#जानिए_प्रतिदिन_कौन_कौन_से_काल_पड़ते_हैं : Jyotishacharya. Dr Umashankar mishr--9415087711--9235722996 1. #प्रातःकाल : सूर्योदय से 48 मिनट पूर्व का समय प्रात:काल कहलाता है ! 2.#अरुणोदय_काल : सूर्योदय से 1 घंटा 12 मिनट पूर्व का समय अरुणोदयकाल होता है ! 3. #उषाकाल : सूर्योदय से 2 घंटा पूर्व का समय उषाकाल कहलाता है ! 4. #अभिजित_काल : दोपहर से 24 मिनट पहले से 24 मिनट बाद तक का समय अभिजित काल कहलाता है, परन्तु बुधवार को वर्जित होता है ! 5. #प्रदोषकाल : सूर्यास्त के 48 मिनट बाद तक का समय प्रदोषकाल होता है ! 6. #गोधूलिकाल : सूर्यास्त के 24 मिनट पहले तथा 24 मिनट बाद तक का समय ! 7. #राहुकाल : प्रतिदिन डेढ़-डेढ़ घंटे का होता है ! रविवार को सायं 4.30 से 6 तक, सोमवार को प्रात: 7.30 से 9 तक, मंगलवार को दोपहर 3 से 4.30 तक, बुधवार को दोपहर 12 से 1.30 तक, गुरुवार को दोपहर 1.30 से 3 तक, शुक्रवार को प्रात: 10.30 से 12 तक, शनिवार को प्रात: 9 से 10.30 तक ! राहुकाल को प्रत्येक शुभ कार्य के लिए त्याग देना चाहिए ! 8. #गुलिक_काल : प्रतिदिन डेढ़-डेढ़ घंटे का होता है ! रविवार को दोपहर 3 से 4.30 तक, सोमवार को दोपहर 1.30 से 3 तक, मंगलवार को दोपहर 12 से 1.30 तक, बुधवार को प्रात: 10.30 से 12 तक, गुरुवार को प्रात: 9 से 10.30 तक, शुक्रवार को प्रात: 7.30 से 9 तक, शनिवार को प्रात: 6 से 7.30 बजे तक होता है ! कुछ विशेष कार्यो में यह समय त्याज्य होता है ! 9. #यमघंट_काल : यह भी प्रतिदिन डेढ़-डेढ़ घंटे का होता है ! रविवार को दोपहर 12 से 1.30, सोमवार को प्रात: 10.30 से 12, मंगलवार को प्रात: 9 से 10.30 तक, बुधवार को प्रात: 7.30 से 9 तक, गुरुवार को प्रात: 6 से 7.30 तक, शुक्रवार को दोपहर 3 से 4.30 तक, शनिवार को दोपहर 1.30 से 3 बजे तक ! यमघंट काल को भी शुभ कार्यो में त्याग देना चाहिए ! 10. #मध्याह्न_काल : सूर्योदय से सूर्यास्त के समय के ठीक मध्य में पड़ने वाले समय को मध्याह्न काल कहते हैं ! यह प्रतिदिन बदलता रहता है !