Mauni Amavasya 2020: मौनी अमावस्या कब? इस दिन शनि बदलेंगे अपनी राशि, जानिए क्यों खास होता है ये दिन मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya Date) कहा जाता है। जो इस बार 24 जनवरी को पड़ रही है। इसी दिन शनिदेव भी राशि परिवर्तन (Shani Gochar 2020) करने जा रहे हैं। जानिए मौनी अमावस्या का महत्व और पूजा विधि... मौनी अमावस्या 24 जनवरी को है। Mauni Amavasya Kab Hai: हिंदू धर्म में माघ के महीने को काफी पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता भी है कि इसी दिन से द्वापर युग का आरंभ भी हुआ था। जो भगवान कृष्ण का युग माना जाता है। माघ माह में पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्यों की प्राप्ति होती है और इसी महीने पड़ने वाली मौनी अमावस्या स्नान करने के लिए सबसे शुभ दिन माना गया है। इस दिन मौन व्रत रखा जाता है इसलिए इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है। जो इस बार 24 जनवरी को पड़ रही है। इसी दिन शनिदेव भी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जानिए मौनी अमावस्या का महत्व और पूजा विधि… मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त (Mauni Amavasya Shubh Muhurat): अमावस्या तिथि का प्रारंभ 24 जनवरी को 2:17 ए एम से हो जायेगा जिसकी समाप्ति 25 जनवरी को 03:11 ए एम पर होगी। इस दिन शनि का राशि परिवर्तन दोपहर 12:10 पी एम पर होगा। मौनी अमावस्या का महत्व (Mauni Amavasya Significance): पुराणों और धर्म ग्रंथों में दान पुण्य करने का काफी महत्व बताया गया है। इसी तरह कुछ ऐसी तिथियां भी हैं जिन पर दान करना काफी पुण्य का काम माना जाता है। मौनी अमावस्या ऐसी ही शुभ तिथि है जिस दिन स्नान दान करने से मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। धार्मिक मान्यतओं अनुसार इस अमावस्या के दिन मनु ऋषि का जन्म हुआ था। जिस कारण इसे मौनी अमावस्या के रूप में जाना जाने लगा। अगर इस दिन तीर्थ स्थल पर स्नान कर पाना संभव न हो तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान कर लेना चाहिए। इससे दुख और दरिद्रता दूर होती है। मौनी अमावस्या पर क्या करें दान? इस दिन तेल, तिल, जूते, काले कपड़े, गरम कपड़े, कंबल इत्यादि वस्तुओं का दान कर सकते हैं। इसी के साथ जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा नीच का है उन्हें दूध, चावल, खीर, बताशा आदि चीजों का दान करना चाहिए। मौनी अमावस्या पर शनि का हो रहा है राशि परिवर्तन:इस दिन शनि देव अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। शनि के राशि बदलते ही मकर, धनु के साथ कुंभ वालों पर भी शनि की साढ़े साती शुरू हो जायेगी। शनि ढैय्या की बात करें तो मिथुन और तुला वालों पर इसका प्रभाव रहेगा।