मौनी अमावस्या पर करें ये 5 काम, खुल जाएगी सोई किस्मत माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या कहा जाता है। इस साल यह अमावस्या 24 जनवरी 2020, शुक्रवार को पड़ रही है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति को विशेष पुण्यलाभ की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं मौनी अमावस्या के शुभ दिन कुछ खास उपाय करके व्यक्ति अपनी सोई हुई किस्मत भी चमका सकता है। अगर आपको भी लगता है कि लाख कोशिशों के बावजूद आपको जीवन में सफलता नहीं मिल पा रही है तो मौनी अमावस्या के दिन करें ये खास उपाय।  1-धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा खिलाने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 2-यदि आपके जीवन में किसी तरह की कोई समस्या चल रही है तो उससे छुटकारा पाने के लिए मौनी अमावस्या के दिन स्नान के बाद आटे की गोलियां बनाकर किसी नदी या तालाब में उन गोलियों को मछलियों के लिए डाल दें। ऐसा करने से आपके जीवन में चल रही बड़ी से बड़ी समस्याओं का अंत हो जाएगा। 3-मौनी अमावस्या के दिन आटे में तिल मिलाकर बनाई  गई रोटी गाय को खिलाने से परिवारिक कलह खत्म होने के साथ परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।  4-अच्छी कमाई के बावजूद अगर आपके घर में पैसों की कमी बनी रहती है तो मौनी अमावस्या के दिन चावल की खीर बनाकर उसे भगवान शिव और माता लक्ष्मी जी को अर्पित करें। ऐसा करने से आपके घर से दरिद्रता दूर हो जाएगी।  5-कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने के बाद चांदी से बने नाग-नागिन के जोड़े की पूजा करके उसे नदी में प्रवाहित कर दें। मौनी अमावस्या का महत्व- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से पितरों को शांति मिलती है। मौनी अमावस्या पर किया गया दान-पुण्य का फल सतयुग के ताप के बराबर मिलता है। कहा जाता है कि इस दिन गंगा का जल अमृत की तरह हो जाता है। इस दिन प्रात: स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करनी चाहिये। श्री हरि को पाने का सुगम मार्ग है माघ मास में सूर्योदय से पूर्व किया गया स्नान। इसमें भी मौनी अमावस्या को किया गया गंगा स्नान अद्भुत पुण्य प्रदान करता है।