*शनि कुंभ राशि में 17 जनवरी ko प्रवेश हो गये हैं।*jyotishacharya . Dr Umashankar mishr-9415087711 शनि के कुंभ राशि में प्रवेश से 3 राशियों पर शनि का लौह पाया रहेगा। ज्योतिषशास्त्र में शनि के 4 पाये बताए गाए हैं इनमें स्वर्ण पाया, रजत पाया, ताम्र पाया और लौह पाया शामिल हैं। इन चारों में लौह पाया को बेहद कष्टकारी बताया गया है। ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है कि, लोहे धन विनाशः यानी लौह पाया होने पर शनि धन का नाश करते हैं व्यक्ति को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ता है। अकारण ही धन की हानि होती है। पारिवारिक जीवन में कष्ट मिलता है। इसलिए शनि के लौह पाया को अशुभ माना गया है। 2023 में शनि का यह पाया किन-किन राशियों पर होगा और किनको शनि के कारण नुकसान हो सकता है। शनि का पाया कैसा बनता है ज्योतिषशास्त्र का नियम है कि शनि जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस समय चंद्रमा किस राशि में होते हैं उससे शनि का पाया तय होता है। चंद्रमा जिस व्यक्ति की राशि से पहले, छठे, ग्यारहवें स्थान में होता है उनमें स्वर्ण पाया बनता है। चंद्रमा जिनकी राशि से दूसरे, पांचवें या नवें स्थान में होता है उनके ऊपर शनि का रजत पाया होता है। चंद्रमा राशि से तीसरे, सातवें, दसवें स्थान में होता है तब ताम्र पाया बनता है। औऱ जिनकी राशि से चौथे, आठवें और बारहवें स्थान में चंद्रमा होता है उनके ऊपर शनि का लौह पाया होता है। ऐसे में 2023 में मेष, सिंह और धनु राशि पर शनि का लौह पाया रहेगा। आइए जानते हैं शनि के लौह पाये का इन तीन राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा और शनि के प्रतिकूल प्रभाव से बचने के लिए इनको क्या करना चाहिए। मेष राशि 2023 में शनि के पाये का प्रभाव शनि के लौह पाये के प्रभाव की वजह से मेष राशि वालों के खर्चों में तेजी आएगी जिससे इनका बजट प्रभावित होगा। जमा धन भी इन्हें खर्च करना पड़ सकता है। इस साल अचानक से कुछ न कुछ होता रहेगा जिससे न चाहते हुए भी इनके धन का व्यय होता रहेगा। ऐसे में आमदनी से अधिक खर्च हो जाने से इनका मूड भी खराब रहेगा और पारिवारिक जीवन में तनाव उत्पन्न होगा। स्वास्थ्य संबंधी कारणों की वजह से भी मेष राशि के लोग इस साल परेशान होंगे। अगर आपका प्रमोशन होने वाला है तो संभव है कि मामला टल जाए और आपको निराश होना पड़े इसलिए आपको काफी सतर्क होकर काम करना होगा। अनावश्यक यात्रा का भी योग बनेगा। उपाय - आपको नियमित शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए और सोच सकारात्मक रखें, तनाव से बचें। सिंह राशि के लोगों पर भी शनि का पाया रहेगा। ऐसे में सिंह राशि के लोगों को शनि के प्रतिकूल प्रभाव का सामना करना होगा। इस राशि के लोगों को शनि 2023 में जीवन के विभिन्न क्षेत्र में उलझाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो कार्यक्षेत्र में दबाव और तनाव के कारण नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। मन में किसी न किस बात को लेकर गुप्त चिंता बनी रहेगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सेहत को लेकर भी सिंह राशि के लोगों को परेशानी हो सकती है। परिवार में भाई-बहनों का व्यवहार भी आपको मानसिक कष्ट दे सकता है। इस साल आपका काफी पैसा खर्च होने वाला है। अगर आप जमीन या मकान लेने की सोच रहे हैं तो ले लीजिए क्योंकि खर्च के बाद भी आप भविष्य के लिए पूंजी बना लेंगे नहीं तो बेमतलब की चीजों में धन खर्च होता रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहासुनी भी इस साल होती रहेगी। स्वास्थ्य भी इस साल आपको परेशान कर सकता है। जोखिम वाले काम से बचें। उपाय - हर शनिवार जरूरतमंदों को दान दें, धन लेन-देन में सतर्क रहें। जोखिम से बचें। धनु राशि पर भी शनि का लौह पाया साल 2023 में बना रहेगा। शनि के इस पाये के प्रभाव की वजह से साढ़ेसाती से मुक्ति पाने के बाद भी धनु राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में कई तरह की उलझन और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस साल आपके खूब खर्चे भी होंगे। कारोबार में कई तरह की उलझनों की वजह से आपका मानसिक कष्ट मिल सकता है। अगर आप निवेश की प्लानिंग कर रहे है तो इस साल बहुत सोच समझकर पैसा लगाएं नहीं तो नुकसान हो सकता है। घर या जमीन लेने की जो लोग प्लानिंग कर रहे हैं उनको प्रयास करना चाहिए सफलता मिल सकती है। इस साल घर के निर्माण और मरम्मत पर भी आपका धन खर्च हो सकता है। इस राशि के लोगों में भौतिक सुख की चाहत भी खूब रहेगी जिससे वाहन खरीदने पर भी धन खर्च कर सकते हैं। दोस्ती यारी में सतर्कता रखें किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना हानिकारक होगा। सेहत को लेकर समय-समय पर परेशानी हो सकती है। उपाय - नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें, भौतिक सुखों की चाहत को नियंत्रित रखें। ज्योतिषशास्त्र में शनि न्यायकर्ता और दंडनायक कहलाते हैं। ऐसे में शनि इस गोचर के दौरण मेष, सिंह समेत कई राशियों के लिए प्रतिकूल फलदायी रह सकते हैं। आइए जानते हैं कुंभ राशि में शनि आने से किन-किन राशियों पर शनि का प्रतिकूल असर दिखेगा। मेष राशि पर शनि की अशुभ नीच दृष्टि पड़ने वाली है। शनि की इस दृष्टि से मानसिक और शारीरिक कष्टों में वृद्धि हो सकती है, जिसकी वजह से आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आय की अपेक्षा में खर्च की अधिकता रहेगी, जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। साथ ही शनि का पाया भी लौह होने से भाग्योन्नति में विघ्न-बाधाएं आ सकती हैं। पिता के साथ अपने संबंधों का ध्यान रखें और किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। शनि की वजह से आकस्मिक खर्च के भी योग बनेंगे, जिनको ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। लेकिन 22 अप्रैल से गुरु भी इसी राशि में स्थित होने से संतान संबंधी शुभ समाचार और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शनि की आपकी राशि से नौवें स्थान पर होने से कार्य-व्यवसाय और भाग्योन्नति में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज और भागदौड़ की वजह से अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें अन्यथा आपके लिए स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियां विपरीत रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपका मन काफी दुखी रहेगा। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों को लेकर सावधानी बरतें और पिता या गुरुजनों से सोच-विचार कर ही बात करें। आपकी राशि पर शनि का पाया सुवर्ण होने से भी निकट बंधुजनों से मतभेद पैदा हो सकते हैं। हालांकि उत्तरार्द्ध में कुछ अटके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। सिंह राशि पर शनि के कुंभ राशि में गोचर का प्रभाव आपकी राशि से शनि सातवें भाव में रहने वाले हैं। इस दौरान घरेलू और व्यावसायिक उलझनें बढ़ सकती हैं, जिसकी वजह से कामकाज में समस्या आ सकती है। कई सारी अड़चनों की वजह से आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। शनि की दृष्टि की वजह से भाई-बंधुओं से विरोध या मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है। आपकी राशि पर शनि का पाया लौह होने से भी आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही गुप्त चिंताएं भी आपको परेशान कर सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों से किसी ना किसी बात को लेकर उलझन की स्थिति रहेगी, जिसकी वजह से परेशानियां हो सकती हैं। साथ ही आपको किसी भी प्रकार का निवेश ना करने की सलाह दी जाती है। वृश्चिक राशि पर शनि के कुंभ राशि में गोचर का प्रभाव शनि आपकी राशि से चौथे स्थान पर विराजमान रहने वाले हैं। शनि के कुंभ राशि में आने की वजह से शनि की ढैय्या का अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है, जिससे आपको धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बड़े-बुजुर्गों से बातचीत करते समय शब्दों और क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा घर-परिवार में क्लेश हो सकती है। आपकी राशि पर शनि का पाया भी सुवर्ण होने से घरेलू तथा व्यवसाय संबंध उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में अगर आप साझेदारी में कोई व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आपको प्रतिकूल परिणाम का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए ऐसे विचार से फिलहाल बचें। माता और जीवनसाथी के साथ किसी तरह का मतभेद हो सकता है, रिश्तों को ध्यान में रखें। मीन राशि पर शनि के कुंभ राशि में गोचर का प्रभाव शनि आपकी राशि से 12वें भाव में गोचर करने वाले हैं। शनि के कुंभ राशि में आगमन से आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। इस वजह से आपकी आमदनी कम और खर्चे अधिक होने वाले हैं, जिससे आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। घरेलू कार्यों को करते समय परेशानियों का अनुभव हो सकता है। गोचर काल के समय करियर में सावधानी बरतें, इस दौरान प्रफेशनल लाइफ में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से तनाव हो सकता है। मीन राशि वाले सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी से सावधान रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात पर तनाव हो सकता है, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए बोलचाल भी बंद हो सकती है। हालांकि 22 अप्रैल को गुरु का संचार इस राशि पर रहने से आपके अंदर धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि जागृत होगी, जिसकी वजह से लाभ और उन्नति के अवसर मिलेंगे।