सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल 2024, वार्षिक राशिफल 2024 ((Jyotishacharya. Dr Umashankar mishr-9415087711)) ((1))-मेष राशिफल 2024 राशिफल 2024 के अनुसार, राशिचक्र की पहली राशि मेष के लिए नया साल 2024 कई मायनों में अच्छा होने वाला है। फिर भी हम कह सकते हैं कि आपको कुछ हद तक अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। साल की शुरुआत में शुभ ग्रह बृहस्पति आपकी राशि में रहेंगे, जिसके कारण आप शिक्षा के साथ सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। 1 मई 2024 से बृहस्पति का राशि परिवर्तन करना भी आपके लिए शुभ ही रहेगा। इस समय आपको परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पिछले कुछ समय से जो मतभेद चल रहे थे, अब वह दूर होंगे। गुरु (बृहस्पति) साल 2024 में आपको काफ़ी लाभ देने वाले हैं। आप पैसा कमाने के साथ जोड़ना भी चाहेंगे और साल के आखिरी तक काफ़ी सारी बचत कर पाएंगे। हालांकि शनि की तीसरी दृष्टि इस साल आपके इनकम पर रहेगी। वैसे यह आपके लिए शुभ ही रहने वाली है, क्योंकि आप जितनी अधिक मेहनत करते जाएंगे, आपकी आय उतनी ही बढ़ती चली जाएगी। 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 के दौरान शनि वक्री रहेंगे। इस अवधि के दौरान आपको अपने करियर में कुछ उतार-चढ़ाव के साथ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साल 2024 के वार्षिक भविष्यफल के अनुसार, राहु आपकी राशि में 12वें भाव में होंगे। यदि आप विदेश जाने की चाह रखते हैं, तो साल 2024 में इसके लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं। विदेश से जुड़े कामों में आपको सफलता भी मिल सकती है। नौकरी करने वालों के लिए छठें भाव का केतु ट्रांसफर के योग बना सकता है। वैसे नौकरी और व्यवसाय के मामले में साल 2024 अच्छा ही रहने वाला है। प्रेम और रिश्तों को लेकर भविष्यफल 2024 आपको सुखद संकेत ही दे रहा है, यह सुख आपको जून के बाद थोड़ा ज्यादा प्राप्त होगा। जनवरी से मई तक का समय आपको रिश्तों में बेहद तालमेल के साथ गुज़ारना होगा। आपके मतभेद भी बढ़ सकते हैं। हालांकि यह साल आपकी उन्नति का साल कहा जा सकता है, क्योंकि पिछले साल के ज्यादातर समय राहु आपकी राशि में थे और इस कारण से आप कई तरह की उलझनों का सामना कर रहे थे। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए फलदायक है। इसे और अच्छा करने के लिए ये कुछ उपाय किए जा सकते हैं। अपने जन्मदिन पर रुद्राभिषेक पूजा करवाएं। किसी विशेष तीर्थ स्थल पर हनुमान पूजा संपन्न करवाएं। साल में हर अच्छे अवसर पर दुर्गा सप्तशती पूजा करवाकर नौकरी और व्यवसाय में उन्नति पाएं। ((2))-वृषभ राशिफल 2024 राशिफल 2024 के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों को नए साल में उत्तम स्वास्थ्य के साथ कार्यक्षेत्र और आर्थिक क्षेत्र में भी लाभ प्राप्त होगा, लेकिन इस लाभ के लिए शुरुआती चार महीनों में थोड़ा स्ट्रगल करना होगा। एक मई के बाद से स्थितियों में सुधार होने लगेगा और धीरे-धीरे यह साल आपके लिए सर्वोत्तम अवसर लेकर आएगा। राशिफल 2024 की मानें तो बृहस्पति इस साल आपको काफी लाभ देने वाले है। एक मई से बृहस्पति आपकी ही राशि में होंगे। यह समय आपके लिए बदलाव का रहेगा और पिछले कुछ समय से जिस कारण से आप परेशान चल रहे थे, वह कारण अब दूर होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा और आप खाने-पीने के शौकीन बनेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि बृहस्पति के कारण आप मोटापे का शिकार ना हो जाएं। राहु आपके एकादश भाव में इस पूरे साल रहेंगे। आप एक से अधिक जगहों से आय प्राप्त कर सकेंगे। वृषभ राशि भविष्यफल 2024 के अनुसार, इस साल शनि आपको थोड़ी अधिक मेहनत करने के लिए कह रहे हैं। शनि आपके लिए पूरे साल दशम भाव में रहेंगे। इसका सीधा सा अर्थ यह है कि आपको संयम रखते हुए, अपने काम को आगे बढ़ाना होगा। अगर हो सके तो नौकरी बदलने में इस साल जल्दबाज़ी ना करें। कई बार आपको लगेगा कि करियर की रफ्तार थोड़ी स्लो है, लेकिन ध्यान रखें कि इस स्लो रफ्तार से कछुए ने रेस जीती थी। नौकरी के मामले में आपको 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 के दौरान विशेष ध्यान रखना होगा। प्रेम की बात करें तो, साल 2024 का राशिफल कह रहा है कि आप थोड़े कन्फ्यूज रहेंगे। कई बार आपको लगेगा कि आपका रिलेशनशिप आगे नहीं बढ़ रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। राहु की दृष्टि और केतु की उपस्थिति के कारण यह दिक्कत होती रहेगी, लेकिन धैर्य के साथ समय काट लें। विद्यार्थियों को बार-बार कोर्स बदलने का मन कर सकता है। अप्रैल के बाद आप सोशल मीडिया में समय ना बर्बाद करें। यदि अच्छी मेहनत कर ली, तो मनचाहा कॉलेज जरूर मिलेगा। राशिफल 2024 के अनुसार इस साल को और अच्छा बनाने के लिए आप ये उपाय जरूर करें – इस साल पितरों की कृपा प्राप्त करें और इसके लिए पितृ दोष या पितृ तर्पण पूजा करवाते रहें। शुक्र पूजा करवाकर प्रेम जीवन का आनंद उठाते रहें। सरस्वती माता की पूजा करें और गुरु ग्रह की शांति पूजा में भाग लें। ((3))-मिथुन राशिफल 2024 मिथुन राशि के वार्षिक भविष्यफल 2024 के अनुसार, यह साल आपके लिए मिश्रित रहने वाला है। कभी आप कन्फ्यूज होंगे, कभी बहुत ज्यादा खुश भी। सालभर शनि की तीसरी दृष्टि आपके आय भाव पर पड़ती रहेगी। इससे आपकी आय अच्छी होगी और सबसे खास बात यह है कि आप बचत करने के बारे में सोचेंगे। ज़्यादातर पैसा आपकी यात्राओं पर खर्च होगा। साल की शुरुआत में गुरु आपको बेहद आगे बढ़ने की संभावनाएं दे रहे है । नौकरी में उन्नति, हायर एजुकेशन के चांस, लव लाइफ में बैलेंस ये सभी आपको मई तक आसानी से प्राप्त होगा। इसके बाद आपको इन चीजों के लिए थोड़ा स्ट्रगल करना होगा। राशिफल 2024 आपको करियर के मामले में ज्यादा बड़े निर्णय नहीं लेने के लिए आग्रह कर रहा है। एकदम से गुस्से में आकर नौकरी ना छोड़ें। कार्यस्थल पर कुछ दिक्कतें जरूर आ सकती हैं, लेकिन आपके तेज़ दिमाग से आप इसे आसानी से हल कर लेंगे। केतु के इस साल चतुर्थ भाव में रहने से आपको ज़मीन से जुड़े कोई काम या पैतृक संपत्ति के लिए अचानक से कुछ यात्राएँ करनी पड़ सकती हैं। इस दौरान आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता भी होगी। आप समय-समय पर अपने साथ-साथ अपने पैरेंट्स के लिए भी डॉक्टर की सलाह जरूर लेते रहें, आपके लिए यह अच्छा होगा। जो लोग विदेश से जुड़ा कोई काम करते हैं यानी इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, उनके लिए मई के बाद काफी अच्छा समय रहेगा। वहीं नौकरी में भी उन्नति होगी। भविष्यफल 2024 के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों के लिए सितंबर-अक्टूबर का समय भी प्रोफेशनल मामलों के लिए अच्छा ही रहेगा। जो लोग फ्लैट या ज़मीन या अपना घर खरीदना चाहते हैं, उन्हें भी इस समय लाभ मिल सकता है। इस साल आप कुछ ज्यादा ही आध्यात्मिक हो सकते हैं। कोई गुरु आपको मिल सकते हैं, जो आपको योग, ध्यान, प्रार्थना या पूजा पाठ की ओर अग्रसर करेंगे। विदेश में पढ़ने या काम करने के इच्छुक लोगों के लिए भी यह साल अच्छा रहेगा। मई 2024 तक लव लाइफ काफी एक्साइटमेंट वाली रहेगी। इसके बाद कुछ मतभेद आ सकते हैं, लेकिन उन्हें आप दिल पर ना लें। इस पूरे साल आप कमाएंगे अच्छा, लेकिन सलाह यही है कि आप धन बचाएं भी। इस साल को और अच्छा बनाने के लिए, आप कर सकते हैं ये उपाय – राहु-केतु की शांति करवाते रहें और करियर में लाभ पाएं। विष्णु पूजा, लक्ष्मी पूजा या गुरु पूजा से आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलेंगे। शनिदेव की पूजा किसी तीर्थ स्थल पर करवाते रहें, इससे भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। ((4))-कर्क राशिफल 2024 जल तत्व की राशि कर्क के लिए राशिफल 2024 कई अच्छे अवसर और लाभ लेकर आया है। पिछले साल जिस तरह का कन्फ्यूजन था, वह इस साल कुछ कम रहेगा। साल की शुरुआत में बृहस्पति आपके दसवें भाव में रहेंगे। करियर को लेकर आप जो बदलाव सोच रहे हैं, वह इस समय हो सकता है। मई के बाद बृहस्पति आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में रहेंगे। यह आपके लिए काफी अच्छा समय होने वाला है। आप कई जगहों से इनकम प्राप्त करेंगे। पिछले कुछ दिनों से चल रहा लव लाइफ का मतभेद भी इस समय दूर हो सकेगा। राहु और केतु भी आपको इस साल फायदा ही देने वाले हैं। आप इस साल कई सारी यात्राएँ करेंगे। राहु के कारण कुछ धार्मिक, कुछ पर्यटन के लिए या कुछ लंबी दूरी के ऑफिस या बिजनेस टूर भी हो सकते हैं। राहु नवम भाव में रहेगा, इसलिए इस पूरे साल भाग्य के भरोसे ना रहें, मेहनत करें, क्योंकि बृहस्पति आपको यही करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कर्क राशिफल 2024 के अनुसार, इस पूरे साल आपकी राशि में शनि अष्टम भाव में रहने वाले हैं, इसलिए आपको यह सलाह दी जाती है कि किसी भी काम को करने में अपना धैर्य नहीं खोएं। लंबी दूरी की यात्रा में कार या कोई गाड़ी खुद ना चलाएं। किसी भी तरह की कोई छोटी बीमारी होने पर आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें और परिवार में बड़े लोगों का सम्मान बनाए रखें। घर के बुजुर्गों की बात मानें। अष्टम शनि वक्री होकर आपको 29 जून के बाद से और विपरित परिणाम भी दे सकते हैं। शनि को मनाने का एक ही तरीका है, काम करें, धैर्य रखें। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और धन बढ़ता भी रहेगा, लेकिन घर के रिनोवेशन या गाड़ी की मरम्मत या गैर ज़रूरी चीजों की खरीदारी पर आप बहुत पैसा खर्च कर सकते हैं। लव मैटर्स के मामले में भविष्यफल 2024 आपको संकेत दे रहा है कि मई के बाद का समय आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। आपके प्रिय के साथ जो मतभेद चल रहे थे, वह दूर होंगे। जो लोग सिंगल हैं, वह किसी रिलेशनशिप में भी आ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए यह समय अच्छा रहेगा। कर्क राशि के सभी लोग इस पूरे साल को और अच्छा बनाने के लिए कुछ ये उपाय आज़मा सकते हैं। समय-समय पर शनिदेव की पूजा करवाते रहें, इससे मन का अनावश्यक डर और भ्रम दूर होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए गुरु ग्रह शांति, विष्णु या लक्ष्मी यज्ञ में भाग लें। कुंडली के किसी दोष के समाधान के लिए हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से जरूर बात करें। ((5))-सिंह राशिफल 2024 अग्नि तत्व की राशि सिंह के लिए राशिफल 2024 बहुत सारी खुशियाँ लेकर आया है। सिंह राशिफल 2024 के अनुसार, सिंह राशि के लोगों के लिए मई से पहले काफी अच्छा समय रहेगा। साल के इन शुरुआती महीनों में बृहस्पति नवम भाव में रहेंगे। इस समय भाग्य आपका साथ देगा। धन को लेकर आ रही परेशानी भी दूर होगी। इन चार महीनों आप आध्यात्मिक यात्राएँ करेंगे। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और यदि आप किसी कंपनी के मालिक हैं, या फ्रेंचाइजी लेकर काम करते हैं, तो आपके लिए यह समय उन्नति वाला रहेगा। मई के बाद बृहस्पति दशम भाव में आएंगे। इस समय करियर को लेकर कोई विशेष परेशानी तो नहीं होगी, लेकिन नए बदलाव के बारे में तुरंत निर्णय लेने से बचें। इस समय ज़मीन-जायदाद या पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद दूर हो सकता है। सिंह राशिफल 2024 के अनुसार, इस पूरे साल आपको राहु से सतर्क रहना चाहिए। राहु आपके अष्टम भाव में गोचर करेगा, इसलिए बार-बार छोटी-छोटी दुर्घटनाएं या परिवार से विवाद होता रहेगा। आपकी बोली लोगों को कड़वी लग सकती है। बार-बार आपका मन परिवार से दूर जाने को करेगा, लेकिन इन सभी के बीच अच्छी बात यह भी है कि आपको कोई आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। आप अपने बिजनेस के सिलसिले में कई बार विदेश आना-जाना कर सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए भी यह साल बढ़िया रहेगा। इस साल आप उन्नति करेंगे। धीरे-धीरे जीवन के सभी क्षेत्रों में आपको लाभ होता दिखेगा। इस वर्ष के मध्य तक आप बहुत अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। जैसे-जैसे वर्ष आगे बढ़ेगा आपको लगेगा कि आप बहुत कुछ हासिल कर पा रहे हैं। हालांकि बिजनेस को लेकर अभी संभलने का समय है। एकदम से कोई बड़ा निर्णय ना लें, क्योंकि इस पूरे साल शनि आपके सातवें भाव में रहेंगे और बिजनेस पार्टनर से संबंध का भी। यहाँ ध्यान का सीधा मतलब धैर्य से हैं, क्योंकि हो सकता है कि आपको अपने पार्टनर की कोई बात पसंद ना आए। बिजनेस में कुछ नया करना चाहते हैं, तो अप्रेल के बाद ट्राय करें। राशिफल 2024 का इशारा है कि इस साल लव लाइफ आपकी काफी अच्छी रह सकती है। इस साल आप घर में छोटे मेहमान का स्वागत भी कर सकते हैं। अपने आने वाले समय को और बेहतर बनाने के लिए सिंह राशि के लोगों को ये उपाय जरूर करने चाहिए – शनिदेव की पूजा करवाते रहें, इससे जीवन के कई मामलों में चल रही अनिश्चितता दूर होगी। भगवान सूर्य की पूजा में भाग लें, इससे आपको यश और धन मिलेगा। माता दुर्गा की पूजा करवाएं, इससे आपके अनेक शत्रुओं का नाश होगा। ((6))-कन्या राशिफल 2024 कन्या पृथ्वी तत्व की राशि है और इस राशि के लोगों के विचार एक जगह पर नहीं टिकते हैं और राशिफल 2024 भी कन्या राशि के लिए कुछ ऐसा ही इशारा कर रहा है कि यह साल कई बार आपको उलझन में रखेगा। साल की शुरुआत थोड़ी कमज़ोर होगी, लेकिन जैसे-जैसे साल आगे बढ़ेगा, आपके लिए काफ़ी अच्छा समय आने लगेगा। जनवरी से अप्रेल तक बृहस्पति आपके अष्टम भाव में रहेंगे। इस दौरान आपका विश्वास ज्योतिष, तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधियों में बढ़ेगा। वहीं अचानक से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी जैसे कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना या मोटापा बढ़ना, अचानक से डिप्रेशन में आना ऐसे लक्षण दिखाई देंगे, लेकिन घबराने की बिल्कुल भी ज़रूरत नहीं है, क्योंकि यह केवल अप्रैल 2024 तक रहने वाला है। जैसे ही बृहस्पति मई में अपना घर बदलेंगे, आपका भाग्य आपका साथ देगा। कई धार्मिक यात्राएँ भी आप कर पाएंगे। केतु और राहु इस पूरे साल आपके पहले और सातवें भाव में रहेंगे, इसलिए हर थोड़े दिन में आप अनजान डर या अकेलेपन का शिकार होने लगेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ थोड़े-थोड़े दिन में बहस होगी, लेकिन आपको बार-बार मतभेद भूलाकर फिर से रिश्ते को खूबसूरती से संवारना चाहिए। नौकरी करने वाले लोगों के लिए इस साल कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। गुस्से में आकर नौकरी ना छोड़ें। कई बार आपको लगेगा कि केवल आप काम कर रहे हैं और आपके साथ काम करने वाले आपका बिल्कुल भी साथ नहीं दे रहे हैं। ऐसे में हो सकता है कि ऑफिस में आपकी बहस हो जाएं, इसलिए धैर्य से काम करें। इस पूरे साल भाई-बहनों से आपको बहुत सहयोग मिल सकता है। हर कुछ दिनों में आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और आप कुछ नया करने का साहस भी जुटा लेंगे। बिजनेस करने वालों को एकदम से नया कुछ नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। आप डॉक्टर की सलाह से काम करें। राशिफल 2024 के अनुसार, इस साल प्रेम जीवन में आपको सफलता मिल सकती है। अप्रेल के बाद आप अपने पार्टनर के साथ काफी रोमांटिक समय बिता सकते हैं। सिंगल्स भी इस साल किसी रिलेशनशिप में आ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आपको अप्रेल के बाद बृहस्पति का सपोर्ट मिलेगा और कुछ कॉम्पिटिटिव एग्जाम में आपका रिजल्ट पॉजिटिव आ सकता है। कन्या राशिफल 2024 आपको सलाह दे रहा है कि आप ज्यादा खर्च की आदत से इस साल बचें। बड़ी प्रॉपर्टी बना सकते हैं, इसलिए कई विशेषज्ञों की सलाह से निवेश करें और सेहत के मामले में गंभीरता बनाए रखें। यह साल कई और मामलों में आपको सफलता दे सकता है, बस आपको कुछ आसान उपाय करने हैं, जैसे- राहु-केतु शांति पूजा करवाते रहें और भगवान शिव के रुद्राभिषेक में हर विशेष अवसर पर भाग लें। विष्णु और लक्ष्मी पूजा से भाग्य को चमकाएँ। शनि शांति पूजा जरूर करवाएं। ((7))-तुला वार्षिक राशिफल जीवन में संतुलन बनाए रखने वाली राशि तुला के लिए साल 2024 संतुलन लेकर आया है। साल की शुरुआत आपकी कई पॉजिटिव चीजों से होगी। बहुत सा धन लाभ होगा। घर में अच्छा वातावरण रहेगा और घर वालों का आपको सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस में कुछ नया करने के बारे में सोच सकेंगे। मई से जब बृहस्पति की स्थिति बदलेगी और बृहस्पति आपकी राशि से आठवें घर में जाएंगे, तब आपको कुछ चीज़ों का ध्यान रखना होगा। इसके बाद आप अतिरिक्त खर्च से बचें और छोटी बीमारी को भी गंभीरता से लें, क्योंकि इस दौरान बार-बार पेट दर्द की समस्या आपको हो सकती है। साल की शुरुआत में आपका व्यवहार लोगों के प्रति काफी अच्छा रहेगा और अपनी मीठी वाणी से आप काफी काम बना पाएंगे। बिजनेस या नौकरी में आपको काफी सम्मान और लाभ मिलेगा। इस साल विदेश से जुड़ा आपका कोई सपना सच हो सकता है। स्टूडेंट्स या वर्किंग प्रोफेशनल्स जो विदेश में काम करने या पढ़ाई के इच्छुक हैं, उनके लिए इस साल कई अवसर आ सकते हैं। आपको इन अवसरों को पहचानना है और आगे बढ़ना है। जैसे-जैसे साल आगे बढ़ता जाएगा, कुछ अनावश्यक खर्चें भी आपकी सेविंग्स को खत्म करने लगेंगे। इन पर आप चाहते हुए भी कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। इस साल आप किसी तरह के स्पिरिचुअल ऑर्गेनाइजेशन से भी जुड़ सकते हैं। पूरे साल थोड़े-थोड़े अंतराल में आपके मन में एकांत में रहने की इच्छा जागेगी। वैसे तो परिवार में सब कुछ ठीक रहेगा, लेकिन आप बच्चों की बार-बार चिंता करेंगे। **तुला वार्षिक भविष्यफल 2024 का इशारा है कि यदि आपने धैर्य की कमी दिखाई तो आपकी लव लाइफ इस साल कुछ मुश्किल में भी आ सकती है। हो सकता है कि आप खुद रिलेशनशिप से ब्रेक लेना चाहें, लेकिन इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपकी राशि तुला है और आप हर चीज को बैलेंस करना जानते हैं। स्टूडेंट्स के लिए थोड़ा अतिरिक्त मेहनत करने का समय है, क्योंकि हो सकता है सोशल मीडिया, मूवी, थिएटर, म्यूजिक से आप अपना कीमती समय बर्बाद कर लें। रिसर्च का काम कर रहे हैं, तो आपके लिए यह समय अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी के काम में आपको सक्सेस मिल सकती है। किसी पैतृक संपत्ति का कोई पुराना विवाद भी दूर हो सकता है। इस पूरे साल ज़्यादा लाभ के लिए आप ये कुछ उपाय जरूर अपनाएं – हर शुभ अवसर पर माता बगलामुखी का सिद्ध यज्ञ करवाते रहें। प्रेम जीवन में उन्नति और सफलता के लिए शनि और शुक्र पूजा करवाएं। आर्थिक उन्नति और स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत्युंजय पूजा करवाएं। ((8))-वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024 अपनी हर बात को सीक्रेट रखने वाले वृश्चिक राशि के लोगों के लिए राशिफल 2024 का इशारा यही है कि सीक्रेटली काम करते जाएं और सफलता प्राप्त करते जाएं। साल की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति, विदेश यात्रा में सफलता, शत्रुओं पर जीत और आर्थिक लाभ, मतलब कह सकते हैं कि आपके लिए साल 2024 की शुरुआत वैसी ही होगी, जैसा कि सभी चाहते हैं। अप्रेल तक गुरु छठें भाव में रहेंगे। इस दौरान आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। आप में लीडरशिप की क्वालिटी डेवलप होगी। नए प्रोजेक्ट्स में आप आसानी से डील कर पाएंगे। मई के बाद भी गुरु का सपोर्ट आपकी फैमिली लाइफ को बहुत अच्छा रखेगा। बिजनेस करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। बहुत से अच्छे काम बनेंगे। इस साल राहु आपके पांचवें और केतु आपके 11वें भाव में होंगे, इसलिए लव लाइफ को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत होगी। बार-बार आपके अपने साथी के साथ मतभेद दिखेंगे। मनमुटाव की यह स्थिति रिलेशनशिप को ब्रेक करने के लिए काफी होगी। वहीं इनकम तो अच्छी होगी, लेकिन एक निश्चित इनकम पूरे साल नहीं हो पाएगी। कभी अचानक से बहुत ज्यादा पैसा आपको मिल जाएगा। किसी महीने कम काम होगा। हालांकि राशिफल 2024 कह रहा है कि सालभर आप एक से अधिक इनकम के सोर्स बढ़ाने के लिए मेहनत करेंगे और उसका लाभ भी आपको मिलेगा। शनि की चौथे भाव में उपस्थिति आपके लिए अच्छी रहने वाली है, लेकिन यदि आपने किसी घर, जमीन या फ्लैट का सौदा करने का विचार किया है, तो उसमें कुछ देरी हो सकती है। वृश्चिक राशिफल 2024 के अनुसार, इस साल आपको अपने माता-पिता का सपोर्ट काफी मिलेगा, लेकिन आपको उनके स्वास्थ्य की चिंता भी होगी। 29 जून से 2024 से 15 नवंबर 2024 के बीच जब शनि वक्री रहेंगे, आप नई गाड़ी या मकान खरीदने की हिम्मत जुटा पाएंगे। इसमें आपके परिवार के लोगों का भी आपको साथ मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए इस साल थोड़ा कन्फ्यूजन भरा समय रहेगा। वे बार-बार कोर्स बदलने को लेकर मन में विचार करते रहेंगे। मूवी, थिएटर, सोशल मीडिया में समय बर्बाद भी कर सकते हैं। रिसर्च करने वाले स्टूडेंट्स भी किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंच पाएंगे। सीनियर्स या टीचर्स की हेल्प से आप काम करें। मई के बाद कुछ हेल्थ इश्यू हो सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ना, अचानक डिप्रेशन में आना या डायबिटिज का कोई इश्यू हो सकता है। ध्यान, योग और एक्सरसाइज को इस साल अपने रूटीन में ज़रूर शामिल करें। राशिफल 2024 के अनुसार इस साल को और अच्छा बनाना है, तो कुछ ये उपाय आजमाएं- हर शुभ अवसर पर भगवान शिव की पूजा करवाएं। प्रेम में सफलता पानी है, तो राहु-केतु शांति करवाते रहें। परिवार की खुशहाली और आय वृद्धि के लिए गुरु शांति और विष्णु-लक्ष्मी पूजा में भाग लें। ((9))-धनु वार्षिक राशिफल 2024 अग्नि तत्व की राशि धनु के लिए साल 2024 कई मामलों में बेहद शुभ रहने वाला है। धनु राशिफल 2024 के अनुसार आपको शुरुआती महीने में काफ़ी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। जनवरी से अप्रेल तक बृहस्पति आपके पांचवें भाव में रहेंगे। यह समय शिक्षा, प्रेम और आय को बढ़ाने वाला होगा। नौकरी करने वालों को साल 2024 के शुरुआती महीनों में प्रमोशन मिल सकता है। आपकी आय बढ़ेगी। लव लाइफ को लेकर भी यह समय काफी अच्छा रहेगा। आपको कई बार लगेगा कि भाग्य आपका साथ दे रहा है। जो लोग नौकरी बदलने या बिजनेस में कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए मई के बाद का समय काफी बेहतर हो सकता है। इस साल हेल्थ के पुराने इश्यू सॉल्व होंगे और आपके विरोधी भी आपके पक्ष में नजर आएंगे। विदेश में जॉब या पढ़ाई के इच्छुक लोग मई के बाद प्रयास करें। धनु राशिफल 2024 के अनुसार, राहु और केतु भी आपके लिए कई मायनों में सफलता लेकर आने वाले हैं। पॉलिटिक्स में काम करने वालों को इस साल सफलता मिल सकती है। हालांकि राहु-केतु बीच-बीच में आपको फैमिली टेंशन देते रहेंगे, लेकिन आपको किसी की भी बात को मन पर नहीं लेना है और धैर्य के साथ कार्य करते जाना है। मई के बाद लव मैटर्स में थोड़ी दिक्कत आ सकती है, लेकिन यह इतनी बड़ी नहीं होगी। इस साल शनि आपकी राशि से तीसरे भाव में खुद के घर में होंगे। यह आपके लिए बेहद शुभ है। किसी भी कार्य को करने के लिए आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप भाग्य की जगह मेहनत पर यकीन करेंगे। इस साल इनकम के और भी सोर्स आप डवलप कर पाने की स्थिति में होंगे। जून के बाद जब शनि वक्री स्थिति में होंगे, तब आपको थोड़ा धैर्य ज्यादा रखना होगा। भाई-बहनों को आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। आपको उनकी मदद करनी ही चाहिए। स्टूडेंट्स को मई तक सफलता के ज़्यादा चांस मिलेंगे। इस दौरान आप किसी एग्जाम में सफलता भी प्राप्त कर सकते हैं। धनु राशिफल 2024 के अनुसार इस नए साल को और बेहतर बनाने के लिए कुछ ये उपाय कर सकते हैं- गुरु शांति पूजा, विष्णु-लक्ष्मी के विशेष यज्ञों में भाग लेते रहें। सभी विशेष अवसरों पर हनुमान जी की विशेष पूजा ज़रूर करें। शुभ अवसरों पर महामृत्युंजय भगवान शिव की पूजा ज़रूर करवाएं। ((10))-मकर राशिफल 2024 वैसे तो मकर राशि के लिए शनि की साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है, लेकिन मकर राशिफल 2024 के अनुसार, यह साल आपके लिए भाग्योदय का साल बन सकता है। पिछले कई समय से जो परेशानियाँ चल रही थीं, वे धीरे-धीरे दूर होती नज़र आएंगी। साल की शुरुआत में बृहस्पति आपकी राशि के चौथे घर में होंगे। इस दौरान माता का आपको भरपूर सहयोग और प्यार मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद भी दूर होगा। कोई नई गाड़ी या फ्लैट या मकान खरीदने की स्थिति बनेगी। मई के बाद भी आपके लिए बृहस्पति शुभ ही रहने वाले हैं। इस दौरान आपकी आय बढ़ेगी। स्टूडेंट्स के लिए यह समय बेहद अच्छा रहेगा और वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे और किसी मनचाहे कोर्स में एडमिशन ले पाएंगे। राशिफल 2024 के अनुसार, राहु और केतु भी आपको सपोर्ट करते रहेंगे। राहु आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आप रिस्क लेने के काबिल बनेंगे। इस दौरान आप कठिन परिश्रम करेंगे और अपनी नौकरी या बिजनेस में अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे। इस साल आप पैसा कमाएंगे भी और अच्छे कार्यों पर खर्च भी करेंगे। आपकी रुचि दान देने में होगी। विदेश में काम के इच्छुक लोगों का सपना मई के बाद पूरा हो सकता है। साल 2024 में मकर राशि के लोगों के लिए उनके राशि स्वामी शनि दूसरे भाव में होंगे। शनि स्वयं की राशि में होंगे, इसलिए आपको कोई विशेष हानि नहीं करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आपका सामंजस्य बना रहेगा। सबसे अच्छी बात यह रहेगी कि आप किसी की भी बात का बुरा मानकर जल्दी से रिएक्ट नहीं करेंगे। कोई भी काम पैसे की कमी से रुकने वाला नहीं है, इसलिए आप निश्चिंत रहें। हालांकि जून के बाद से लेकर नवंबर तक आपको अपनी हेल्थ का बहुत ध्यान रखना होगा। इस दौरान बार-बार आपकी हेल्थ ख़राब हो सकती है। सही समय पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इस साल की शुरुआत में बुध और शुक्र आपके एकादश भाव में स्थित होंगे। इससे आय अच्छी होगी और लव मैटर्स में भी आपके पुराने मतभेद दूर होंगे। राशिफल 2024 के अनुसार, मई के बाद लाइफ पार्टनर की हेल्थ का ध्यान रखना होगा। इस साल आप अपनी फैमिली के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। साल को और बेहतर बनाने के लिए कुछ उपाय ज़रूर करें- साढ़े साती चल रही है, इसलिए शनि की पूजा करवाते रहें। अपने और अपने परिवार के लोगों के जन्मदिन पर भगवान शिव की पूजा में भाग लें। आर्थिक उन्नति के लिए गुरु शांति, विष्णु-लक्ष्मी और दुर्गा पूजा करवाएं। ((11))-कुंभ राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024 के अनुसार, कुंभ राशि के लिए यह साल मिश्रित रिज़ल्ट देगा। ऐसा इसलिए भी होगा, क्योंकि अभी शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। पूरे साल शनि आपकी राशि में गोचर करेंगे। हालांकि इसका पॉजिटिव साइड देखें, तो आप इस कारण से थोड़े गंभीर किस्म के रहेंगे। मजाक-मस्ती से दूर आपके विचारों में गंभीरता रहेगी और लोग आपका पूरा सम्मान करेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि गंभीर व्यक्तित्व होने और कठोर व्यक्तित्व होने में अंतर है। आप कठोर ना बनें। कुंभ राशिफल 2024 के अनुसार, सालभर आपको अपने जीवनसाथी के साथ मतभेदों का सामना करना होगा। इस दौरान आपको धैर्य का परिचय देना होगा, अन्यथा बात अलगाव तक भी जा सकती है। हालांकि साल के शुरुआती महीनों में बृहस्पति आपको वैवाहिक जीवन की उथल-पुथल से बचाए रखेंगे। करियर के लिहाज़ से यह साल मेहनत भरा है। कई बार आपको लग सकता है कि आपने मेहनत की है, लेकिन उतना अच्छा परिणाम नहीं मिला है। इस बात को सोचकर निराश ना हों। यह एक फेज है, जो जल्दी ही समाप्त हो जाएगा। साल की शुरुआत में बृहस्पति आपको आत्मविश्वासी और साहसी बनाए रखेंगे। इस दौरान आप रिस्क लेंगे और नौकरी में बड़े फैसले ले पाएंगे, लेकिन यह साल नई नौकरी ढूंढने के लिए एकदम बढ़िया नहीं है। बिजनेस में भी एकदम से किसी लाभ की आशा ना करें और ना ही बिजनेस पार्टनर पर बार-बार शंका करें। इससे आपके कार्य प्रभावित होंगे। इस साल आप कुछ धार्मिक यात्राएँ भी कर सकते हैं। आपके घर में भी किसी तरह का मंगल कार्य हो सकता है। राशिफल 2024 इशारा कर रहा है कि इस साल राहु आपके परिवार के अन्य लोगों के साथ कुछ मतभेद करवा सकता है। पूरे साल केतु आपके अष्टम भाव में होगा। यह आपके लिए शुभ भी हो सकता है, यदि आप थोड़े आध्यात्मिक रहें। आपका इंटरेस्ट ज्योतिष, तंत्र-मंत्र या जादू-टोने में रहेगा। केतु के कारण अचानक से कोई धन लाभ भी हो सकता है। हेल्थ को लेकर आपको अलर्ट रहना होगा। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने या ब्लड प्रेशर के कारण आप कुछ परेशान हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत भरा साल है। ध्यान रखें यदि आपका टाइम बिगड़ा, तो साल बिगड़ सकता है। इस साल को और बेहतर बनाने के लिए कुछ ये उपाय अपनाएं – साढ़े साती चल रही है, इसलिए शनि शांति पूजा करवाते रहें। शुभ अवसरों और त्यौहारों पर महामृत्युंजय पूजा में भाग लें। प्रेम और वैवाहिक जीवन में रोमांस के लिए शुक्र पूजा के साथ विष्णु पूजा करवाएं। ((12))-मीन राशिफल 2024 मीन राशि के लोग द्विस्वभाव के होते हैं और ऐसे स्वभाव के कारण साल 2024 में भी इन्हें लाभ और हानि होती रहेगी। **-मीन राशिफल 2024 के अनुसार, आप शनि की साढ़े साती के मध्य चरण में रहेंगे। इसलिए ज्यादा अच्छे परिणामों के लिए आपको बेहद मेहनत करनी होगी। कई बार आपको लगेगा कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है, लेकिन साढ़े साती में धैर्य और मेहनत ही आपके सच्चे दोस्त हैं। यह आपको समझना होगा। इस साल चिकित्सा, कोर्ट कचहरी या बच्चों की ज़रूरत पर अनावश्यक पैसा खर्च हो सकता है। आपकी सेविंग्स कम हो सकती हैं। पूरे साल राहु आपको भ्रम में भी रखेगा। आपकी राशि के कारण आपका स्वभाव भी द्विस्वभाव है। ऊपर से राहु आपकी राशि में गोचर करेंगे, जो आपके लिए थोड़ा नुकसान लेकर आ सकते हैं, क्योंकि आप जरूरत से ज्यादा सोचेंगे, लेकिन एक अच्छी बात यह होगी कि आप मेहनती बनेंगे और जुगाड़ से अपने सभी काम पूरे करने के काबिल बन पाएंगे। इसी कारण कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी, लोग आपसे काम करने का शॉर्टकट सीखना चाहेंगे। केतु के कारण पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। आप अकेले रहना चाहेंगे और हो सकता है कि आप किसी मेडिटेशन कैंप या किसी स्पिरिचुअल टूर पर अकेले ही निकल जाएं। बिजनेस को लेकर अभी कोई बड़ा प्लान ना करें। इस साल मेहनत करें और जैसा चल रहा है, उसे चलने दें। अप्रैल तक आपकी आय के सोर्स बढ़ सकते हैं और नौकरी में उन्नति के चांस भी मिलेंगे। मई के बाद आप किसी नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। हालांकि राशिफल 2024 आपको धैर्य से इसी नौकरी में आगे बढ़ने की सलाह दे रहा है। बृहस्पति अप्रेल के बाद से आपके तीसरे भाव में रहेंगे। इसके चलते आपका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा, लेकिन आय में अप-डाउन चलता रहेगा। साल 2024 में आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ हो सकती हैं। आंखों में जलन, पैरों में दर्द से आप परेशान हो सकते हैं। इस साल हेल्थ को लेकर कोई लापरवाही ना करें। स्टूडेंट्स के लिए यह कड़ी मेहनत वाला समय है। पहले की गई मेहनत का भी एकदम से पॉजिटिव रिजल्ट दिखे, ऐसी उम्मीद कम है। आपको मेहनत करते रहना होगा। इस साल लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ ये उपाय ज़रूर करें- अपने जन्मदिन या अन्य अवसरों पर शनि शांति पूजा करवाते रहें। हर महीने रुद्राभिषेक पूजा आपके कई कार्यों में लाभ देगी। हमारे ज्योतिषियों से अपनी कुंडली के दोष जानें और उनकी शांति करवाएं।