अक्‍टूबर में मनेंगे कई बड़े त्‍योहार, करवा चौथ, दशहरा, धनतेरस और दिवाली? _ ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र _9415087711-9235722996 अक्‍टूबर महीने में कई प्रमुख व्रत-त्‍योहार पड़ रहे हैं. 5 अक्‍टूबर को दशहरा है, उसके बाद करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली और गोवर्धन पूजा जैसे पर्व मनाए जाएंगे.अक्टूबर 2022 महीना कई बड़े व्रत त्योहारों से भरा रहेगा. इस महीने एक के बाद एक कई बड़े त्‍योहार पड़ेंगे जिससे पूरे महीने जश्‍न और खुशियों का माहौल रहेगा. अक्‍टूबर महीने की शुरुआत शारदीय नवरात्रि के दौरान होगी. इसके बाद 5 अक्‍टूबर को दशहरा मनाया जाएगा. वहीं महीने के आखिर में 5 दिवसीय दीप पर्व दिवाली मनाई जाएगी. कुल मिलाकर यह पूरा महीना उत्‍सव मनाने में बीतेगा. अक्टूबर के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट अक्‍टूबर महीने के बड़े त्‍योहारों की बात करें तो 3 अक्‍टूबर को महाअष्‍टमी, 5 अक्‍टूबर को दशहरा, 13 अक्‍टूबर को करवा चौथ, 22 अक्‍टूबर को धनतेरस, 24 अक्‍टूबर को दिवाली, 26 अक्‍टूबर को गोवर्धन पूजा और 26 अक्‍टूबर को भाई दूज मनाई जाएगी. इसके अलावा भी पूरे महीने कई व्रत-त्‍योहार पड़ेंगे. 02 अक्टूबर 2022 (रविवार)- भानु सप्तमी, सरस्वती आवाहन 03 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- शारदीय नवरात्रि महाअष्टमी (दुर्गा अष्टमी) और कन्या पूजन 04 अक्टूबर 2022 (मंगलवार)- महानवमी, नवरात्रि व्रत पारण 05 अक्टूबर 2022 (बुधवार) - दशहरा (विजयादशमी), दुर्गा प्रतिमा विसर्जन 06 अक्टूबर 2022 (गुरुवार) - पापांकुशा एकादशी व्रत 07 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार) - आश्विन शुक्र प्रदोष व्रत 09 अक्टूबर 2022 (रविवार)- आश्विन पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, कोजागर पूर्णिमा व्रत 13 अक्टूबर 2022 (गुरुवार)- करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी व्रत 15 अक्टूबर 2022 (शनिवार)- स्कंद षष्ठी व्रत 17 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- तुला संक्रांति, अहोई अष्टमी 21 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार)- रंभा एकादशी व्रत 22 अक्टूबर 2022 (शनिवार) - धनतेरस, धनवंतरी जयंती, कार्तिक प्रदोष व्रत23 October narak chaturdshi hanumat jayanti 24 अक्टूबर 2022 (सोमवार)- दीपावली, 25 अक्टूबर 2022 (मंगलवार) - कार्तिक अमावस्या Khand gras surya grahan 26 अक्टूबर 2022 (बुधवार) - भाई दूज, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा 28 अक्टूबर 2022 (शुक्रवार) - कार्तिक विनायक चतुर्थी 30 अक्टूबर 2022 - छठ पूजा