आज का पंचांग एवं राशिफल 27-03-2023 सोमवार Jyotishacharya Dr Umashankar mishr-9415087711 'षष्टमं माँ कात्यायिनी च नमोSस्तुते' शुभ् विक्रम् संवत् - 2080 पिंगल, शालिवाहन् शक् संवत् - 1944 शुभकृत, मास- - चैत्र माह, पक्ष- शुक्ल, चैत्र माह, तिथि- षष्ठी 19:24:, बाद-सप्तमी, दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 13 चैत्र गते, नक्षत्र- रोहिणी 17:25:, बाद-मृगशीर्षा, योग- आयुष्मान ratri 01:16:, करण- तैतुल 17:27:18, बाद-गर, सूर्य- मीन राशिगत, चंद्र- वृषभ राशिगत, ऋतु- वसंत, अयन - उत्तरायण, सूर्योदय- 05:55:, सूर्यास्त- 18:05:, दिन काल- 12:16:02, रात्री काल- 11:42:48, चंद्रोदय- 09:53:45, चंद्रास्त- 23:57:06, राहू काल-subah 07:30 - 09:00 अशुभ, यम घंटा- 10:55 - 12:27 अशुभ, अभिजित - 12:02 - 12:51 शुभ, दिशा शूल - पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ, दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा। विशेष :- आज षष्ठी !!🍒!! राशिफल !!🍒!! ☀️ मेष राशि :- आज आपको संतान की पढ़ाई तथा स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पेट सम्बंधी तकलीफें आपको सताएँगी। काम सफल नही होने पर निराशा का अनुभव होगा। आपको अपने गुस्से पर अंकुश में रखना चाहिए। कला और साहित्य में रुचि लेगें तथा अपने प्रिय व्यक्ति से मिलकर आप रोमांच का अनुभव करेंगे। आपको चर्चा और विवाद से दूर रहना चाहिए। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - गुलाबी है। ☀️ वृषभ राशि :- आज का दिन पारिवारिक सुख-शांति के कारण शारीरिक व मानसिक रुप से प्रसन्नता का अनुभव करेगें। निर्धारित कामकाज में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आफिस में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग मिलेगा। आपके विरोधी और शत्रुओं की चाल सफल नहीं हो सकेगी। आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। ननिहाल पक्ष से भी लाभ हो सकेगा। आप आवश्यक खर्च करेंगे। अस्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - भूरा है। ☀️ मिथुन राशि :- आज आपके दिन की शुरूआत ताजगी और स्फूर्ति के साथ होगी। आपके घर में मित्र और सगे सम्बंधियों के आने से वातावरण अधिक खुशनुमा बन जाएगा। मित्रों और स्वजनों द्वारा मिली हुई भेंट आपको आनंदित करेगी। आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। आपके यात्रा पर जाने के भी योग हैं। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अनुकूल है। आप स्वादिष्ट भोजन कर सकेंगे। आय में आपकी वृद्धि होगी। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - ग्रे है। ☀️ कर्क राशि :- आज के दिन आपको कोई भी निर्णय लेने से पहले सावधान रहने की आवश्यकता है किसी के साथ भी गलतफहमी हो सकती है। आपकी शारीरिक अस्वस्थता आपके मन को भी उदास कर देगी। परिवार में मतभेद और मनमुटाव हो सकता है। आपको परिश्रम के अनुसार फल नहीं मिलने पर निराशा का अनुभव होगा। खर्च अधिक होने की संभावना है। बिजनेस व निवेश में लाभ होगा। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - महरून है। ☀️ सिंह राशि :- आज के दिन आपको आर्थिक, सामाजिक और कौटुंबिक क्षेत्र में लाभदायक रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ होगा और उसके पीछे खर्च भी होगा। रमणीय स्थल पर प्रवास होने से आपका दिन आनंद से परिपूर्ण बन जाएगा। योग्य जीवनसाथी की खोज के लिए दिन बहुत अच्छा है। परिवारजनों के साथ आपका मेल-जोल बना रहेगा और वैवाहिक जीवन में अधिक निकटता रहेगी। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - आसमानी है। ☀️ कन्या राशि :- आज आपका मन चिंता के भार से मुक्त होगा। दोस्तों के साथ मिलन-मुलाकात होगी। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ रहेगा। नियमित आय में वृद्धि होने के साथ अन्य किसी भी तरह आर्थिक लाभ होगा। विवाहोत्सुक व्यक्तियों का लग्न योग आएगा। दांपत्यजीवन में आनंद व्याप्त रहेगा। तन-मन से स्वस्थता अनुभव करेंगे। किसी रमणीय पर्यटन स्थल की मुलाकात आपके आनंद को द्विगुणित करेंगे। पत्नी और संतानों से लाभ होगा। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - संतरी है। ☀️ तुला राशि :- आज के दिनसुस्ती के कारण आपके काम करने की गति मंद पड़ जाएगी। पेट की तकलीफ परेशान करेगी। काम में आपके विरोधी बाधा डालेगें। आफिस में उच्च पदाधिकारियों से थोड़ा अंतर रखना हितकर है। स्वभाव की उग्रता को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। धर्म और आध्यात्मिकता के कारण मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे। दिन आपको अप्रत्याशित लाभ देगा। सेहत थोड़ी खराब रहेगी बाहर जाने से पहले सावधानी बरतें। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - हरा है। ☀️ वृश्चिक राशि :- आज आपके लिए वाणी पर अंकुश और संयम रखना अत्यंत आवश्यक है। गुस्से के कारण किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आपके विरोधी आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं, इसलिए सचेत रहें। नए कार्य का आरंभ करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। पानी से दूर रहना आपके लिए हितकर है। खर्च में वृद्धि हो सकती है। आप गूढ़ और रहस्यमय मामलों में अधिक रुचि रखेंगे। रोमांटिक जीवन थोड़ा असमंजस भरा हो सकता है। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - श्वेत है। ☀️ धनु राशि :- आज आपको दैनिक काम काज से राहत तथा मनोरंजन प्राप्त करने के लिए पार्टी, नाटक या फिल्म देखेंगे तथा घूमने-फिरने जा सकते हैं, मित्रों से मिलने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति के साथ निकटता आपको खुशी की अनुभूति कराएगी। आप किसी अवसर के लिए नए वस्त्रालंकार खरीदेंगे। लोगों द्वारा मान-सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। जीवनसाथी की निकटता भी प्राप्त करेगें। कमाई के लिए दिन बेहतर रहेगा। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - स्लेटी है। ☀️ मकर राशि :- आज पारिवारिक सुख-शांति के कारण शारीरिक व मानसिक रुप से प्रसन्नता का अनुभव करेगें। निर्धारित कामकाज में आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आफिस में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग मिलेगा। आपके विरोधी और शत्रुओं की चाल सफल नहीं हो सकेगी। आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। ननिहाल पक्ष से भी लाभ हो सकेगा। आप आवश्यक खर्च करेंगे। अस्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन से संबंधित मामलों में धन लाभ होगा। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - केसरी है। ☀️ कुम्भ राशि :- आज आप चिंता से राहत महसूस करेंगे और आपका उत्साह बढ़ेगा। आपको मित्रों और सगे-सम्बंधियों से लाभ हो सकता है। किसी मुलाकात अथवा प्रवास में मित्रों और स्नेहियों के साथ आनंद मना सकेंगे। प्रियजन की निकटता और वैवाहिक जीवन की मधुरता का आनंद ले सकेंगे। आपको वित्तीय लाभ होगा और समाज में मान-सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। व्यवसायिक काम में निराशा हाथ लगेगा। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - नीला है। ☀️ मीन राशि :- आज जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन बना पाएँगे। भाईयों एवं स्नेहीजनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। मान-सन्मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। मध्यान्ह के बाद आकस्मिक दुर्घटनाओं के कारण आपकी मानसिक स्वस्थता अस्वस्थता में परिवर्तित हो जाएगी। माता के स्वास्थ्य की भी चिंता रहेगी। व्यवसायीजनों को व्यवसाय सम्बंधी चिंता सताएगी। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - पीला है।