Vastu Shastra: घर में भूलकर भी न लगाएं उल्टी दिशा में घूमती सीढ़ियां. _-- ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र-9415087711-9235722996 प्रत्येक घर में सीढ़ियां होती ही हैं, लेकिन इनकी सही दिशा का ध्यान नहीं रखने के कारण अनेक प्रकार की परेशानियां आने लगती हैं। वास्तु के अनुसार सीढ़ियां केवल वे ही शुभ होती हैं जो घड़ी की दिशा में घूमती हुई ऊपर की ओर जाती हैं। उल्टी दिशा में घूमती हुई ऊपर जाने वाली साढ़ियां अशुभ होती हैं। ऐसी सीढ़ियां घर परिवार में विवाद को जन्म देती हैं। साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति भी हमेशा डांवाडोल रहती है। घर से समृद्धि दूर रहती है।-- कैसी होनी चाहिए सीढ़ियां--. वास्तु शास्त्र के नियम कहते हैं किऊपर जाती सीढ़ियां हमेशा घड़ी की दिशा में घूमती हुई ऊपर जानी चाहिए। सीढ़ियों की संख्या हमेशा सम होनी चाहिए। बनाते समय ही ऐसी योजना बनानी चाहिए किउनकी संख्या सम हो। सीढ़ियां एक समान मोटाई, लंबाई और चौड़ाई की होनी चाहिए। सीढ़ियों के बीच का अंतर भी समान होना चाहिए। सीढ़ियों पर सफेद संगमरमर सिर्फ मंदिरों में ही ग्राह्य हैं, घरों में नहीं। क्या नहीं होना चाहिएघड़ी की विपरीत दिशा में घूमती हुई ऊपर जाती सीढ़ियां दुर्भिक्ष लाती हैं। ऐसी सीढ़ियां अवनति का कारण बनती है। विषम संख्या में सीढ़ियां होने पर व्यक्ति मानसिक और आर्थिक रूप से हमेशा परेशान रहता है। असमान सीढ़ियां परिवार का सामंजस्य बिगाड़ देती हैं। सीढ़ियां दक्षिण दिशा की ओर से ऊपर जाती हुई नहीं होनी चाहिए। गलती हो गई है तो क्या करें यदि भवन बनवाते समय ध्यान नहीं रखा गया और गलती हो गई है तो उसे बिना तोड़फोड़ किए भी सुधारा जा सकता है लेकिन उपाय करना आवश्यक है। यदि सीढ़ियों को बनवाते समय वास्तु के नियमों का पालन नहीं किया गया है तो आने वाली परेशानियों से बचने के लिए निम्न उपाय करें- प्रारंभिक और अंतिम सीढ़ी के कोने में मनी प्लांट लगाएं। इसकी बेल घड़ी की दिशा में ऊपर जाती हुई लगाएं। सीढ़ियों पर विंड चाइम्स लगाएं। सीढ़ी के प्रारंभिक स्थान पर एक पारदर्शी कांच की बोतल में पानी भरकर उसमें केसर का एक धागा डाल दें, इसे हर सप्ताह बदलते रहें।