यह चीजें जमीन पर हो तो ध्यान रखे आप का पैर न पड़े Jyotishacharya . Dr Umashankar mishr-9415087711 *1. तंत्र-मंत्र की चीजें हमारे यहां आज भी नजर उतारने या बुरी शक्तियों से पीछा छुड़ाने के तंत्र-मंत्र किया जाता है। इसमें कई चीजों का उपयोग भी किया जाता है। बाद में इन चीजों को चौराहे या सड़क पर फेंक दिया जाता है जैसे- नींबू-मिर्ची, अंडे, कद्दू, या सिंदूर आदि। अगर रास्ते में चलते हुए ऐसी चीजें दिख जाएं तो इनसे बचते हुए चलना चाहिए। *2. हड्‌डी रास्ते पर चलते हुए सड़क पर यदि किसी जानवर की हड्‌डी या मांस के टुकड़े दिखाई दे तो तुरंत उससे दूर हट जाएं। इनका स्पर्श होने पर कई प्रकार के दोष हमारे जीवन को प्रभावित कर सकते हैं। *3. बाल सड़क पर चलते हुए आपको बालों का गुच्छा दिख जाए तो उससे दूर हो जाएं और बचते हुए निकलें। शास्त्रों के अनुसार, सिर से गिरे बाल भी अपवित्र माने गए हैं। ये बाल किसी मृत जानवर के भी हो सकते हैं, इसलिए इनसे बचते हुए चलना चाहिए। *4. नहाने का पानी शहरी क्षेत्रों में लोग बाथरूम में नहाते हैं, लेकिन आज भी ग्रामीण इलाकों में लोग घर के बाहर बरामदे में या कुए या हैंडपंप पर नहाते हैं। इसका पानी सड़क पर फैल जाता है। अगर रास्ते पर चलते हुए ऐसा पानी सड़क पर फैला हुआ दिखाई दे तो उससे बिना स्पर्श करते हुए निकलना चाहिए। *5. राख सड़क पर चलते हुए कहीं राख का ढेर दिखाई दे तो उससे भी बचकर ही निकलना चाहिए। ये राख किसी यज्ञ या तंत्र क्रिया की भी हो सकती है इसलिए इससे दूर हट कर चलने में ही भलाई है। *6. मृत पशु सड़क पर यदि मृत पशु या उसके अंग जैसे- खाल या सिंग आदि दिखाई दे तो उस से बचकर चलना चाहिए। मृत पशु के स्पर्श से दोष लगता है। यदि भूल से ऐसा हो जाए तो स्नान के बाद ही दूसरे काम करने चाहिए।