पुखराज रत्न के फायदे ? Jyotishacharya . Dr Umashankar Mishra-9415087711 • गुरु ग्रह के कृपा से ही बहुत से लोगों का चयन सरकारी मुलाजिम के रूप में होता है गुरु ग्रह की शक्तियों को दुगना बनाने के लिए यह रत्न धारण किया जाता है अतः इस रत्न को धारण करने के पश्चात जो भी विद्यार्थी वर्ग प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित तैयारियों में लगे हुए रहते हैं उन सभी को उस में सफलता प्राप्त करने में यह रत्न बहुत मदद करता है| • किसी जातक के द्वारा यह रत्न धारण किया जाता है तो उसका विवाह अच्छे कुल परिवार में होता है विवाह संबंधी परेशानियां जल्द ही समाप्त होती है वैवाहिक जीवन या दांपत्य जीवन भी यह रत्न खुशियों से भर देता है प्रेमी हो या पति पत्नी उन दोनों में प्रगाढ़ प्रेम की भावना भी यही रत्न उत्पन्न करता है जिससे उनका सामंजस्य अच्छे से बैठता है और उनके जीवन की गाड़ी अच्छे से चलती है| • इस रत्न को धारण करने से वंश वृद्धि होती है जिन लोगों को संतान प्राप्ति की इच्छा होती है तथा लाख कोशिशों के बाद यह इच्छा पूरी नहीं होती है तो उनके द्वारा यदि यह रत्न धारण किया जाता है तो स्थिति में सुधार होता है तथा उन्हें जल्द ही पुत्र धन या पुत्री धन की प्राप्ति होती है| • जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह अल्प सामर्थ्य वाले होते हैं तो ऐसी स्थिति में यदि किसी के द्वारा पुखराज रत्न धारण किया जाए तो यह हमारा जीवन को स्वर्ग बनाने में बहुत मदद करता है तथा विभिन्न प्रकार की परेशानियों को दूर करने में भी हमारी मदद करता है| • प्राचीन काल से रत्न का उपयोग हमारे पूर्वजों द्वारा विभिन्न तरीकों से किया जा रहा है उनकी एक मान्यता यह भी थी कि इस रत्न के माध्यम से स्त्री अपने सतीत्व को बचाने में सक्षम होती है तथा यह उनके पवित्रता का प्रतीक माना जाता था| • हमारे अंदर जो विशाल ज्ञान होता है उन सभी का प्रतिनिधित्व गुरु ग्रह के द्वारा किया जाता है और यदि यह हम पुखराज रत्न धारण करते हैं तो हमें चीजों को समझने में आसानी होती है हम चीजों को त्वरित गति से सीखते हैं समझते हैं हमारे सोचने समझने की शक्ति में वृद्धि होती है • इस रत्न को धारण करने से पैसे से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान होता है तथा हमारी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होती है| • पठन-पाठन या विद्या अध्ययन के लिए गुरु ग्रह को निरूपित किया जाता है ऐसा माना जाता है कि पठन-पाठन संबंधित चीजों का प्रतिनिधित्व गुरु ग्रह करते हैं और ऐसे में यदि पुखराज रत्न धारण किया जाता है तो हमें पठन-पाठन जैसे चीजों में सफलता प्राप्त होती है यह रत्न हमें हमारे पढ़ाई लिखाई में बहुत मदद करता है| • पेट से संबंधित विभिन्न प्रकार की बीमारियों में भी यह रत्न बहुत कारगर है इसे धारण करने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है|