सूर्यग्रहण ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र 94150 87711/www.astroexpertsolutions.com आज दिन गुरुवार 26 दिसंबर को होने वाला सूर्यग्रहण इस बार विशेष परिस्थितियों के साथ होगा। इस दौरान सूर्यग्रहण में छह ग्रह एक साथ होंगे और यह भारत में दिखाई भी देगा।   वर्ष 1962 में बहुत बड़ा सूर्यग्रहण हुआ था, जिसमें सात ग्रह एक साथ थे। इस बार छह ग्रह एक साथ हैं केवल एक ग्रह की कमी है। आज अर्थात दिन गुरुवार 26 दिसंबर को लगभग 2 घंटा 53 मिनट वाराणसी और लखनऊ के आधार पर सूर्यग्रहण होगा। यह सुबह 8:21 पर शुरू होगा, 9: 40 पर ग्रहण का मध्यकाल होगा और 11: 14 पर ग्रहण का मोक्ष होगा। सूतक बारह घंटे पहले ही अर्थात कल 25 दिसम्बर की रात 8: 21 पर लग गई थी। ये सूर्य ग्रहण धनु राशि और मूल नक्षत्र में बनेगा इसलिए व्यक्तिगत रूप से धनु राशि और मूल नक्षत्र में जन्मे लोगों पर इस ग्रहण का विशेष प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष नजरिये से आज अर्थात 26 दिसंबर को होने वाले सूर्य ग्रहण का प्रभाव किसी समान्य सूर्य ग्रहण के मुकाबले बहुत ज्यादा तीव्र होगा क्योंकि इस सूर्य ग्रहण के समय धनु राशि में एक साथ छह ग्रह (सूर्य, चन्द्रमा, शनि, बुध, बृहस्पति, केतु) का योग बनेगा जिससे इस सूर्यग्रहण का प्रभाव बहुत ज्यादा और लंबे समय तक रहने वाला होगा। आज अर्थात 26 दिसंबर दिन गुरुवार को सूर्यग्रहण प्रातः 8: 21 पर लग जाएगा और 11:14 दोपहर तक रहेगा होगा। काले उड़द, मूंग की दाल आटा, आदि का दान करें। राशियों पर ग्रहण का प्रभाव मेष : चिंता, संतान को कष्ट। वृषभ : शत्रुभय, साधारण लाभ। मिथुन : स्त्री व पति को कष्ट। कर्क : रोग की चिंता।  सिंह : खर्च अधिक, कार्य में देरी। कन्या: कार्य सिद्धि, सफलता।  तुला : आर्थिक विकास, धन लाभ। वृश्चिक : कार्य में अवरोध, धन हानि। धनु : दुर्घटना, चोट की चिंता। मकर : धन का अपव्यय, कार्य में बाधा। कुम्भ : लाभ, उन्नति के अवसर। मीन : रोग, कष्ट, भय की प्राप्ति