गौर से देखें दिवाली पूजा दीपक बताता है, पैसा आएगा या जाएगा ===================== Jyotish Acharya Dr Umashankar Mishra 9415 087 711 923 5722 996 ===================== दीपावली के दिन अगर लक्ष्मी पूजा में दीपक को ध्यान से देखा जाए तो आपको कुछ ऐसे इशारे मिलते हैं जो ये बताते हैं कि पैसा आएगा या जाएगा ये इशारे लक्ष्मी जी की इच्छा बताते हैं। ये बताते हैं कि दीपावली पर आपको लक्ष्मी जी का कैसा आशीर्वाद मिलेगा। दीपक के संबंध में कई नियम बताए गए हैं। शास्त्रों के अनुसार दीपक प्रज्वलित करते समय पूजा करना चाहिए। पूजा के समय अगर दीपक की लौ दाहिनी तरफ झुकती है तो शुभ फल देने वाला माना जाता है। दीपक की लौ का रंग अगर ज्यादा नीलापन लिए हो तो पूजा का शुभ फल कम हो जाता है। पूजा में दीपक की लौ अस्थिर हो तो भी अच्छा नहीं माना जाता है। ये संकेत अनावश्यक खर्च होने का है। दीपक की बड़ी लौ का इशारा आपके हर काम पूरे होने की तरफ होता है। दीपक की लौ अगर स्थिर, बड़ी और एक समाना होती है तो समझना चाहिए आप पर बहुत जल्दी लक्ष्मी प्रसन्न होने वाली है। अगर आरती करते समय दीपक का बुझ जाता है तो अपशकुन माना जाता है। इसी वजह से इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि पूजा आदि कर्म जब तक पूर्ण ना हो जाए दीपक जलता रहना चाहिए। यदि किसी भी कारण से दीपक बुझ जाता है तो ऐसा माना जाता है कि जिस मनोकामना के लिए पूजा की जा रही है उसमें अवश्य ही कोई बाधा उत्पन्न हो सकती है।