☘️ Jyotish Acharya Dr Umashankar Mishra ☘️☘️ 9415 087 711 923 5722 996 ☘️ 🌟🌟🌟🌟🌟🌟🌟 विजयादशमी के ख़ास प्रयोग 🎡🎡🎡🎡🎡🎡 आप सभी को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। जैसा कि आप सभी जानते ही हो की हम सबने माता दुर्गा की नौ दिन तक पूजा पाठ कर माता से सुख समृद्धि हेतु आशीर्वाद लिया। आज विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। तंत्र शास्त्र और पुरानी परंपराओं के अनुसार विजयादशमी के दिन का ख़ास महत्व है। आइए कुछ खास उपाय जिन्हे करके हम अपने जीवन की बहुत सी समस्याओं से मुक्ति पा सकते है विजयादशमी को करे शमी की पूजा ☘️☘️☘️☘️☘️☘️☘️ नवरात्र में विजयादशमी के दिन शमी की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि का स्थाई वास होता है। शमी का पौधा जीवन से टोने-टोटके के दुष्प्रभाव और नकारात्मक प्रभाव को दूर करता है। -इस दिन संध्या के समय शमी के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से युद्ध और मुकदमो में विजय मिलती है। शत्रुओं का भय समाप्त होता है। क्या आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हो❓ 🚥🚥🚥🚥🚥🚥 दशहरे के दिन एक नारियल पर चमेली का तेल मिले सिन्दूर से स्वस्तिक का चिह्न बनाएं। कुछ भोग (लड्डू अथवा गुड़-चना) के साथ हनुमानजी के मंदिर में जाकर उनके चरणों में अर्पित करके ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें। तत्काल लाभ प्राप्त होगा। कर्ज मुक्ति हेतु अन्य प्रयोग 💥💥💥💥💥💥💥 दशहरे के दिन सुबह नित्य कर्म व स्नान आदि करने के बाद अपनी लंबाई के अनुसार काला धागा लें और इसे एक नारियल पर लपेट लें। इसका पूजन करें और उसको नदी के बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। साथ ही भगवान से ऋण मुक्ति के लिए प्रार्थना करें। क्या आप या परिवार का सदस्य गम्भीर बीमारी या संकट में है ☀️☀️☀️☀️☀️☀️☀️ एक साबूत पानीदार नारियल लें और उसे अपने उपर से 21 बार वारकर किसी रावण दहन की आग में डाल दें। ऐसा घर के सभी सदस्यों के उपर से वारकर करेंगे तो उत्तम होगा। इसके अलावा हनुमानजी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा पढ़ें और उनको चोला अवश्य चढ़ाएं। क्या जीवन में आप निराश हो चुके हो❓ 🥶🥶🥶🥶🥶🥶🥶 आज देवी पूजन कर उन पर 10 फल चढ़ाकर गरीबों में बाटें। सामग्री चढ़ाते समय 'ॐ विजयायै नम:' का जाप करें। ये उपाय मध्याह्न शुभ मुहूर्त में करें। निश्चित ही हर क्षेत्र में विजय मिलेगी। ऐसा माना जाता है कि श्रीराम ने भी रावण को परास्त करने के बाद मध्यकाल में पूजन किया था। माता काली से माफी मांगे 👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻👏🏻 विजयदशमी के दिन काली मां के आगे तेल के दीपक में 11 तिल डालकर जलाने से जानें अनजानें में हुए पाप नष्ट हो जाता है। माता दुर्गा की सेवा करें 👉🏼👉🏼👉🏼👉🏼👉🏼👉🏼 दशहरे के द‌िन लाल रंग के नए कपड़े या रुमाल से मां दुर्गा के चरणों को पोंछ कर इन्‍हें त‌िजोरी या अलमारी में रख दें। इससे घर में बरकत बनी रहती है। श्रीराम जी की कृपा हेतु ✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻 दशहरे वाले दिन आप कुछ साफ़ कागज के पेजों पर कम से कम 1000 बार राम नाम लिखें. ध्यान रहे कि राम नाम लिखते समय इसका जाप भी करना है. इसके बाद शाम को रावण दहन से पहले राम नाम जपते हुए ही 108 आटे की गोलियां भी बना लें और शाम को ही इन आटे की गोलियों को मछलियों को खीला दें. साथ ही साथ राम नाम जपे पेज भी साफ़ बहती हुई नदी में बहा दें, आपके सब दुःख खत्म होना शुरू हो जायेंगे. गुप्त दान अवश्य करे 💿💿💿💿💿💿 यदि आपकी कोई मनोकामना है और काफी समय से वह पूरी नहीं हो पा रही है तो विजयदशमी के दिन किसी भी मंदिर में अपनी इच्छानुसार गुप्त दान करें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी हो जाएगी। घर में नकारात्मक शक्ति से बचाव हेतु प्रयोग 🕯️🕯️🕯️🕯️🕯️🕯️🕯️ रावण दहन के बाद बची हुई लकड़‌ियां म‌िल जाए तो उसे घर में लाकर कहीं सुरक्ष‌ित रख दें। इससे नकारात्मक शक्‍त‌ियों का घर में प्रवेश नहीं होता है। कुछ अपनी तरफ से मन की बाते 💎💎💎💎💎💎💎 आज हम विजयादशमी पर गर्व से रावण दहन देखकर खुशी मनाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हो की रावण जैसा ज्ञानी और शिव भक्त संसार में कोई दूजा नहीं हुआ। मात्र अहंकार के कारण आज हम परम्परागत रावण की छवि खराब कर चुके। जबकि हम यदि स्वयं देखे तो हम खुद मद, मोह ,लोभ, लालच, अहंकार, ईर्ष्या आदि से लबालब भरे हुए है। क्या उचित होगा कि हम खुद इतने पापी होकर रावण जैसे ज्ञानी का दहन देखकर खुश हो जाए❓जरूर विचार करे। कुछ खास करे आज 🌟🌟🌟🌟🌟🌟🌟 यदि आप चाहते हो कि बुराई का त्याग करे तो आज रावण दहन के समय प्रतिज्ञा लेकर आज से अभी से अपने जीवन की एक बुराई का त्याग करे। जैसे आज से शराब पीना बन्द, या गुटका खाना या सिगरेट पीना। जो भी बुराई आपके मन में व्याप्त है या जिस आदत से आपका परिवार दुखी हो आज से रावण दहन के साथ उस समय बुराई को छोड़कर विजयादशमी पर्व की परिवार सहित खुशी मनाईए। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दशहरे पर आपके जीवन में भी बुराई का अंत होकर खुशियां प्राप्त हो।