# शनि की साढ़े साती या ढैया, क्या है बचने के उपाय ? Jyotishacharya Dr Umashankar Mishra-9415087711-9235722996 ##- *शनि की साढ़े साती * मीन राशि- 29 अप्रैल 2022 को शनि के कुंभ राशि में जाने से मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो गई थी। मीन राशि पर यह साढ़े साती 17 अप्रैल 2030 तक रहेगी। उस पर साढ़ेसाती का प्रथम चरण चल रहा है। मकर राशि- मकर राशि वालों पर शनि की साढ़े साती 26 जनवरी 2017 से शुरू हुई थी। यह 29 मार्च 2025 को समाप्त होगी। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती 24 जनवरी 2020 से शुरू हुई थी। इससे मुक्ति 3 जून 2027 को मिलेगी, परंतु शनि की महादशा से कुंभ राशि वालों को 23 फरवरी 2028 को शनि के मार्गी होने पर छुटकारा मिलेगा, यानि कुंभ राशि वालों को 23 फरवरी 2028 को शनि की साढ़ेसाती से निजात मिलेगी। शनि की ढैया 2022-2023 :- - 29 अप्रैल 2022 को शनि के कुंभ राशि में आने से कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि का ढैय्या शुरू हुआ है। इससे उन्हें 2024 में ही छुटकारा मिलेगा। शनि की साढ़े साती से बचने के उपाय:- 1. कम से कम 11 शनिवार को शनि मंदिर में छाया दान करें। 2. अंधे लोगों को समय समय पर खाना खिलाते रहें। 3. सफाईकर्मी, मजदूर और विधवाओं को कुछ न कुछ दान देते रहें। 4. हनुमान जी की शरण में रहें और नित्य हनुमान चालीसा पढ़ते रहें। 5. शराब न पीएं, ब्याज का धंधा न करें और न ही झूठ बोलें। पराई महिला पर बुरी नजर न रखें। अपने कर्मों को शुद्ध बनाकर रखें। 6. शनि मंदिर में शनि से जुड़ी वस्तुएं दान करते रहें। 7. कुत्ते, कौवे या गाय को रोटी खिलाते रहें। 8. शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष में दिया जलाते रहें।