बुध का कन्या राशि में प्रवेश :- =================== Jyotish Acharya Dr Umashankar Mishra 9415 087 711 2 सितम्बर 2020 बुध अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश कर चुके है जो 22 सितम्बर2020 तक कन्या राशि मे भ्रमण करेंगे। आइए देखते है की ये आपकी राशि के लिए क्या शुभ और अशुभ फल लाया है | मेष राशि :- बुध के प्रभाव से आप शत्रु पर अपना विशेष प्रभाव रखने वाले होगे, तथा अपने पुरुषार्थ के बल पर बड़े- बड़े काम कर दिखाएगे परन्तु शत्रु स्थानाधिपति होने के कारण भाई- बहन से कुछ विरोध भी रख सकते है तथा पराक्रम में भी कुछ आतंरिक कमी का अनुभव हो सकता है | आप को खर्च एवं बाहरी स्थानो के सम्बन्ध में कुछ परेशानी उठानी पड़ सकती है, परंतु आप हिम्मत नही हारेंगे | वृष राशि :- बुध के प्रभाव से आप को विद्या, बुद्धि एवं संतान के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त होगी तथा बुद्धि द्वारा धन की अधिकता भी रहेगी |इसी प्रकार आप को कुटुंब का सुख भी मिलेगा | आप को आमदनी के क्षेत्र में कमी का अनुभव होगा, परन्तु विद्या एवं सन्तानपक्ष की सहायता से धन की वृद्धि होगी तथा बुद्धि - बल से प्रतिष्ठा भी प्राप्त होगी | मिथुन राशि :- बुध के प्रभाव से आप को माता द्वारा बहुत सुख प्राप्त होगा तथा भूमि ,मकान, सम्पति आदि की भी प्राप्ति होगी | आप को मनोविनोद के साधन तथा शारीरिक सौंदर्य का भी लाभ होगा | पिता के स्थान में कुछ हानि उठानी पड़ सकती है तथा राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्रो में भी कुछ कमी बनी रह सकती है | कर्क राशि :- बुध के प्रभाव से आप के पराक्रम में तो वृद्धि होगी, परन्तु भाई- बहन के सुख में कुछ कमी बनी रह सकती है, क्योकि बुध व्ययेश भी है| आप का भाग्य कमजोर बना रह सकता है तथा धर्म के सम्बन्ध में भी कुछ त्रुटि बनी रह सकती है | आप के यश में भी कमी आ सकती है | सिह राशि :- बुध के प्रभाव से आप को भाई- बहन तथा कुटुंब का सुख यथेष्ट मात्रा में प्राप्त होगा, साथ ही आप के धन और प्रतिष्ठा की भी वृद्धि होगी | आप की आयु एवं पुरातत्व के सम्बन्ध में अनेक प्रकार की चिन्ताओ, कठिनाइयों एवं कमियों का शिकार बनना पड़ सकता है | आप के दैनिक जीवन में कुछ असंतोष बना रह सकता है तथा पेट में भी खराबी रह सकती है | कन्या राशि :- बुध के प्रभाव से आप के शारीरिक सौंदर्य में वृद्धि होगी | आप को पिता, राज्य एवं व्यवसाय के पक्ष से भी सुख, सहयोग, सफलता, सम्मान एवं लाभ की प्राप्ति होगी | आप को स्त्री पक्ष तथा व्यवसाय के क्षेत्र में त्रुटि का योग बन सकता है | आप को भोगादि सुखो की भी समुचित उपलब्धि नही होगी तथा अत्यधिक स्वाभिमानी होने के कारण व्यवसाय में भी उन्नति नही मिल पाएगी | तुला राशि :- बुध के प्रभाव से आप का व्यय अधिक होगा, परन्तु बाहरी स्थानो के सम्बन्ध से कुछ कठिनाइयों के साथ लाभ तथा सुख की प्राप्ति होगी | आप को शत्रु पक्ष से कुछ परेशानिया बनी रह सकती है और उनसे आप कुछ अनुचित उपयो का आश्रय लेकर काम निकालेंगे | संक्षेप में आप धनि तथा सुखी होगे | वृश्चिक राशि :- बुध के प्रभाव से आप की आमदनी बहुत ही अच्छी रहेगी | साथ ही आयु एवं पुरातत्व का भी विशेष लाभ होगा | आप अपने जीवन में उमंग एवं उत्साह से परिपूर्ण बने रहेंगे | बुध के अष्टमेश होने के कारण आप को कुछ कठिनाइयों के साथ संतान, विद्या तथा बुद्धि के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, परन्तु आपका व्यव्हार कुछ रूखापन लिए ही रहता है | धनु राशि :-बुध के प्रभाव से आप को पिता द्वारा विशेष सहयोग मिलेगा | राजकीय क्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होगी तथा व्यवसाय में प्रचुर लाभ होगा | आप को स्त्री पक्ष तथा गृहस्थी से भी सुख एवं शक्ति की प्राप्ति होगी | आप वैभवशाली जीवन व्यतीत करेंगे तथा यश एवं सम्मान भी प्राप्त करेंगे | आप को माता के सुख में कुछ कमी रह सकती है | साथ ही जन्मभूमि एवं मकान आदि के सुख में भी कुछ परेशानिया आ सकती है | मकर राशि :- बुध के प्रभाव से आप के भाग्य की विशेष उन्नति होगी और आप लोक- दिखावे के लिए धर्म का पालन भी करेंगे | शत्रु पक्ष पर आप को विशेेष सफलता प्राप्त होगी तथा झगडे के मामलो से लाभ होता रहेगा | आप का भाई से विरोध रह सकता है अथवा भाई- बहनो के सुख में कमी आती है और आप पुरुषार्थ की अपेक्षा भाग्य को अधिक बड़ा समझेगे | इस प्रकार आप का पराक्रम शिथिल रहता है | कुम्भ राशि :- बुध के प्रभाव से आप को आयु एवं पुरातत्व की विशेष शक्ति प्राप्त होगी | आप का दैनिक जीवन बड़ा प्रभावशाली रहेगा | परन्तु विद्या एवं संतान के क्षेत्र में कुछ कमी रह सकती है, जबकि आपकी विवेक शक्ति तीव्र होगी और आप की वाणी में विशेष प्रभाव पाया जाएगा | आप को धन- संचय करने में कठिनाइया पड़ सकती ही तथा कुटुंब से भी कुछ क्लेश प्राप्त होगा | मीन राशि ;- बुध के प्रभाव से आप को सुन्दर स्त्री मिलेगी, घरेलु जीवन प्रभावपूर्ण रहेगा तथा व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी | आप को माता, भूमि,मकान आदि का श्रेष्ठ सुख भी प्राप्त होगा | आप के शारीरिक स्वास्थ्य में कुछ कमी रह सकती है तथा गृहस्थी का संचालन करने में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है | उपाय:--- 1.गाय की सेवा किसी भी रूप में करें। 2.पीपल में जल दे ,स्याम के समय दीपक जलाएं।