संक्षिप्त भविष्य पुराण। पुरुषोंके शुभाशुभ लक्षण। Jyotish Acharya Dr Umashankar Mishra 9415 087 711 923 5722 996 सुंदर और कांति युक्त श्रेष्ठ हाथीके समान भरा हुआ संपूर्ण मुखवाला व्यक्ति राजा होता है। बकरे अथवा बंदरके समान मुखवाला व्यक्ति धनी होता है। जिसका मुख बड़ा होता है उसका दुर्भाग्य रहता है। छोटा मुखवाला कृपण, लंबा मुखवाला धनवान और पापी होता है। चौखुटा मुखवाला धूर्त, स्त्रीके मुखके समान मुखवाला और निम्न मुखवाला पुरुष पुत्रहीन होता है या उसका पुत्र उत्पन्न होकर नष्ट हो जाता है। जिसके कपोल कमलके दलके समान कोमल और कांतिमान होते हैं, वह धनवान एवं कृषक होता है। सिंह, बाघ और हाथीके समान कपोलवाला व्यक्ति विविध भोग-संपत्तियों वाला और सेनाका स्वामी होता है। जिसका नीचेका ओठ रक्त वर्णका होता है, वह राजा होता है और कमलके समान अधरवाला धनवान होता है। मोटा और रूखा होंठ होनेपर दुखी होता है। जिसके कान मांस रहित हो वह संग्राममें मारा जाता है। चिपटा कान होनेपर रोगी, छोटा होनेपर कृपण और शंकुके समान कान होनेपर राजा, नाड़ीयोंसे व्याप्त होने पर क्रूर, केषोंसे युक्त होने पर दीर्घजीवी, बड़ा, पुष्ट तथा लंबा कान होनेपर भोगी तथा देवता और ब्राह्मणकी पूजा करने वाला एवं राजा होता है। जिसकी नाक शुककी चौंचके समान के समान हो वह सुख भोगनेवाला और शुष्क नाकवाला दीर्घ जीवी होता है। पतली नाकवाला राजा, लंबी नाक वाला भोगी, छोटी नाकवाला धर्मशील, हाथी, घोड़ा, सिंह या सुईकी भांति तीखी नाकवाला व्यापारमें सफल होता है। कुंद-पुष्पकी कलीके समान उज्जवल दांतवाला राजा तथा हाथीके समान दांतवाला एवं चिकने दांतवाला गुणवान होता है। भालू और बंदरके समान दांतवाले नित्य भूखसे व्याकुल रहते हैं। कराल, रूखे, अलग-अलग और फुटे हुए दांतवाले दुखसे जीवन व्यतीत करने वाले होते हैं। बत्तीस दांतवाले राजा, इकतीस दांतवाले भोगी, तिस दांतवाले सुख-दुख भोगनेवाले तथा उनतीस दांतवाले पुरुष दुख ही भोगते हैं। कालि या चित्र वर्णकी जीभ होनेपर व्यक्ति दासवृतिसे जीवन व्यतीत करता है। रूखी और मोटी जीभवाला क्रोधी, श्वेत वर्णकी जीभवाला पवित्र आचरणसे संपन्न होता है। निम्न, स्निघ्ध, अग्रभाग रक्त वर्ण और छोटी जिह्वावाला विद्वान होता है। कमलके पत्तेके समान पतली लंबी न बहुत मोटी और न बहुत चौड़ी जीह्वा रहनेपर राजा होता है। काले रंगका तालूवाला अपने कुलका नाशक, पीले तालुवाला सुख-दुख भोग करनेवाला सिंह और हाथीके तालुके समान तथा कमलके समान तालुवाला राजा होता है, श्वेत तालुवाला धनवान होता है। रुखा, फटा हुआ तथा विकृत तालुवाला मनुष्य अच्छा नहीं माना जाता।