob- 923 5722 996 🙏🙏======================== ✍🏻जन्म कुंडली में कुछ ग्रह अशुभ स्थिति में भी होते हैं। इनका सीधा असर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। , ग्रहों की अशुभ स्थिति को देखते हुए यदि शिवजी का अभिषेक अलग-अलग चीजों से किया जाए तो इससे ग्रहों के दोष तो दूर होंगे ही साथ ही स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा....... १:- सूर्य ग्रह:- जन्म कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में होने पर हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट प्रॉब्लम, आंखों की समस्या व कमजोरी रहती है।   उपाय-  रोज जल से शिवलिंग का अभिषेक करें।  २:- चंद्र ग्रह:- जन्म कुंडली में चंद्र नीच का होने से सर्दी, अस्थमा व आंखों से संबंधित समस्याएं होती हैं। उपाय- कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें ३:- मंगल ग्रह:- जन्म कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में होने से खून व पेट से संबंधित बीमारियां होती हैं। उपाय- गिलोय (औषधि) की बूटी के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें.! ४:- बुध ग्रह:- जन्म कुंडली में बुध नीच का होने से पेट व फेफड़ों से संबंधित बीमारियां होने की आशंका रहती है। उपाय--दूध में पीले फूल मिला कर शिवलिंग का अभिषेक करें।  ५:-गुरु ग्रह:- जन्म कुंडली में गुरु अशुभ स्थिति में होने से स्कीन, दांत व कफ से संबंधित बीमारियां होती हैं। उपाय-:- विधारा की बूटी के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें।  ६:- शुक्र ग्रह:- जन्म कुंडली में शुक्र कमजोर होने पर यौन संक्रमण, कमजोरी व शीत से संबंधित बीमारियां होती हैं। उपाय- पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें।  ७:- शनि देव:- जन्म कुंडली में शनि नीच का होने से अस्थमा, खांसी व घुटनों से जुड़ी समस्याएं होती हैं। उपाय- गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें।  ८:- राहु ग्रह:- जन्म कुंडली में राहु कमजोर होने से डिप्रेशन, बुखार व दुर्घटना होने की संभावनाएं रहती हैं। उपाय- भांग या नागकेसर से शिवलिंग का अभिषेक करें।  ९:- केतु ग्रह:- जन्म कुंडली में केतु अशुभ स्थिति में होने से शुगर, कान व गुप्तांग से संबंधित रोग होते हैं। उपाय- सरसों के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करें।  *" Jyotish Acharya Dr Umashankar Mishra Siddhivinayak Jyotish AVN Vastu Anusandhan Kendra Vibhav khand 2 Gomti Nagar AVN bedraj complex purana RTO Chauraha latouche Road Lucknow 94150 8771 1 9235 722 996